सिरदर्द दूर करने में फायदेमंद हो सकता है पुदीना, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

Mint for Headache: अगर आप सिरदर्द होने पर तुरंत पेन किलर खा लेते हैं, तो इससे बचें। आप सिरदर्द से राहत पाने के लिए पुदीने का उपयोग कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सिरदर्द दूर करने में फायदेमंद हो सकता है पुदीना, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

Sir Dard Kaise Thik Kare: तनाव, अनिद्रा या कोई स्वास्थ्य समस्या सिरदर्द का कारण हो सकता है। आजकल अधिकतर लोग अकसर ही सिरदर्द की शिकायत करते रहे हैं। कभी-कभी सिरदर्द आम होता है, कुछ समय बाद खुद ही ठीक हो जाता है। लेकिन कई लोगों को सिरदर्द कम करने के लिए पेन किलर खाना ही पड़ता है। पेन किलर से सिर के दर्द से कुछ समय के लिए आराम जरूर मिलता है, लेकिन पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाता है। अगर आप भी सिरदर्द होने पर तुरंत पेन किलर खा लेते हैं, तो इसे बंद कर दें। बार-बार पेन किलर लेना सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। आप चाहें तो नैचुरल तरीके से भी सिरदर्द को कम (How to Get Rid From Headache) कर सकते हैं, इसमें पुदीना रामबाण साबित हो सकता है। 

जी हां, पुदीना सिर के दर्द को कम करने में काफी असरदार माना जाता है। पुदीना तनाव, अनिद्रा की समस्या को दूर करता है। इससे सिरदर्द में भी आराम मिलता है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं सिरदर्द होने पर पुदीने का उपयोग किस तरह से किया जा सकता है।

सिरदर्द में पुदीने का उपयोग कैसे करें? (How to Use Mint for Headache)

सिरदर्द होने पर पुदीने का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है। आप पुदीने की चाय पी सकते हैं। इसके अलावा पुदीने का पानी, पुदीने के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं।

mint oil for headache

पुदीने का तेल (Mint Oil for Headache)

पुदीने का तेल सिरदर्द को कम करने के लिए सबसे बेहतरीन घरेलू उपाय हो सकता है। पुदीने में मेंथोल होता है, जो मसल्स को आराम देता है। साथ ही दर्द को भी कम करने में मदद करता है। आप सिरदर्द को ठीक करने के लिए पुदीने के तेल से सिर की मालिश कर सकते हैं। स्टीम या नहाने के पानी में भी पुदीने का तेल मिला सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। आप चाहें तो पुदीने के तेल में थोड़ा सा नारियल का तेल भी मिला सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- टेंशन के कारण सिरदर्द के लिए 6 घरेलू उपाय, जल्दी मिलेगी राहत

पुदीने की चाय (Mint Tea for Headache)

पुदीने की चाय पीने से भी सिरदर्द में काफी हद तक आराम मिल सकता है। तनाव सिरदर्द, अनिद्रा की वजह से होने वाले सिरदर्द में पुदीने की चाय पीना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में पुदीने की 8-10 पत्तियां उबाल लें। इसे छाने और फिर शहद मिलाकर पी लें। सिरदर्द कुछ समय बाद ठीक होने लगेगा।

पुदीने का पानी (mint Water for Headache)

आप चाहें तो पुदीने का पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास ठंडा पानी लें। इसमें पुदीने की पत्तियों का रस डाल दें। ऊपर से नींबू का रस और शहद भी मिला दें। पुदीने के ठंडे पानी को पीने से मसल्स रिलैक्स होंगी और सिरदर्द में काफी आराम मिलेगा।

mint water for headache

पुदीने का पेस्ट (Mint Leaves Paste for Headache)

सिरदर्द होने पर आप पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बनाकर भी माथे पर लगा सकते हैं। पुदीने की तासीर ठंडी होती है, इससे आपको रिलैक्स फील होगा। तनाव भी कम होगा और सिरदर्द में आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- सिरदर्द दूर करने में फायदेमंद हैं ये 4 मेडिटेशन तकनीक, जानें कैसे करना है इन्हें

सिरदर्द के लिए पुदीना के फायदे (Mint Leaves for Headache)

पुदीना हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद (Mint Health Benefits in Hindi) होता है। इसमें मौजूद मेंथोन, विटामिन सी, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन और कॉपर स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। कई रिसर्च बताते हैं कि पुदीना सिरदर्द में भी उपयोगी साबित हो सकता है।

  • पुदीना तनाव को कम करता है, इससे सिरदर्द से राहत मिलती है।
  • अगर अनिद्रा की वजह से सिरदर्द होता है, तो पुदीने के इस्तेमाल से नींद काफी अच्छी आ सकती है। 
  • पुदीने में लगभग 44 प्रतिशत मेंथोंल होता है, जो तेज माइग्रेन के दर्द को भी कम कर सकता है। 
  • इसके अलावा पुदीना सामान्य सिरदर्द, तनाव सिरदर्द, साइनस और क्लस्टर सिरदर्द में भी उपयोगी हो सकता है। 

Mint for Headache in Hindi: अगर आपको भी सिरदर्द रहता है, तो पुदीने की चाय, पुदीने का पानी पी सकते हैं। साथ ही पुदीने के तेल से सिर की मालिश भी कर सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। लेकिन अगर लंबे समय बाद भी सिर का दर्द कम नहीं हो रहा है, तो एक बार डॉक्टर से जरूर मिलें। 

Read Next

यूरिक एसिड में फायदेमंद है ऑलिव ऑयल, इस तरह इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में हो सकता है कंट्रोल

Disclaimer