Which is better fenugreek or fennel seeds: हमारी किचन में ही कई ऐसे मसाले मौजूद होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए रामबाण होते हैं। जैसे कि हल्दी, घाव भरने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए यह मसाला बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसी तरह सौंफ और मेथी दाने का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इन्हें डेली डाइट में शामिल करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। इन्हें वजन घटाने के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोज सुबह सौंफ या मेथी दाने का पानी पीते हैं, तो इससे आपको जल्दी वेट लॉस करने में मदद मिलती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं जल्दी वेट लॉस करने के लिए इनमें से ज्यादा फायदेमंद क्या है? किसे डाइट में शामिल करने से कैलोरी इंटेक कम होगा? इसका जवाब जानने के लिए हमने मुंबई के केटी क्लिनिक की आयुर्वेदिक डॉ अंजू मनकानी से बात की।
सौंफ शरीर के लिए कैसे फायदेमंद है? Health Benefits of Fennel Seeds
- सौंफ को चखने से हल्का मीठा और ताजगी महसूस होती है। इसे मिठाइयों और कई तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है।
- सौंफ के सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसे डेली डाइट में शामिल करने से गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके सेवन से पेट में अटकी हुई गैस से राहत मिलती है और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।
- रात में सोने से पहले सौंफ खाने से नींद से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी मदद करते हैं। इसमें पेट को ठंडक मिलती है और त्वचा संबंधित समस्याएं ठीक होती हैं।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने में मददगार हैं सौंफ के पत्ते, जानें सेवन के तरीके और फायदे
टॉप स्टोरीज़
मेथी दाना शरीर के लिए कैसे फायदेमंद है? Health Benefits of Fenugreek Seeds
- मेथी दाने के सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह स्वाद में हल्की कड़वा और सख्त दाने वाला मसाला है।
- मेथी दाने के सेवन से ब्लड शुगर नैचुरली कंट्रोल रहती है। इससे डायबिटीज की समस्या में भी फायदा होता है।
- मेथी दाने का सेवन करने से ब्रेस्टफीड के दौरान मिल्क प्रोडक्शन बढ़ता है। अगर बॉडी मैं हार्मोन्स इंबैलेंस हैं, तो इसके सेवन से हार्मोनल इंबैलेंस ठीक होता है।
- अगर आप डेली डाइट में मेथी दाने का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र को भी फायदा होता है। मेथी दाने में औषधीय गुण मौजूद होते हैं इसलिए इसे कई दवाएं बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
वजन घटाने के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद हैं? Which Is Better For Weight Lose
- वजन घटाने के लिए सौंफ और मेथी दाना दोनों का सेवन किया जा सकता है। लेकिन, वेट लॉस के लिए मेथी दाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। मेथी दाने के सेवन से भूख कंट्रोल होती है और ओवरऑल कैलोरी इंटेक कम होता है। कैलोरी इंटेक कम होने से वेट लॉस जल्दी होता है।
- मेथी दाना कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में भी असरदार होता हैं। यह बॉडी में इंफ्लेमेशन कंट्रोल करने में मदद करता है, जो बढ़ने वजन के कारणों में से एक है। इसलिए वजन घटाने के लिए मेथी दाना सौंफ से ज्यादा फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें- सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है कुटकी, जानें इसके फायदे और नुकसान
निष्कर्ष
मेथी दाना और सौंफ दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन वेट लॉस करने के लिए मेथी दाने का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद हैं। इसके सेवन से भूख कंट्रोल होती है, जिससे कैलोरी इंटेक कम करने में मदद मिलती है। अगर आप रोज मेथी दाना खाते हैं, तो इससे डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद मिलती है, जो वजन बढ़ने के कारणों में से एक है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।