गेंहू की रोटी के बजाए खाएं ओट्स की रोटी, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Oats Roti Benefits: ओट्स की रोटी काफी स्वादिष्ट और हेल्दी होती है। यह पाचन को स्वस्थ रखने से लेकर वजन घटाने तक में फायदेमंद है।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: May 18, 2023 09:00 IST
गेंहू की रोटी के बजाए खाएं ओट्स की रोटी, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Oats Roti Benefits In Hindi: ज्यादातर भारतीय घरों में गेंहू के आटे से बनी रोटियां खाई जाती हैं। लेकिन कई बार हम रोज गेंहू की रोटी खा-खाकर बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप ओट्स की रोटी खा सकते हैं। आपको बता दें कि गेंहूं के आटे से कई गुना ज्यादा फायदे ओट्स के आटे में पाए गए हैं। ओट्स की रोटी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगती है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैलोरी काफी कम होती है, इसलिए यह वजन घटाने में मददगार साबित हो सकती है। ओट्स की रोटी ग्लूटेन फ्री होती है, इसलिए सिलियक डिजीज या ग्लूटेन सेंसिटिव गट डिजीज के मरीज भी इसे खा सकते हैं। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। आइए, इस लेख में डायटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से जानते हैं ओट्स की रोटी खाने के फायदों के बारे में -

ओट्स की रोटी खाने के फायदे - Benefits Of Eating Oats Roti In Hindi

वजन घटाने में मददगार

ओट्स की रोटी खाने से वजन कंट्रोल में रहता है। इसमें फाइबर अधिक होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और वजन प्रबंधन में मदद मिलती है। ओट्स में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए इसे खाने से मोटापा नहीं बढ़ता है।

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करे

डायबिटीज रोगियों के लिए ओट्स की रोटी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें फाइबर काफी मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसे खाने से शरीर में इंसुलिन स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन कर सकते हैं।

Oats-Roti-Benefits

कब्ज दूर करे

ओट्स की रोटी में मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पेट खुलकर साफ होता है। इसके नियमित सेवन से पेट में गैस और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए इन 4 तरीकों से खाएं ओट्स, कैलोरी बर्न करने में मिलेगी मदद

दिल को हेल्दी रखे

ओट्स के आटे में प्रोटीन और घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 एसिड दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से ओट्स की रोटी का सेवन करने से दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

ओट्स की रोटी में विटामिंस, मिनरल्स और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और कई बीमारियों से बचाव होता है। इसे खाकर आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Oats in Diabetes: डायबिटीज में ओट्स कैसे खाना चाहिए? जानें इसे खाने के फायदे और नुकसान

ओट्स की रोटी कैसे बनाएं - How To Make Oats Roti In Hindi

सबसे पहले ओट्स को पैन में बिना तेल के भून लें। फिर इसे मिक्सी में महीन पीस लें। फिर इसे छानकर बाउल में निकाल लें। इसमें गुनगुना पानी डालकर आटा गूंथ लें। उसके बाद इसे 10 मिनट के लिए ढंककर रख दें। अब इस आटे से रोटियां तैयार करें। आप ओट्स की रोटी को सब्जी या दाल के साथ खा सकते हैं।

Disclaimer