
Coriander for Constipation in Hindi: हर भारतीय घर में धनिया के बीजों को तड़का, पत्तियों को गार्निशिंग और पाउडर को स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। इसके अलावा धनिया की पत्तियों, बीजों और पाउडर का उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए घरेलू उपाय के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। कब्ज होने पर अकसर धनिया को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है।
धनिया पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा धनिया में थियामिन, नियासिन और कैरोटीन की भी कुछ मात्रा पाई जाती है। अगर आपको अकसर ही कब्ज रहता है, तो धनिया को अलग-अलग तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है।
कब्ज के लिए धनिया (Coriander for Constipation in Hindi)
कब्ज दूर करने के लिए धनिया की पत्तियों, बीजों और पाउडर का उपयोग किया जा सकता है। कब्ज में धनिया सभी तरह से फायदेमंद होता है। जानें कब्ज में धनिया कैसे खाएं
1. धनिया की पत्तियों का जूस
- कब्ज बनने पर आप धनिया की पत्तियों का जूस भी पी सकते हैं. इसके लिए आप धनिया की 10-15 पत्तियां लें। इन्हें ग्राइंड करें और पानी निकालकर पी लें। इससे आपको कब्ज से काफी हद तक आराम मिलेगा।
- आप चाहें तो धनिया की पत्तियों के साथ पुदीने की पत्तियां भी मिला सकते हैं। धनिया और पुदीना की पत्तियां शरीर से टॉक्सिंस निकालने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इन दोनों को मिक्स करके पीने से पेशाब भी सही से होती है।
इसे भी पढ़ें- सिरदर्द दूर करने में फायदेमंद हो सकता है पुदीना, इन तरीकों से करें इस्तेमाल
2. धनिया के बीजों का पानी
- धनिया की पत्तियों की तरह ही इसके बीज भी कब्ज में लाभकारी हो सकते हैं। धनिया के बीजों का पानी पीने से कब्ज में काफी हद तक आराम मिलता है। इसके लिए आप रात भर एक गिलास पानी में धनिया के बीज भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इस पानी को पी लें, इससे आपको कब्ज से छुटकारा मिलेगा। शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी आसानी से निकल जाएंगे।
- इसके अलावा आप चाहें तो धनिया के बीजों को पानी में उबाल भी सकते हैं। इस पानी को छानकर बोतल भी भर लें। अब इस पानी को दिनभर पिएं, इससे कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।
- धनिया के बीजों को आप सब्जी, दाल आदि में भी डालकर खा सकते हैं। इससे भी आपको सभी पोषक तत्व आसानी से मिल जाएंगे।
3. धनिया का पाउडर
धनिया का पाउडर भी कब्ज में फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको कब्ज बनती है, तो आप अपनी डाइट में धनिया का पाउडर शामिल कर सकते हैं। धनिया का पाउडर लेने से कब्ज से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप रात को सोते समय धनिया का पाउडर गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। आप चाहें तो अपने खाने में भी धनिया का पाउडर मिला सकते हैं। इससे खाने का स्वाद बढ़ेगा, शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व भी मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें- धूप की वजह से काली हो गई है गर्दन, तो इन 4 तरीकों से लगाएं एलोवेरा
अगर आपको भी कब्ज रहती है, तो आप अपनी डाइट में धनिया के बीजों, पत्तियों और पाउडर को शामिल कर सकते हैं। धनिया में मौजूद फाइबर, खाने को पचाने में मदद करता है और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। धनिया के बीज, पत्ते और पाउडर लेने से कब्ज को ठीक किया जा सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version