Doctor Verified

वजन घटाने और ब्लड शुगर मैनेज में मददगार है गुड़मार का सेवन, आयुर्वेदाचार्य से जानें तरीका

Gudmar health Benefits Nutrition and Dosage: गुड़मार एक आयुर्वेदिक औषधि है। इसका सेवन विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज में किया जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने और ब्लड शुगर मैनेज में मददगार है गुड़मार का सेवन, आयुर्वेदाचार्य से जानें तरीका


Gudmar health Benefits Nutrition and Dosage: गुड़मार एक आयुर्वेदिक औषधीय पौधा है। आयुर्वेद में गुड़मार के पत्ते, तने और जड़ों का इस्तेमाल कई प्रकार से किया जाता है। गुड़मार का इस्तेमाल दवा बनाने के लिए किया जा रहा है। गुड़मार की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों के मौसम में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे कि गुड़मार का सेवन करने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदिक सेंटर माधवबाग के सीईओ और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. रोहित साने (Dr. Rohit Sane, Founder @madhavbaug, MBBS in Medicine & Surgery) से बात की।
गुड़मार क्या है?- What is Gudmar
डॉ. रोहित साने के अनुसार, गुड़मार एक आयुर्वेदिक औषधि है। इसे संस्कृत में "मधुनाशिनी" कहा जाता है। इसका अर्थ होता है "चीनी को नष्ट करने वाला"। गुड़मार की पत्तियां मोटी, हरी और अंडाकार होती हैं। आयुर्वेद में मुख्य रूप से गुड़मार का इस्तेमाल ब्लड शुगर को मैनेज (Benefits of Gudmar to manage blood Sugar) करने के लिए किया जाता है। लेकिन इसका सेवन करने से शरीर को कई अन्य प्रकार के लाभ होते हैं।
गुड़मार के सेवन से होने वाले फायदे- Gudmar health Benefits
1. डायबिटीज को मैनेज करने में सहायक- Gudmar help to manage Blood Sugar
डॉ. रोहित साने का कहना है कि गुड़मार की पत्तियों में जिमनेमिक एसिड नामक नामक घटक पाया जाता है। यह ग्लूकोज के अवशोषण को कम करता है। गुड़मार का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
2. वजन घटाने में मददगार- Gymnema helps in weight loss
गुड़मार का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को बूस्ट होता है। यह फैट बर्न की प्रक्रिया को भी तेज करता है, जिससे वजन और मोटापा कम होता है।

इसे भी पढ़ेंः डिलीवरी के बाद बढ़े हुए पेट को कम करेंगे डॉक्टर के बताए ये ट्रिक्स, आज से करें फॉलो


3. पाचन क्रिया को करे ठीक- Gurmar improves digestion
अनियमित खानपान, जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने की वजह से इन दिनों पेट में दर्द, कब्ज, उल्टी और मतली की समस्या आम हो चुकी है। इन परेशानियों से राहत पाने के लिए भी गुड़मार का सेवन करना लाभकारी होता है। गुड़मार में हाई फाइबर होता है, जो मल को मुलायम बनाकर पाचन क्रिया को ठीक करता है।
4. कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को रखें नियंत्रित- Gurmar keeps cholesterol and triglyceride under control
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि गुड़मार के पत्तों में जिम्नेमिक एसिड नामक यौगिक लिवर की कार्य क्षमता को बेहतर करता है। जिससे शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है। गुड़मार का रस कषाय (कसैला) और तिक्त (कड़वा) प्रधान होता है, जो ट्राइग्लिसराइड को नियंत्रित रखता है।

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 7 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज


5. मूत्र विकारों से राहत- Gudmar Relief from Urinary Disorders
गुड़मार का एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव मूत्र विकारों को कम करते हैं। महिला और पुरुष द्वारा गुड़मार का सेवन करने यूरिनरी ट्रैक्ट को साफ करने, पेशाब के दौरान जलन और दर्द को कम करता है।
गुड़मार का सेवन करने का तरीका- What is the best way to take Gudmar
गुड़मार का सेवन करना बहुत ही आसान है। सबसे पहले गुड़मार की पत्तियों को धोकर अच्छे से धूप में सुखा लें। इसके बाद गुड़मार की सूखी पत्तियों का चूर्ण तैयार कर लें।
- दिन में एक बार 1 से 3 ग्राम गुड़मार का चूर्ण गुनगुने पानी के साथ खाएं।
- गुड़मार का स्वाद थोड़ा सा कड़वा और तीखा होता है। आप गुड़ या शहद के साथ इसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं।
गुड़मार खाते समय सावधानियां
- गुड़मार ब्लड शुगर को बहुत कम कर देती है। जो लोग पहले से ही ब्लड शुगर कम करने की दवाएं खा रहे हैं, उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बिना किसी डॉक्टरी सलाह के गुड़मार नहीं खाना चाहिए।
निष्कर्ष
गुड़मार एक चमत्कारी औषधि है जिसे आयुर्वेद में मुख्य रूप से डायबिटीज के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को और भी अन्य प्रकार के लाभ होते हैं। अगर आप गुड़मार का सेवन करना चाहते हैं, तो इसके बारे में पहले आयुर्वेदाचार्य से बात करें।

FAQ

  • गुड़मार की चाय पीने से क्या साइड इफेक्ट होते हैं?

    गुरमार का मुख्य प्रभाव ब्लड शुगर को कम करना है। डायबिटीज में ज्यादा मात्रा में गुड़मार की चाय पीने से ब्लड शुगर बहुत कम हो सकता है, जिससे चक्कर आना, कमजोरी और बेहोशी हो सकती है।
  • गुड़मार की तासीर कैसी होती है?

    गुड़मार की तासीर ठंडी (शीतल) मानी जाती है। आयुर्वेद में गुड़मार का सेवन करने से कफ और वात को शांत करने में मदद मिलती है।
  • किन लोगों को गुड़मार का सेवन नहीं करना चाहिए

    गुड़मार ब्लड शुगर को कम करता है। जिन लोगों का ब्लड शुगर पहले से कम होता है, उन्हें गुड़मार का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही, आयुर्वेद में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी गुड़मार का सेवन करने की मनाही है।

 

 

 

Read Next

क्या रात के समय गोंद कतीरा का सेवन किया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer