How to Remove Black Marks on Body Naturally in Hindi: साफ, चमकदार और निखरी त्वचा हर कोई चाहता है। लेकिन कई ऐसे कारण होते हैं, जिनकी वजह से लोगों को मनचाही त्वचा नहीं मिल पाती है। खासकर, पिंपल्स चेहरे या शरीर की पूरी खूबसूरती को खराब कर देते हैं। पिंपल्स धीरे-धीरे रिमूव होने लगते हैं, लेकिन दाग छोड़ कर चले जाते हैं। कई लोगों को बार-बार पिंपल्स या दाने होते रहते हैं, फिर इसके बाद स्किन पर काले निशान रह जाते हैं। काले निशान या दाग खूबसूरती को कम कर देते हैं। ऐसे में हर व्यक्ति स्किन के दाग को रिमूव करने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाता है। लेकिन अगर आप चाहें, तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी शरीर के काले दागों को हटा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि शरीर के काले दाग कैसे हटाएं? शरीर से काले दाग घटाने के घरेलू उपाय क्या हैं? (How to Remove Black Marks on Body Naturally in Hindi)
शरीर के काले दाग कैसे हटाएं?- How to Remove Black Marks on Body Naturally in Hindi
1. विटामिन ई
विटामिन ई कैप्सूल शरीर के काले दाग हटाने का सबसे बेस्ट उपाय हो सकता है। इसके लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच बेसन, 3-4 चम्मच दूध और 2 विटामिन ई कैप्सूल मिला लें। अब इस पेस्ट को काले दाग-धब्बों पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद स्किन को साफ पानी से धो लें। कुछ दिनों तक रोजाना विटामिन ई कैप्सूल लगाने से आपके दाग गायब हो सकते हैं। दरअसल, विटामिन ई कैप्सूल में कई ऐसे गुण होते हैं, तो एंजाइम्स को बढ़ने से रोक सकते हैं। साथ ही त्वचा में निखार लाने का काम भी करते हैं। विटामिन ई त्वचा के काले धब्बे, झाइयों को ठीक करने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- Dark Spots on Face: चेहरे पर क्यों होते हैं काले दाग-धब्बे? एक्सपर्ट से जानें बचाव के टिप्स
2. नींबू का रस
अगर आपके शरीर पर काले दाग हो गए हैं, तो आप नींबू का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में नींबू का रस और ब्राउन शुगर डालें। अब इस पेस्ट को काले दाग-धब्बों पर लगाएं। आप चाहें तो हल्के हाथों से इसे रगड़ भी सकते हैं। नींबू के पेस्ट को स्किन पर 5-8 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद ताजे पानी से धो लें। नींबू के रस में विटामिन सी होता है. इसमें सिट्रिक एसिड होता है, जो हाइपरपिगमेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है। नींबू का रस त्वचा की रंगत को साफ कर सकता है। लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या स्किन पर पिंपल्स हैं, तो आपको नींबू का उपयोग करने से बचना चाहिए।
3. हल्दी
खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हल्दी का उपयोग प्राचीन काल से ही किया जाता रहा है। अगर आपके शरीर पर काले दाग हो गए हैं, तो आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में हल्दी, मलाई डालें। इन दोनों के पेस्ट को अपने काले दागों पर लगाएं। 15 मिनट बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें। नियमित रूप से हल्दी का पेस्ट लगाने से आपको शरीर के दागों को हटाने में मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि हल्दी में कई औषधीय गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे स्किन की कई प्रॉब्लम्स दूर हो सकती हैं।
4. संतरे के छिलके का पाउडर
शरीर के काले दागों को हटाने के लिए आप संतरे के छिलकों का पाउडर भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर लें। इसमें गुलाब जल डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अब इस पेस्ट को पिंपल्स के काले निशान पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें। संतरे के छिलकों में हेसपेरिडिन नामक फ्लेवनोन ग्लाइकोसाइड कंपाउंड होता है। यह मेलेनिन के उत्पादन को कंट्रोल करता है और रंगत को निखारने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए रात में लगाएं ये 4 फेस पैक, स्किन बनेगी ग्लोइंग और सॉफ्ट
5. पपीता
पपीते में मौजूद गुण भी शरीर के काले दागों को हटाने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके लिए आप एक पका हुआ पपीता लें। इस पपीते का गूदा निकाल लें, फिर अपनी त्वचा पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें। पपीता शरीर के दागों को निकालने में सहायता कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी मेलेनिन के उत्पादन को भी कंट्रोल करता है। इससे हाइपरपिगमेंटेशन यानी दाग धब्बों से छुटकारा मिल सकता है।
How to Remove Black Marks on Body in Hindi: शरीर के काले दाग हटाने के लिए आप पपीता, नींबू, संतरे के छिलको, हल्दी और विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।