Home Remedies For Blister Scars: त्वचा पर छाले कई कारणों से हो सकते हैं। अगर आपने नए जूते-चप्पल पहने हैं, तो लगातार फ्रिक्शन से आपको छाले हो सकते हैं। इसके अलावा स्किन इंफेक्शन, एलर्जी या जलने के कारण भी त्वचा में छाले हो जाते हैं। ऐसे में त्वचा पर सफेद रंग के तरल युक्त बुलबुले बन जाते हैं। अगर इससे छेड़छाड़ न की जाए तो कुछ दिन में सुखकर अपने आप ठीक हो जाते हैं। लेकिन छाले ठीक होने के बाद इनके निशान लंबे समय तक रह जाते हैं। ऐसे में अगर आपको कहीं जाना हो, तो ये काफी अजीब लगते हैं। ऐसे कई असरदार घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें अपनाकर आप इन छालों के निशान को ठीक कर सकते हैं। आइए लेख के माध्यम से जानें छालों से निशान हटाने के लिए क्या लगाएं।
छालों से निशान हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे- How Do You Get Rid of Blisters From Scars
नारियल तेल और कपूर- Coconut Oil and Camphor
छालों के निशान हटाने के लिए आप नारियल तेल और कपूर लगा सकते हैं। नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये गुण छालों के कारण हुए इंफेक्शन को कम करते हैं। कपूर पुराने निशान हटाने में मदद करता है। इन दोनों को एक साथ इस्तेमाल करने से पुराने से पुराने निशान भी हटने लगते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आधी कटोरी नारियल तेल में दो कपूर पीस कर मिला लें। रोज रात को सोने से पहले इसे प्रभावित स्थान पर लगाकर सोएं।
लैवेंडर और ऑलिव ऑयल- Lavender and Olive Oil
लैवेंडर और ऑलिव ऑयल को मिलाकर लगाना फायदेमंद है। ये नेचुरल ऑयल पुराने निशान ठीक करने में मदद करते हैं। छाले के निशान हटाने के लिए आप यह कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच ऑलिव ऑयल में 3 से 4 बूंद लैवेंडर ऑयल की मिलानी है। इसे भी रात को सोने से पहले प्रभावित स्थान पर लगाकर सोएं। कुछ दिन में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- चेहरे के दाग-धब्बे और टैनिंग हटाने के लिए केले के छिलकों का इस्तेमाल कैसे करें? जानें सही तरीका
एलोवेरा जेल और विटामिन-ई- Aloe Vera and Vitamin E
एलोवेरा जेल और विटामिन-ई दोनों ही त्वचा के लिए असरदार है। छालों के निशान हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल में विटामिन-ई कैप्सूल डालकर लगा सकते हैं। अगर आप 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल ले रहे हैं, तो उसमें एक विटामिन-ई कैप्सूल मिलाएं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये सभी गुण स्किन को मॉइस्चराइज और हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
बादाम तेल से मसाज करें- Almond Oil
छाले के निशान हटाने के लिए आप बादाम तेल से भी मसाज कर सकते हैं। बादाम तेल में विटामिन-ई होने के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। ये गुण इंफेक्शन और निशान को कम करने में मदद करते हैं। बादाम तेल से इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स भी कम होने लगते हैं। आप सोने से पहले बादाम तेल से मसाज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- शरीर से काले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
अगर आपको इंफेक्शन या एलर्जी हो गई है, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ही किसी चीज को इस्तेमाल करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।