हर व्यक्ति अपनी स्किन पर दाग-धब्बे नहीं चाहता है। ऐसे में अगर स्किन पर कुछ पुराने दाग-धब्बे हो, तो इसे दूर करना काफी मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर इस तरह के दाग बचपन में हुए घाव, चोट या फिर स्किन इंफेक्शन की वजह से हो सकता है, जो बड़े होने पर शर्मिंदगी का कारण बनने लग जाते हैं। चेहरे पर दाग लोगों के आम-विश्वास को कमजोर कर सकता है। इस स्थिति में हम चेहरे से पुराने दाग-धब्बों को हटाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। जिसमें कई चीजें केमिकल्स युक्त हो सकती हैं। जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए पुराने जिद्दी दाग को हटाना चाहते हैं, तो कुछ बेहतरीन नुस्खों को आजमा सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिससे आप इन पुराने जिद्दी दाग को हटा सकते हैं।
1. आलू (Potatoes)
स्किन से दाग को हटाने के लिए आलू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पुराने दाग को दूर करने के लिए सबसे पहले आलू के कुछ मोटे स्लाइड काटें। अब इसे दाग से प्रभावित हिस्से रगड़ें। कुछ देर बाद इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब 20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। रोजाना दिन में 1 बार इस नुस्खे को आजमा सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - अंडरआर्म्स के फंगल इंफेक्शन को दूर करने के 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी खुजली से राहत
2. शहद (Honey)
शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो स्किन से पुराने दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है। रात में सोने से पहले शहद को दाग से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद इसपर बैंडेज लगा दें। अब पूरी रात इसे छोड़ दें। सुबह बैंडेज को हटाकर इसे गर्म पानी से धो लें। रोजाना रात में इस नुस्खे को अपनाने से आपको काफी हद तक फायदा हो सकता है।
3. नारियल तेल (Coconut Oil)
नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन और बालों की कई समस्याओें को दूर करने के लिए किया जाता है। स्किन से पुराने दाग-धब्बों को मिटाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 टीस्पून नारियल के तेल को गर्म करें। अब इसे दाग से प्रभावित हिस्से पर लगाकर करीब 10 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद इसे 1 घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में गर्म पानी से नारियल तेल को धो लें। रोजाना दिन में दो बार इस नुस्खे को अपनाने से आपको काफी फायदा हो सकता है।
4. विटामिन ई (Vitamin E)
विटामिन ई कैप्सूल के इस्तेमाल से भी आप पुराने दाग-धब्बों को दूर कर सकते हैं। इसके लिए विटामिन ई कैप्सूल से तेल निकाल लें। इसके बाद इस तेल को अपने चेहरे या फिर दाग से प्रभावित हिस्से पर लगाकर करीब 10 मिनट तक मसाज करें। इस प्रकिया को दिन में कम से कम 3 बार दोहराएं। इससे चेहरे से दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं।
5. एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar)
स्किन की कई परेशानियों को दूर करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुराने दाग को हटाने के लि 4 चम्मच पानी लें। अब इसमें 2 टीस्पून एप्पल साइडर विनेगर डालें। इसके बाद कॉटन वॉल की मदद से इसे मिक्स करके अपने दाग वाले हिस्से पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। रात के समय इस नुस्खे को अपनाएं और सुबह इसे धो लें। इससे आपको काफी फायदा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - आंखों का लालपन दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
6. नींबू (Lemon)
नींबू से स्किन पर ग्लो लाया जा सकता है। साथ ही यह आपकी स्किन से दाग-धब्बों को भी मिटा सकता है। पुराने दाग को हटाने के लिए 1 फ्रेश नींबू लें। अब इस नींबू को काटकर अपने दाग से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद ठंडे पानी से इसे साफ कर लें। नींबू में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों को हटाने में असरदार है। रोजाना एक बार इस नुस्खे को अपनाए इससे आपको काफी लाभ होगा।
7. रोजशिप और लोबान
रोजशिप एसेंशियल ऑयल और बोलान एसेंशियल ऑयल के इस्तेमाल से भी आप दाग-धब्बों को दूर कर सकते हैं। इसके लिए दोनों तेलों को बराबर मात्रा में मिक्स करें। अब इस तेल को दाग-धब्बों से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद करीब 45 मिनट बाद गर्म पानी से साफ कर लें। रोजाना दिन में 3 बार इस टिप्स को अपनाने से दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं।
8. एलोवेरा (Aloe Vera)
एलोवेरा के इस्तेमाल से आप स्किन के पुराने दाग-धब्बों को दूर कर सकते हैं। इसलिए लिए एलोवेरा की पत्तियां लें। अब इन पत्तियों से एलोवेरा जेल निकाल लें। इसके बाद इस जेल को अपने चेहरे पर सर्कुलेशन मोशन में लगाएं। 1 से 2 घंटे बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें। रोजाना दिन में 2 बार एलोवेरा जेल को लगाने से चेहरे से पुराने दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं।![]()
9. बेकिंग सोडा (Baking Soda)
दाग-धब्बों की परेशानी को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 से 2 चम्मच साफ पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर कुछ समय के लिए इसे छोड़ दें। जब यह पेस्ट फॉम में बदल जाए, तो इसे अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद 15 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। रोजाना दिन में 1 बार इस नुस्खे को आजमाने से आपको काफी फर्क नजर आ सकता है।
10. लैवेंडर और ऑलिव ऑयल (Lavender and Olive Oil)
लैवेंडर और ऑलिव ऑयल के मिश्रण से भी आप दाग-धब्बों की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके लिए 2 टेबलस्पून वर्जिन ऑलिव ऑयल में लैवेंडर ऑयल की 3 बूंदे डालें। अब इसे अच्छे से मिक्स करके अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 5 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। 30 मिनट बाद इसे गर्म पानी से साफ कर लें। दिन में कम से कम 3 बार इस नुस्खे को आजमाने से आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है।
चेहरे या फिर स्किन के किसी भी हिस्से पर पुराने दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आप इन नुस्खे को ट्राई कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन को इन में से किसी भी चीजों से एलर्जी है, तो इसे अपने चेहरे पर या फिर स्किन पर न लगाएं। इसके अलावा इन नुस्खों को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ताकि इसके गंभीर लक्षणों से बचा जा सके।