पुरुषों के लिए अलसी के फायदे: पुरुषों की इन 6 समस्याओं को दूर करने में लाभकारी है अलसी

पुरुषों के लिए अलसी का बीज बहुत ही लाभकारी हो सकता है। इसके सेवन से बाल झड़ने से लेकर इनफर्टिलिटी से जुड़ी परेशानी को दूर किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों के लिए अलसी के फायदे: पुरुषों की इन 6 समस्याओं को दूर करने में लाभकारी है अलसी


अलसी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। वजन कम करने से लेकर कई समस्याओं को दूर करने में अलसी का सेवन किया जाता है। अगर आप इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से इसका सेवन कर सकते हैं। महिला और पुरुष दोनों के लिए अलसी लाभकारी हो सकता है। अलसी का बीज खाने से ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर जैसी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। वहीं, पुरुषों के लिए भी यह लाभकारी हो सकता है। पुरुषों में इनफर्टिलिटी से जुड़ी परेशानी को दूर करने में अलसी लाभकारी हो सकता है। आज हम इस लेख में पुरुषों के लिए असली के फायदों के बारे में जानेंगे। 

पुरुषों के लिए अलसी के फायदे ( Benefits of Flaxseed for Men )

1. इनफर्टिलिटी की समस्या 

पुरुषों के लिए अलसी के फायदेमंद हैं। इसके सेवन से इनफर्टिलिटी की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके सेवन से स्पर्म काउंट की संख्या में बढ़ावा किया जा सकता है। जिससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता बेहतर हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - अलसी से मोटापा कैसे कम होता है? एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल करने का तरीका

2. यौन संबंधी विकार

अलसी के सेवन से पुरुषों में होने वाली यौन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। दरअसल, अलसी के सेवन से रक्त वाहिनी ( Blood Vessels ) खुल जाते हैं, जिससे पेल्विक में ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से होता है। इसके अलावा अलसी में उत्तेजक गुण पाया जाता है, जो यौन जीवन को सुधारने में लाभकारी है। 

3. प्रोस्टेट कैंसर

अलसी में एंटी-कैंसर गुण पाया जाता है, जो कैंसर की परेशानियों को दूर करने में लाभकारी है। ऐसे में यह पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसप से बचाव करके आपके जीवन को सुधारने में मददगार हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि अलसी कैंसर का इलाज नहीं करता है, बल्कि इससे सिर्फ आपकी समस्या का बचाव किया जा सकता है। 

4. बाल झड़ने की समस्या

बदलते लाइफस्टाइल और कई बीमारियों की वजह से पुरुषों के बाल काफी ज्यादा झड़ने लगते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए आप अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, अलसी में कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण प्रदान करते हैं। ऐसे में अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं, तो अलसी का सेवन करें।

5. स्पर्म काउंट बढ़ाए

स्पर्म काउंट कम होने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। अगर आप स्पर्म काउंट को बढ़ाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से अपने डाइट में अलसी को शामिल करें। अलसी में पाए जानें वाला पोषक तत्व स्पर्म काउंट को बढ़ाता है। साथ ही आपकी सेक्स लाइफ को भी बेहतर कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें - अलसी के बीजों (फ्लैक्स सीड्स) से बनाएं ये 4 बेहतरीन पैक, दूर होंगी त्वचा की कई समस्याएं

6. यूरिन इंफेक्शन

पुरुषों में होने वाली यूरिन इंफेक्शन को दूर करने में भी अलसी लाभकारी हो सकता है। दरअसल, अलसी में उत्तेजक गुण पाया जाता है, जो यूरिन की नलिका को साफ करके यूरिन फ्लो को सही करता है। जिससे पुरुषों में होने वाले यूरिन इंफेक्शन के खतरे के कम किया जा सकता है। 

अलसी कब और कैसे खाएं ?

अलसी का सेवन आप कच्चा या भुनकर कर सकते हैं। इसके अलावा कई लोग अलसी को पीसकर भी करते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा पानी में उबालकर या फिर पाउडर को मिक्स करके भी इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि 1 चम्मच से अधिक अलसी का सेवन न करें। अधिक मात्रा में अलसी का सेवन करने से आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। 

पुरुषों के लिए अलसी का बीज काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से पुरुषों की कई परेशानियां जैसे- प्रोस्टेस कैंसर, लो स्पर्म काउंट से बचाव किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि इसके सेवन से किसी भी समस्या का पूर्ण इलाज नहीं होता है। यह सिर्फ आपकी परेशानियों को कम या फिर बचाव कर सकता है। 

Read Next

तुलसी और दूध के नुकसान: दूध में तुलसी डालकर पीने से सेहत को सकते हैं कुछ नुकसान, बरतें सावधानी

Disclaimer