Expert

त्वचा के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाएगा नियासिनामाइड सीरम, इस तरह करें इस्तेमाल

Niacinamide Serum Benefits for Skin : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार नियासिनमाइड एक्जिमा और मु्ंहासों को कम करने में मदद करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
त्वचा के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाएगा नियासिनामाइड सीरम, इस तरह करें इस्तेमाल


Niacinamide Serum Benefits for Skin in Hindi: सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को देखकर आजकल हर कोई अपने स्किन केयर रूटीन में फैन्सी ब्यूटी प्रोडक्ट को शामिल कर रहा है। इन्हीं फैन्सी ब्यूटी प्रोडक्ट में शामिल है नियासिनमाइड। इन दिनों क्रीम, फेस वॉश, मॉइश्चराइजर और सीरम में नियासिनमाइड का इस्तेमाल खूब किया जा रहा है। आखिर यह नियासिनमाइड (Niacinamide) क्या होता है? नियासिनमाइड, जिसे निकोटिनमाइड भी कहा जाता है, विटामिन B3 का एक रूप है, जो त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करता है।

आज से कुछ साल पहले, हमें उत्‍पादों में मौजूद इन इंग्रीडिएंट्स की इतनी जानकारी नहीं हुआ करती थी। जैसे-जैसे तकनीक और जानकारी का विस्तार हुआ, अब लोग हर चीज को इस्तेमाल करने से पहले उसके फायदे और नुकसान जानना चाहते हैं। नियासिनमाइड का इस्तेमाल ज्यादातर सीरम में किया जाता है। नियासिनमाइड का इस्तेमाल करने से त्वचा को काफी फायदे मिलते हैं। नियासिनमाइड के इन्हीं फायदों के बारे में आज विस्तार से जानेंगे। नियासिनमाइड स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है और किसे इसका इस्तेमाल करना चाहिए इसकी जानकारी दे रही हैं डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आंचल पंथ। 

इसे भी पढ़ेंः हेयर फॉल कंट्रोल करने में मदद करेगा हलीम के बीजों से बना लड्डू, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी

Niacinamide-Serum-Benefits=for-Skin-ins2

नियासिनमाइड सीरम को इस्तेमाल करने के फायदे- Niacinamide Serum Benefits in Hindi

  • नियासिनमाइड सीरम की मदद से त्वचा के डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद मिलती है। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करने का काम करता है।
  • त्वचा में होने वाले एक्ने और दाग-धब्बों की समस्या को दूर करने में भी यह सीरम फायदेमंद होता है।
  • नियासिनमाइड सीरम का इस्तेमाल करने से त्वचा में मौजूद गंदगी साफ होती है, जिससे रंगत साफ होती है।
  • दाग-धब्बे और हाइपर पिगमेंटेशन की समस्या को दूर करने में यह सीरम काफी फायदेमंद साबित होता है।
  • नियासिनमाइड त्वचा में बनने वाले एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है, जिससे पिंपल्स की समस्या नहीं होती है।
  • नियासिनमाइड स्किन में केराटिन बनाने में मदद करता है, जिससे त्वचा मुलायम बनती है।
  • सूरज की हानिकारक किरणों की वजह से होने वाले टैन और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में भी यह सीरम फायदेमंद है।
  • डल स्किन को ठीक करने में भी यह सीरम काफी फायदेमंद होता है।
 

नियासिनमाइड सीरम का उपयोग कैसे करें?- How to Apply Niacinamide Serum on face

  • डॉ. आंचल पंत की मानें तो स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए नियासिनमाइड सीरम का इस्तेमाल दिन में दो बार करना चाहिए।
  • सुबह चेहरे को फेस वॉश या क्लींजर से साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर विटामिन सी सीरम लगाएं।
  • इसके बाद नियासिनमाइड सीरम की 2 से 3 बूंदें चेहरे पर लगाएं और मसाज करें।
  • जब सीरम पूरी तरह से त्वचा में समा जाए तो मॉइश्चराइजर लगाएं। बेस्ट रिजल्ट के लिए रात को भी यही प्रोसेस फॉलो करें।

Image Credit: Freepik.com

Read Next

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए लगाएं सूजी और कॉफी का फेस पैक, बढ़ेगा निखार

Disclaimer