Doctor Verified

क्या डाइट से गेंहू अवॉइड करने से वजन कम होता है? जानें एक्सपर्ट से

Wheat For Weight Lose: कुछ लोग मानते हैं कि वजन कम करने के लिए गेंहू पूरी तरह से अवॉइड करना चाहिए। लेकिन क्या ऐसा करना जरूरी है?   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डाइट से गेंहू अवॉइड करने से वजन कम होता है? जानें एक्सपर्ट से


Does Eliminating Wheat From Diet Helps To Lose Weight: वेट लॉस करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते? डाइट से लेकर वर्कआउट तक हर चीज का ध्यान रखते हैं? वेट लॉस जर्नी के दौरान कई चीजें जैसे कि रिफाइंड फूड, जंक फूड और प्रोस्टेट फूड अवॉइड करना जरूरी होता है। लेकिन इस दौरान लोग अपनी डेली डाइट की चीजें भी अवॉइड करना शुरू कर देते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि वेट लॉस के लिए गेंहू अवॉइड करना भी जरूरी होता है। क्योंकि गेंहू के सेवन से शरीर को कार्बोहाइड्रेट मिलता है, जो वजन बढ़ा सकता है। लेकिन क्या ऐसा सच में जरूरी है। क्या इससे सच में वजन कम होने से रूक सकता है? ऐसे ही कई प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए हमने बात कि नुपूर पाटिल फिटनेस वेलनेस सेंटर की सीईओ और न्यूट्रीशनिस्ट व फिटनेस एक्सपर्ट नुपूर पाटिल से।

wheat

क्या डाइट से गेंहू अवॉइड करने से वजन कम होता है? Does Eliminating Wheat From Diet Helps To Lose Weight

वजन कम करने के लिए खाने का सही विकल्प और मात्रा दोनों जरूरी है। गेंहू में फाइबर होने के साथ कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है। जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए जरूरी है। अगर आप डाइट से गेंहू पूरी तरह अवॉइड करते हैं, तो आपको कमजोरी भी समस्या आ सकती है। अगर आप कम मात्रा में गेंहू का सेवन करते हैं, तो इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा। इसलिए अपनी डाइट में इसे कंट्रोल रखें। 

जानें सेहत के लिए क्यों जरूरी है गेंहू- Why Wheat Is Important For Health

भूख कंट्रोल रखता है

गेंहू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इससे आपको काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है। जिस कारण आप अगले मील में कम कैलोरी इंटेक करते हैं। 

पोषक तत्वों से भरपूर

गेंहू में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कई मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को सभी पोषक तत्व मिलते हैं। इसलिए गेंहू छोड़ना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- स्वाद और सेहत से भरपूर है गेंहू की घुघरी, जानें इसके फायदे और आसान रेसिपी

पाचन स्वस्थ रहता है

गेंहू में फाइबर होता है, जो पाचन के लिए आवश्यक माना जाता है। अगर आप फाइबर पर्याप्त मात्रा में नहीं लेंगे, तो इससे आपको अपच, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

जल्द वजन घटाने के लिए क्या करें- How To lose Weight Fast

कैलोरी इंटेक का ध्यान रखें

अगर आप कैलोरी इंटेक का ध्यान रखेंगे, तो आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी। इससे आपको पहले से पता होगा कि आप टार्गेट के मुताबिक कितनी कैलोरी इंटेक कर रहे हैं। 

मील पहले से प्लान रखें

अगर आप अपना मील पहले से प्लान करके रखेंगे, तो इससे आपको कैलोरी इंटेक का ध्यान रख पाएंगे। साथ ही भूख लगने पर आप कोई अस्वस्थ विकल्प नहीं चुनेंगे।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में इन 4 आटे की रोटियां खाने से मिलेंगे कई फायदे, ठंडी होती है तासीर

फिजिकल वर्कआउट जरूर करें

अगर आप जल्दी वजन घटाना चाहते हैं, तो किसी फिजिकल वर्कआउट की आदत जरूर बनाएं। इससे आपको कैलोरो बर्न करने में मदद मिलेगी। 

अगर आपको जल्द वजन घटाना है, तो किसी वेट लॉस एक्सपर्ट की मदद से अपनी डाइट बनाएं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर न करें।

Read Next

वजन घटाने के लिए बेस्ट हैं ये 4 दालें, डाइट में इस तरीके से करें शामिल

Disclaimer