Which is Healthier Paneer or Mushroom: वेट लॉस करना एक जर्नी की तरह है जिसमें हर चीज में बैलेंस करना बहुत जरूरी है। अगर आपको सस्टेनेबल वेट लॉस करना है, तो डाइट और एक्सरसाइज दोनों पर ध्यान देना जरूरी होगा। ऐसे में माइंडफुल ईटिंग, रेगुलर एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल सभी चीजें फॉलो करनी जरूरी है। वेट लॉस करने के लिए डाइट में कुछ न्यूट्रिएंट्स का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में डाइट में प्रोटीन जरूर होना चाहिए, जिससे कैलोरी इनटेक कम करने में मदद मिलती है। प्रोटीन मसल्स को मजबूत बनाने और ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी होता है। वेट लॉस के लिए डाइट एक्सपर्ट्स मशरूम और पनीर खाने की सलाह देते हैं, जो प्रोटीन के बेहतरीन सोर्स हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन दोनों से वेट लॉस के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद होता है? किसके सेवन से वेट लॉस में ज्यादा मदद मिलती है? इस बारे में जानने के लिए हमने फरीदाबाद के अमृता हॉस्पिटल की चीफ न्यूट्रिशनिस्ट चारू दुआ से बात की।
वेट लॉस के लिए कैसे फायदेमंद है पनीर- Paneer Benefits For Weight Loss
पनीर को कई व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स अधिक मात्रा में होते हैं। यह दूध से तैयार किया जाता है इसलिए हाई प्रोटीन डाइट के लिए यह बेहतरीन ऑप्शन है-
प्रोटीन और हेल्दी फैट्स अधिक होता है
पनीर में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है। इसके सेवन के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इससे कैलोरी इनटेक कम होता है और हम अन्हेल्दी स्नैकिंग नहीं करते हैं। पनीर में एसेंशियल फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है और क्रेविंग कंट्रोल होती है।
कैल्शियम भरपूर होता है
पनीर में कार्ब्स की मात्रा कम होती है। लेकिन दूध से तैयार होने के कारण इसमें कैल्शियम अधिक होता है। इसलिए जो लोग लो कार्ब्स डाइट पर हैं, तो पनीर खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- किन लोगों को पनीर नहीं खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है
पनीर में प्रोटीन और कैल्शियम होता है, जो डाइजेशन बेहतर बनाने और वेट लॉस में मदद करता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। करीब 100 ग्राम पनीर खाने से 18 ग्राम प्रोटीन और 476 एमजी कैल्शियम मिलता है।
वेट लॉस के लिए कैसे फायदेमंद है मशरूम- Mushroom Benefits For Weight Loss
मशरूम में पनीर के बजाय कैलोरी कम होती है। इसमें फाइबर के साथ कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। लेकिन यह वेट लॉस में इस तरह से मददगार होता है-
कैलोरी कम होती है
मशरूम में पनीर के मुकाबले कैलोरी कम होती है। करीब 100 ग्राम मशरूम में 22-25 कैलोरी होती है। इसमें 3-6 ग्राम प्रोटीन और कई मिनरल्स मौजूद होते हैं।
फाइबर अधिक होता है
पनीर में फाइबर भी अधिक मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है और ओवरऑल कैलोरी इनटेक कम होता है। इसे खाने से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है।
इसे भी पढ़ें- क्या मशरूम कॉफी का सेवन आपके लिए सुरक्षित है? जानें एक्सपर्ट से
बॉडी में इंफ्लेमेशन कम होती है
मशरूम के सेवन से बॉडी में इंफ्लेमेशन कम होती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। यह एक्स्ट्रा वेट लॉस करने में मदद करता है जिससे फिटनेस बनी रहती है।
फैट्स और कार्ब्स कम होते हैं
पनीर के मुकाबले इसमें फैट्स और कार्ब्स कम होते हैं। इससे ओवरऑल कैलोरी इनटेक कम होता है और वेट लॉस होता है।