
सुबह नाश्ता करना सबसे जरूरी होता है। अच्छी तरह नाश्ता करने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और दिनभर सक्रिय रहने के लिए शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। अच्छा और हैवी नाश्ता करने से शरीर के सारे अंग भी सुचारू रूप से काम करते रहते हैं। यही नहीं, अच्छे नाश्ते की मदद से वजन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। जी, हां आपने सही सुना। कई ऐसे लोग हैं, जो अपना वजन बढ़ाना बचाते हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से उनका वजन नहीं बढ़ पाता है। ऐसे में बहुत जरूरी हो जाता है कि वे अपने नाश्ते में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो उनका हेल्दी वजन बढ़ाने में मदद करें, शरीर को स्वस्थ रखे और पोषक तत्वों की भरपाई करे। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि नाश्ते में आप क्या-क्या खा सकते हैं।
एवोकाडो और ऑमलेट
आपने ऑमलेट तो अक्सर ही नाश्ते में खाया होगा। मगर इस बार आप एवोकाडो के साथ ऑमलेट नाश्ते में ट्राई करें। साबुत एवोकाडो और ऑमलेट एक साथ खाने से न सिर्फ आपको संतुष्टि और पेट भरे का अहसास आता है बल्कि यह हेल्दी फैट से भरपूर होता है, जो आपको वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा ऑमलेट में अतिरिक्त कैलोरी भी होती है, जो स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। आप चाहें तो एवोकाडो को मैश करके दो सिकी हुई ब्रेड की स्लाइस के साथ इसे खा सकते हैं, जो इसे पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें : वजन बढ़ाने के लिए ब्रेकफास्ट में खाएं ये हेल्दी फूड्स, एक्सपर्ट से जानें वेट गेन डाइट टिप्स
दलिया के साथ केला और पीनट बटर
आप अपने दिन की शुरुआत दलिए के साथ भी कर सकते हैं। यह बताने की जरूरत नहीं है कि दलिया कितना पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है। लेकिन जब आप दलिए के साथ केले और पीनट बटर को मिक्स करते हैं, तो हेल्दी ब्रेकफास्ट बन जाता है, जो सुबह खाने से आपको पूरे दिन की ऊर्जा मिलती है। एक कटोरी दलिए में 370 कैलोरी होती है, जो इसे नाश्ते के लिए सबसे अच्छा विकल्प बनाता है। आप नियमित रूप से इसका सेवन करें। शरीर का दुबलापन और कमजोरी खत्म होने के साथ-साथ वजन भी बढ़ने लगेगा।
इसे भी पढ़ें : वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोज रात में खाएं ये 5 चीजें
साबुत अनाज का परांठा
अगर आप परांठा खाना पसंद करते हैं, तो यह आपके लिए खुशखबरी है। आप अपना वजन बढ़ाने के लिए परांठों का सेवन कर सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए यह सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। आप साबुत अनाज के परांठों का सेवन चाहें तो सुबह नाश्ते के तौर पर कर सकते हैं या फिर दिन के समय लंच में कर सकते हैं। साबुत अनाज से बना बना परांठा बहुत पौष्टिक होता है। इसमें आप थोड़ी मात्रा में घी का उपयोग भी करें। परांठें को और हेल्दी बनाने के लिए इसमें गोभी, प्याज, गाजर आदि सब्जियों का उपयोग किया जा सकता है।
शकरकंद
शकरकंद को नाश्ते में चाट बनाकर खा सकते हैं। यह भी नाश्ते में खाया जाने वाला बहुत ही पौष्टिक फूड आइटम है। इसे आप अलग-अलग तरह से पका सकते हैं। शकरकंद को उबालकर, कुरकुरा बनाकर खा सकते हैं। इसे आप चाहें तो नाश्ते में खाएं या फिर दिन के किसी अन्य समय में स्नैक्स के तौर पर खाएं। दोनों ही रूप में यह आपको स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेगा। इसमें हाई कार्ब होते हैं, जो आपके वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं।
image credit : freepik