त्वचा से डेड ड्राई सेल्स निकालने के लिए बेस्ट है ये मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

त्वचा से डेड ड्राई सेल्स को निकालना काफी जरूरी होता है। इसके लिए आप घर पर ही मास्क बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। आइये जानते हैं इसे कैसे बनाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
त्वचा से डेड ड्राई सेल्स निकालने के लिए बेस्ट है ये मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका


त्वचा को हेल्दी रखने के लिए समय-समय पर त्वचा का ख्याल रखना चाहिए। कई बार लोग इसपर ध्यान नहीं देते हैं, जिस कारण त्वचा पर डेड ड्राई सेल्स का जमाव हो जाता है। इन डेड ड्राई सेल्स को निकालना बेहद जरूरी होता है। इसे नजरअंदाज करने से त्वचा के रोमछिद्र ब्लॉक होने के साथ ही अन्य तरीकों से भी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इन सेल्स को निकालने के लिए आप घर पर ही मास्क बना सकते हैं। आइये स्किन केयर एक्सपर्ट रुचिता घाघ से जानते हैं डेड ड्राई सेल्स को निकालने के लिए मास्क कैसे बनाएं।  

कैसे बनाएं मास्क? 

  • इस मास्क को बनाने के लिए आपको सबसे पहले गैस पर दूथ को उबालना है। 
  • इसके बाद इसमें एक चम्मच चीनी और एक चम्मच हल्दी मिलाएं। 
  • इसे अच्छी तरह से पकने देने का इंतजार करें। 
  • इसके बाद आपको कटोरी में एक चम्मच गेहूं का आटा और एक चम्मच चने का आटा निकालना है और इस तरल पदार्थ को उसमें मिलाना है। 
  • लीजिए आपका मास्क बनकर तैयार है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ruchita Ghag | Skincare Haircare Beauty (@ruchita.ghag)

कैसे करें मास्क का इस्तेमाल? 

  • इस मास्क का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले एक ब्रश लेना है और इसकी मदद से चेहरे पर इस पेस्ट को अच्छे से लगाना है। 
  • इसे पूरे चेहरे पर अच्छे से लगा लें और सूखने का इंतजार करें। 
  • सूखने के बाद आपको इस मास्क को पर रगड़ना है और कुछ देर बाद इसे साफ पानी से धो लें। 
  • आप इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार तक कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए लगाएं ड्रैगन फ्रूट से बने ये 3 फेस मास्क, मुंहासे और दाग-धब्बे भी होंगे दूर

हल्दी और आटे का मास्क लगाने के फायदे 

  • हल्दी और आटे का मास्क लगाने से चेहरे पर निकलने वाले पिंपल, झुर्रियां और एक्ने जैसी समस्या में आराम मिलता है। 
  • इस मास्क को लगाने से त्वचा पर होने वाली खुजली और जलन कम होती है। 
  • इसे लगाने से चेहरे पर मौजूद डेड स्किन सेल्स निकलती हैं साथ ही ड्राई पैचेज से भी राहत मिलती है। 
  • रफ पैचेज से छुटकारा दिलाने के साथ ही यह मास्क लगाने से त्वचा पर ग्लो भी आता है। 

Read Next

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घर पर ऐसे बनाएं टोनर, लौट आएगा खोया हुआ निखार

Disclaimer