बच्चों के लिए फायदेमंद हैं ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शन, जानें फायदे और बनाने की विधि

बच्चों का नाश्ता पोष्टिक और स्वादिष्ट दोनों होना चाहिए, जिससे बच्चों को संपूर्ण फायदे मिल सके। जानें बच्चों के लिए कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों के लिए फायदेमंद हैं ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शन, जानें फायदे और बनाने की विधि


Healthy Breakfast Options For Kids: सुबह के नाश्ते में क्या बनाए यह हर किसी के लिए हार्ड टास्क हो सकता है। वहीं जब बात बच्चों के लिए नाश्ता बनाने की हो, तो यह और भी मुश्किल हो सकता है। छोटे बच्चों के खाने को लेकर बहुत ज्यादा नखरे होते हैं। ऐसे में किसी भी मां के लिए खाने में स्वाद के साथ पोषण एड करना मुश्किल हो सकता है। बच्चों के नाश्ते में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व भी होने चाहिए, जिससे बच्चों की हेल्दी ग्रोथ में मदद मिल सके। अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि बच्चों को नाश्ते में क्या दिया जाए, तो आप ये 5 हेल्दी ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं। 

baby food

मिक्स वेजिटेबल खिचड़ी- Mix Vegetable Khichdi 

बच्चों के नाश्ते में सभी सब्जियों का पोषण एड करने के लिए आप मिक्स वेजिटेबल खिचड़ी ले सकते हैं। मिक्स वेजिटेबल खिचड़ी में भरपूर मात्रा में फाइबर होने के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन भी पाया जाता है जो बच्चे के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। मिक्स वेजिटेबल खिचड़ी में आप अपनी मनपसंद कितनी भी सब्जियां एड कर सकते हैं। खिचड़ी बनाने के लिए चावल को कुछ देर पानी में भिगोकर रखें। अब सब्जियों को बारीक काटकर हींग और जीरे में भून लें। गरमा गरम खिचड़ी बनाकर बच्चों को दें।

इडली और सांभर- Idli and Sambhar

उड़द दाल और चावल के मिश्रण से तैयार इडली बच्चों के लिए बेहत फायदेमंद होगी। इसके सेवन से बच्चे को काफी देर तक भूख नहीं लगेगी, साथ ही इससे बच्चों को पोषण भी मिलेगा। सांभर को सब्जियों और इमली के पानी से तैयार किया जाता है, जिससे यह बच्चों की इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करेगा। 

इसे भी पढ़ें- बच्चों को रोज खिलाएं ये 4 हेल्दी ब्रेकफास्ट, नहीं पड़ेगे जल्दी से बीमार

बेसन चीला- Besan Chilla

बेसन के चीले के सेवन से बच्चों को प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, विटामिन-के और मैग्नीशियम भी मिलेगा। साथ ही इसके सेवन से बच्चों को काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। इसका घोल तैयार करने के लिए आप पालक और मेथी की प्यूरी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पनीर परांठा- Paneer Paratha

पनीर परांठा बच्चों के नाश्ते के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। पनीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है, जो बच्चों की हेल्दी ग्रोथ के लिए जरूरी है। पनीर के परांठे के सेवन से बच्चों को फाइबर और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा मिल पाएगी। पनीर परांठे के अलावा आप बच्चों को मिक्स परांठा और गोभी परांठा भी दे सकते हैं। इसे दही के साथ देने से यह पाचन के लिए भी फायदेमंद होगा। 

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने चाहते हैं तो नाश्ते में खाएं ये 5 फूड्स, भूख लगेगी कम और तेजी से होगा वेट लॉस

रागी उपमा और चना दाल- Ragi Upma 

सादा उपमा की जगह आप रागी का उपमा भी बच्चों को दे सकते हैं। रागी में फाइबर होने के साथ कैल्शियम भी पर्याप्त मात्रा में होता है, जिससे बच्चों की हड्डियां भी मजबूत होंगी और हेल्दी ग्रोथ में मदद मिलेगी। उपमा तैयार करने के लिए अगर आप इसमें चना दाल भी मिलाते हैं, तो यह ज्यादा पोष्टिक हो जाएगा। 

इन 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शन को आप बच्चों को दे सकते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ बच्चों के लिए हेल्दी भी होगा। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

Read Next

बच्चों को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, नहीं पड़ेंगे बीमार

Disclaimer