Expert

माथे पर होने वाले एक्ने से हैं परेशान, तो जानें इसके कारण और बचाव के तरीके

माथे पर होने वाले एक्ने से कई लोग परेशान रहते हैं। यहां जानिए, माथे पर एक्ने होने के कारण और बचाव के तरीके क्या हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
माथे पर होने वाले एक्ने से हैं परेशान, तो जानें इसके कारण और बचाव के तरीके

माथे पर एक्ने की समस्या से महिलाएं और पुरुष सभी परेशान रहते हैं। खासकर, गर्मियों के मौसम में ये समस्या कई गुना बढ़ जाती है। एक्ने की समस्या ज्यादातर उन लोगों में होती है, जिनकी त्वचा ऑयली होती है, इसके अलावा जिन लोगों की स्किन पर सीबम के कारण गंदगी जमने लगती है उन्हें भी माथे पर एक्ने की समस्या ज्यादा होती है। माथे पर होने वाले एक्ने न केवल देखने में भद्दे लगते हैं बल्कि इनमें दर्द भी होता है और इसके निशान भी रह जाते हैं। ऐसे में कई लोगों का सवाल होता है कि आखिर माथे पर एक्ने क्यों होते हैं और इससे बचाव के लिए क्या कर सकते हैं। इस बारे में हमने नई दिल्ली स्थित अभिवृत एस्थेटिक्स के कॉस्मेटोलॉजिस्ट और स्किन एक्सपर्ट डॉ. जतिन मित्तल से बात की। 

माथे पर एक्ने होने के कारण - What Causes Forehead Acne

1. हेयरकट के कारण भी माथे पर एक्ने हो सकते हैं। अगर आपका हेयरकट ऐसा है कि कुछ बाल हमेशा माथे पर रहते हैं तो इसके कारण भी माथे पर एक्ने हो सकते हैं। इसके अलावा हेयर वैक्स और कंडीशनर का इस्तेमाल भी माथे पर होने वाले एक्ने का कारण बन सकता है, इससे पोर्स बंद हो सकते हैं, जिसके कारण एक्ने की समस्या हो सकती है।

2. अगर आपकी स्कैल्प गंदी रहती है या डैंड्रफ की समस्या होती है तो इसके कारण भी माथे पर एक्ने होने की समस्या हो सकती है।

3. युवावस्था में महिलाओं और पुरुषों के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसके कारण माथे पर एक्ने होने की समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: 25-30 की उम्र के बाद भी चेहरे पर हो रहे हैं कील-मुंहासे? जानें Adult Acne का कारण और इलाज

4. कई महिलाएं माथे पर होने वाले बालों को थ्रेड की मदद से हटवाती हैं, जिसके कारण भी एक्ने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा केमिकल भरे स्किन केयर प्रोडक्ट्स के कारण भी एक्ने होते हैं।

5. ऑयली स्किन के लोगों में माथे पर एक्ने की समस्या ज्यादा होती है, ऐसे लोगों को अपने हाथों को साफ करने के बाद ही चेहरा छूना चाहिए।

ACNE

इसे भी पढ़ें: क्या कॉफी पीने से भी चेहरे पर कील-मुंहासे ज्यादा होते हैं? डॉक्टर से जानें

माथे पर होने वाले एक्ने से बचाव के तरीके - Ways To Prevent Acne On Forehead

1. बालों पर वैक्स लगाते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि आप अपने माथे पर इसे न लगाएं। कई बार बालों में लगी वैक्स माथे पर भी लग जाती है, ऐसी समस्या से बचने के लिए हेयर वैक्स लगाते वक्त कपड़े के बैंड से माथे को कवर कर सकते हैं।

2. जिन लोगों की स्किन ऑयली है उन्हें ऐसे हेयरकट से बचना चाहिए, जिससे माथे पर बाल रहें।

3. कई लोगों को कंडीशनर के कारण भी माथे पर एक्ने होते हैं। ऐसे में आप जब भी कंडीशनर का इस्तेमाल करें तो ध्यान रखें कि माथे और चेहरे को भी अच्छे से धोएं।

4. बालों को एंटी-डैंड्रफ शैंपू से साफ करते समय शैंपू को माथे पर आने दें और फिर पानी से इसे साफ करें। ऐसा करने से माथे पर जमी गंदगी साफ होगी और एक्ने की समस्या कम हो सकती है।

5. माथे के बालों को हटवाने के लिए वैक्स का इस्तेमाल करने से बचें, इससे आपको एक्ने की समस्या ज्यादा हो सकती है।

6. जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, वे गर्मियों के मौसम में बार-बार चेहरा साफ करें। जिससे माथे पर जमी धूल और गंदगी साफ हो।

माथे पर होने वाले एक्ने की समस्या से बचने के लिए ये सभी टिप्स कारगर साबित हो सकती हैं। लेकिन अगर आपकी समस्या ज्यादा है तो डॉक्टर से सलाह लें और उचित इलाज को फॉलो करें।

All Images Credit- Freepik

 

Read Next

त्वचा से डेड ड्राई सेल्स निकालने के लिए बेस्ट है ये मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

Disclaimer