सिरदर्द दूर करने में फायदेमंद हैं ये 4 मेडिटेशन तकनीक, जानें कैसे करना है इन्हें

मेडिटेशन एक ऐसी तकनीक है, जिसका उपयोग लोग सिरदर्द से राहत पाने के लिए करते हैं। यह तन-मन को शांत करने और तनाव दूर करने में मददगार है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सिरदर्द दूर करने में फायदेमंद हैं ये 4 मेडिटेशन तकनीक, जानें कैसे करना है इन्हें

मेडिटेशन क्या है? क्या मेडिटेशन से सिरदर्द को दूर किया जा सकता है?  आजकल बढ़ते तनाव, चिंता की वजह से लोगों के बीच सिरदर्द की समस्या काफी आम हो गई है। कुछ लोगों को तो अकसर ही सिरदर्द से परेशान होना पड़ता है। वे सिरदर्द से राहत पाने के लिए दर्दनिवारक दवाइयों (painkiller for headache) का सेवन करने लगते हैं। लेकिन सिरदर्द होने पर बार-बार दर्दनिवारक दवाइयों का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप चाहें तो सिरदर्द से राहत पाने के लिए मेडिटेशन तकनीक या ध्यान विधि को आजमा सकते हैं। मेडिटेशन पुराने सिरदर्द, माइग्रेन की समस्या को दूर करने वाली एक टैक्निक है। 

मेडिटेशन तन-मन और आत्मा को साथ में जोड़ना सिखाता है। मेडिटेशन करने से आंतरिक शांति, संतुलन और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। अगर आपको भी बार-बार सिरदर्द उठता है, तो आप मेडिटेशन तकनीक को फॉलो कर सकते हैं। मेडिटेशन तन-मन और आत्मा से आपको शांति प्रदान करता है, जिससे तनाव की वजह से होने वाले सिरदर्द में आराम मिलता है। मेडिटेशन कुछ मिनट से लेकर कुछ घंटों तक हो की जा सकती है।

meditation for headache

(image source - regionalneurological.com, parade.com)

सिरदर्द से राहत पाने के लिए 4 मेडिटेशन तकनीक (Meditation technique for headache relief)

सिरदर्द की समस्या से राहत पाने के लिए मेडिटेशन तकनीक को आजमाना एक काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। कई अध्ययनों में भी यह साबित हो चुका है कि मेडिटेशन सिरदर्द के रोगियों के लिए फायदेमंद है। नियमित रूप से मेडिटेशन करने वाले लोगों को सिरदर्द, माइग्रेन का अनुभव कम ही होता है। सिरदर्द तनाव या चिंता के कारण होता है, जबकि मेडिटेशन करने से तनाव कम होता है और सिरदर्द को दूर किया जा सकता है। दुनियाभर में कई तरह के ध्यान का अभ्यास या मेडिटेशन की प्रैक्टिस की  जाती है। लेकिन सिरदर्द की समस्या से राहत पाने के लिए आप इन 4 तरह के सामान्य मेडिटेशन तकनीक को फॉलो कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - सिरदर्द के साथ उल्टी हाेना है कई गंभीर बीमारियाें का संकेत, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

1. माइंडफुलनेस मेडिटेशन (Mindfullness meditation)

अगर आप सिरदर्द से परेशान हैं, तो माइंडफुलनेस मेडिटेशन तकनीक का सहारा ले सकते हैं। माइंडफुलनेस मेडिटेशन बौद्ध धर्म का हिस्सा है। इस तरह के मेडिटेशन में सांसों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इस मेडिटेशन में जैसे ही आप सांस लेते हैं, उसके बाद आपको अपनी सांसों पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करना होता है। इस दौरान आपके दिमाग में तरह-तरह के विचार नहीं आएंगे। आपके तन-मन और आत्मा का पूरी तरह से सांसों पर ही फोकस रहेगा। इस प्रकार की मेडिटेशन आपके तनाव, चिंता को कम करने और डिप्रेशन के लक्षणों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। 

meditation

(image source : bestlaptops.tk)

2. ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन (Transcendental meditation)

सिरदर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मेडिटेशन के ट्रान्सेंडैंटल तकनीक को भी फॉलो कर सकते हैं। इस तकनीक में शब्दों, वाक्यांशों और ध्वनियों का उपयोग किया जाता है, जिसे मंत्र कहा जाता है। यानी इस मेडिटेशन तकनीक में मंत्र को सुनते हुए ध्यान लगाया जाता है। इस तरह का ध्यान आपके दिमाग से नकारात्मकता, तनाव को दूर करता है और आपको पॉजिटिव एनर्जी से भरता है।

3. विपश्यना मेडिटेशन (Vipassana meditation)

विपश्यना मेडिटेशन तकनीक भी सिरदर्द से राहत पाने में काफी फायदेमंद है। विपश्यना का मतलब है-चीजों को स्पष्ट रूप से देखना और तन-मन को ठीक या स्वस्थ रखना है। विपश्यना को अंतर्दृष्टि ध्यान भी कहा जाता है। विपश्यना मेडिटेशन तकनीक में शांत और निर्लिप्त रहते हुए तन-मन के बीच गहरे संबंध पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें - साइनस का सिरदर्द बढ़ा सकते हैं ये 3 कारण, जानें अन्य लक्षण और घरेलू उपचार

4. ज़ेन मेडिटेशन (Zen meditation)

ज़ेन ध्यान मेडिटेशन तकनीक में मन के विचारों को प्रतिबंद किया जाता है। इसमें अपने पूरे अस्तित्व पर ध्यान लगाया जाता है। इस मेडिटेशन तकनीक में एकाग्रता के साथ खुद को महसूस किया जाता है। मेडिटेशन करने से तन-मन दोनों स्वस्थ रहते हैं

सिरदर्द से राहत पाने के लिए इन तरीकों से दें अपनी सांसों पर ध्यान (breath to get relief from headache)

  • अगर आपकी सांस छोटी और तेज है, तो लंबी गहरी सांस लेते हुए धीरे-धीरे छोड़ें। सांस लेते हुए धीरे-धीरे 5 तक गिनें और सांस छोड़ते हुए भी 5 तक गिनें। इस तरह से सांस लेने में आपके शरीर को आराम मिलेगा।
  • लंबी गहरी सांस लेकर भी आप अपने सांसों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। इसमें इस तरह से सांस भरें, जैसे गुब्बारे में हवा भरते हैं। इससे आपको और सांसों को आराम महसूस होगा। लंबी गहरी सांस लेना काफी फायदेमंद होता है
  • विजुअलाइज्ड ब्रीदिंग भी सांस लेना का एक अच्छा तरीका है। इसके लिए किसी शांत जगह पर बैठें। अपनी दोनों आंखें बंद कर लें, इसके बाद धीमी गति से सांस लें। इसमें महसूस करें कि आपकी सांस नथुने में आ रही है और फेफड़ों में जा रही है। धीरे-धीरे सांस लेते रहें और छोड़ें।

इन मेडिटेशन तकनीकों की मदद से आप सिरदर्द की समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं। लेकिन अगर फिर भी आपका सिरदर्द ठी न हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

(main image source : eisamay.com, businessinsider.in)

Read Next

Health benefits of crying: सेहत के लिए अच्छा है रोना, जानें इसके 7 फायदे

Disclaimer