
Chehre ke Til Hatane ke Liye Kya Karna Chahiye: वैसे तो तिल खूबसूरती की निशानी होती है। लेकिन अगर चेहरे पर ज्यादा तिल हो जाए, तो इससे पूरा लुक भी खराब हो सकता है। चेहरे पर 1-2 तिल खूबसूरती को बढ़ाते हैं। लेकिन, वहीं, 4-5 तिल होने पर लुक बिगड़ जाता है। खासकर अगर, किसी महिला के आइब्रो के बीच में तिल हो, तो वह थोड़ा परेशान हो सकती है। क्योंकि, आइब्रो के बीच में तिल होने की वजह से उसे बिंदी लगाने में दिक्कत हो सकती है। तिल और बिंदी, एक साथ होने पर लुक खराब भी लग सकता है। ऐसा ही द्वारका में रहने वाली 29 वर्षीय संगीता के साथ हुआ। संगीता के माथे पर तिल था, जिसकी वजह से वह काफी परेशान थीं। वह तिल को किसी भी तरह से हटाना चाहती थीं। फिर एक दिन उन्हें नेट पर चूने का घरेलू उपाय मिला। तब संगीता ने चूने की मदद से ही तिल हटाने का सोचा। उन्होंने चूने का इस्तेमाल किया और 8-10 दिनों में ही तिल पूरी तरह से गायब हो गया। आपको बता दें कि ओन्लीमायहेल्थ 'Skin Care Diaries' स्पेशल सीरीज चला रहा है, जिसमें आपको दादी-नानी के नुस्खों, लेखकों और पाठकों द्वारा ट्राई किए गए रेमेडीज के बारे में जानने को मिलेगा आज इस सीरीज में हम आपको संगीता ने तिल से कैसे छुटकारा पाया, इसे बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं-
शरीर के कई हिस्सों पर है तिल
संगीता बताती हैं, “मेरे चेहरे, गर्दन और हाथों पर भी तिल हैं। मुझे ज्यादा तिल अच्छे नहीं लगते हैं। तिल की वजह से मुझे मेकअप करने में भी दिक्कत आती है। मेरे माथे पर (आईब्रो के बीच) में एक तिल था। इस तिल को मैंने हटा दिया। दरअसल, जब मैं बिंदी लगाती थी, तो तिल और बिंदी की वजह से सारा लुक खराब हो जाता था। इसलिए मैंने माथे के तिल को हटाने का सोचा। मैंने घर पर ही इस तिल को आसानी से रिमूव कर दिया।”
चून की मदद से हटाया माथे का तिल
संगीता बताती हैं, “मुझे माथे का तिल बिलकुल पसंद नहीं था। मैंने नेट पर तिल हटाने के कई घरेलू उपाय देखे, लेकिन मुझे सबसे आसान चूने का उपाय लगा। मैंने चूना खरीदा और इसका इस्तेमाल किया। चून की मदद से 8-10 दिनों के अंदर ही तिल पूरी तरह से गायब हो गया। अब मैं आसानी से बिंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं। तिल हटाने के बाद से मेरा लुक ज्यादा अच्छा लगने लगा।”
इसे भी पढ़ें- तिल हटाने के लिए इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करें चूना
तिल हटाने के लिए चूने का इस्तेमाल कैसे किया?
संगीता बताती हैं, “मैंने तिल हटाने के लिए चूने का इस्तेमाल किया था। मैंने तिल पर रात को 3-4 दिन चूने का पेस्ट लगाया। चूने से कुछ ही दिनों में तिल पूरी तरह से हट गया।”
- इसके लिए सबसे पहले थोड़ा-सा चूना लें।
- इसमें पानी डालें। इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब इस पेस्ट को तिल पर लगाएं।
- आप चूना पेस्ट को रात में तिल पर लगा सकते हैं।
- फिर इस पेस्ट को रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- सुबह उठकर तिल को पानी से साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें- स्किन से तिल हटाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें?
क्या वाकई चूने की मदद से तिल हटाया जा सकता है?
स्किन लैटिस क्लिनिक के फाउंडर और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक ओमचेरी बताते हैं कि चूने की मदद से तिल हटाना जोखिम भरा हो सकता है। दरअसल, अभी तिल हटाने के लिए चूने के उपयोग से जुड़ा कोई रिसर्च नहीं उपलब्ध नहीं है। आमतौर पर लोग, घर में ही चूने की मदद से तिल हटा देते हैं। लेकिन इससे स्किन इंफेक्शन होने का जोखिम बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, इसकी वजह से त्वचा पर पिग्मेंटेशन भी हो सकती है। इसलिए, अगर आप तिल हटाना भी चाहते हैं, तो एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें। लेजर रिमूवल या अन्य कॉस्मेटिक्स सर्जरी के जरिए तिल को हटाना एक अच्छा और सुरक्षित ऑप्शन हो सकता है।
संगीता ने भले ही, चूने की मदद से तिल हटाया है। लेकिन अगर आप भी तिल हटाना चाहते हैं, तो एक बार डॉक्टर से जरूर मिलें। इससे आप भविष्य में होने वाली समस्याओं से बच सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आप भी हमारे साथ अपने घर में आजमाए हुए नुस्खों से जुड़े किस्से शेयर कर सकते हैं। ओन्लीमायहेल्थ टीम से फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version