Ghee and Pudina Tea Health Benefits: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण कब्ज और पाचन तंत्र से जुड़ी तमाम समस्याओं का खतरा रहता है। पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों के कारण शरीर में विषाक्त पदार्थों के बढ़ने का खतरा रहता है। शरीर में विषाक्त पदार्थ यानी टाक्सिंस जमा होने पर किडनी, लिवर समेत कई आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचता है। शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए और हेल्दी रखने के लिए विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना जरूरी है। आज के समय में मार्केट में कई तरह के रेडीमेड डिटॉक्स प्रोडक्ट मिलते हैं, जिनके सेवन से शरीर में जमा गंदगी साफ होने का दावा किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए घी और पुदीना से बनी चाय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं घी और पुदीना की चाय पीने के फायदे और सही तरीका।
घी और पुदीना की चाय पीने के फायदे और तरीका- Ghee and Pudina Tea Health Benefits in Hindi
चाय का सेवन लोग खूब करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं दूध वाली चाय की जगह हर्बल चाय का सेवन शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। घी और पुदीने से बनी चाय शरीर को कई गंभीर परेशानियों से बचाने में मदद करती है। इसका सेवन करने से पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलता है और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। आप नियमित रूप से सुबह और शाम के समय घी और पुदीने से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए पिएं ये 5 हर्बल चाय, दिनभर रहेगी फुर्ती
आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, " घी में मौजूद विटामिन ए, डी, ई, के, कैल्शियम, हेल्दी फैट, ओमेगा 3 फैटी एसिड पेट और पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा पुदीने में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, एंटी-वायरल, एंटी-ऑक्सीडेंट, थायमिन आदि गुण होते हैं, जो पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों में औषधि के रूप में काम करते हैं। घी और पुदीने से बनी चाय पीने से पेट साफ रहता है और शरीर की गंदगी साफ करने में मदद मिलती है।"
इसे भी पढ़ें: Herbal Tea Benefits: दूध से बनी चाय के बजाए पिएं हर्बल टी, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
कैसे बनाएं घी और पुदीने की चाय?- How To Make Ghee And Mint Tea in Hindi
घी और पुदीने की पत्तियों से बनी चाय का सेवन करने से डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल समेत कई गंभीर समस्याओं में भी फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से शरीर में जमा गंदगी साफ करने और आंतरिक अंगों को हेल्दी रखने में भी मदद मिलती है। घी और पुदीने की चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप पुदीने की साफ और ताजी पत्तियों को दो कप पानी में डालकर उबालें। जब पानी उबालकर आधा हो जाए तो, इसे छान लें और फिर इसमें एक चम्मच घी मिलाएं। अब आप इसका सेवन चाय की तरह से करें।
नियमित रूप से सुबह और शाम के समय घी और पुदीने से बनी चाय का सेवन करने से कब्ज से छुटकारा मिलता है। इसका सेवन करने से अपच, पेट में गैस, ब्लोटिंग, मरोड़ आदि में भी बहुत फायदा मिलता है। इसके अलावा शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ या गंदगी साफ करने में भी मदद मिलती है। रोजाना सुबह घी और पुदीने की चाय पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने, ब्लड शुगर का लेवल ठीक रखने और वजन कम करने में भी फायदा मिलता है। लेकिन ध्यान रहे, बिना डॉक्टर की सलाह के घी और पुदीने की चाय पीने से बचना चाहिए। इसके अलावा बच्चे औ गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)