Doctor Verified

बच्चों में मुंहासों के निशान हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा फायदा

गर्मी और गंदगी की वजह से कुछ बच्चों के मुंहासों की समस्या हो सकती है। कई बार यह मुंहासे ठीक होने के बाद निशान छोड़ देते हैं। इस लेख में जानते हैं कि आप किन घरेलू उपायों से बच्चों में मुंहासों के निशान को साफ कर सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों में मुंहासों के निशान हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा फायदा


Home Remedies For Baby Acne Scars: छोटे की त्वचा बेहद ही कोमल और संवेदनशील होती है। कई बार गंदगी और गर्मी की वजह से बच्चों के चेहरे पर मुंहासे हो सकते हैं। इन मुंहासों को बेबी एक्ने कहा जाता है। बच्चे की त्वचा में मुंहासे और उसके निशान बनने से अभिभावक घबरा जाते हैं। साथ ही, उनको लगता है कि बच्चे की त्वचा पर बने ये निशान परमानेंट उनकी त्वचा को खराब कर सकते हैं। जबकि, बच्चों में मुंहासे और मुंहासों के निशान होना एक आम समस्या मानी जाती है, जो कुछ सप्ताह में अपने आप ही ठीक हो जाती है। लेकिन, कई मामलों में बच्चे के चेहरे पर मुंहासों के दाग रह जाते हैं। हालांकि, इन दागों और निशानों को आप घरेलू उपायों से ठीक कर सकते हैं। इस लेख में यशोदा अस्पताल के पीडियाट्रिक्स सीनियर कंसल्टेंट डॉ दीपिका रुस्तगी से जानते हैं कि बच्चों में मुंहासों के बने निशान को ठीक करने के लिए अभिभावकों को क्या घरेलू उपाय अपनाने चाहिए?

बच्चों में मुंहासों के निशान को हटाने के घरेलू उपाय | Home Remedies For Baby Acne Scars In Hindi

एलोवेरा जेल

बच्चों की स्किन बेहद नाजुक होती है, इस पर किसी तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है। ऐसे में बच्चों के चेहरे पर बने मुंहासों के निशानों को दूर करने के लिए आप फ्रेश एलोवरा जेल का उपयोग कर सकते हैं। यह नए टिश्यू के बनने में मदद करता है। साथ ही, यह बच्चे की त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम भी करता है। इसके फ्रेश जेल को आप बच्चे की स्किन पर डायरेक्ट लगा सकते हैं। करीब 10 से 15 मिनट बाद किसी साफ कपड़े से बच्चे की स्किन को पोछ दें। इस उपाय से आपको निशान कम होते नजर आने लगेंगे।

home-remedies-for-baby-acne-marks-i

मूंग दाल और दूध

बच्चे के चेहरे पर मुंहासे या चोट आदि के निशानों को दूर करने के लिए आप मूंग दाल और दूध के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच मूंग दाल को दूध में भिगोकर रख दें। कुछ घंटों के बाद दूध में ही इस दाल को पीस लें। तैयार पेस्ट को पूरी स्किन पर लगाने की अपेक्षा आप केवल निशानों पर ही लगाएं। करीब 5 से 10 मिनट बाद बच्चे के चेहरे को साफ कर दें।

शहद का उपयोग

शहद नेचुरल रूप से नमी को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। साथ ही, यह बच्चे की त्वचा पर बने दाग-धब्बों के निशान को हल्का करने में भी सहायक होता है। इसे आप कॉटन के टुकड़े से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से शहद को हटा लें।

खीरा का रस

खीरे का रस त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है और इसके साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं। साथ ही, खीरे के रस से आप त्वचा के रंग को एक समान बना सकते हैं। बच्चों के चेहरे पर मुंहासों व अन्य समस्याओं से बने निशान को दूर करने के लिए भी आप खीरे के रस को बच्चों की स्किन पर लगा सकते हैं।

नारियल तेल का उपयोग करें

नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को रिपेयर करने में सहायक होते हैं। बच्चे की स्किन पर लगाने के लिए आप वर्जिन कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बच्चे की स्किन पर लगाने से उनको किसी तरह की परेशानी भी नहीं होती है और उनके चेहरे के निशान भी धीरे-धीरे साफ हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: श‍िशु के चेहरे पर दाने निकलने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें बचाव के उपाय

Home Remedies For Baby Acne: बच्चों के मुंहासों के दाग को दूर करने के लिए प्राकृतिक और सुरक्षित घरेलू उपचारों का उपयोग करना सबसे अच्छा विकल्प है। हालांकि, यदि समस्या बनी रहती है या त्वचा पर जलन, लालिमा या कोई अन्य दिक्कत महसूस होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। नियमित रूप से त्वचा की देखभाल और संतुलित आहार अपनाकर आप अपने बच्चे की त्वचा को स्वस्थ और कोमल बनाए रख सकते हैं।

Read Next

क्या सोया फॉर्मूला मिल्क बच्चों के लिए सुरक्षित होता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer