Doctor Verified

क्या चेहरे से तिल हटाए जा सकते हैं? डॉक्टर से जानें सच्चाई

चेहरे से तिह हटाए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए घरेलू उपाय अपनाना सही तरीका नहीं है। चेहरे से तिल रिमूव करने के लिए प्रोफेशनल से मिलना जरूरी होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या चेहरे से तिल हटाए जा सकते हैं? डॉक्टर से जानें सच्चाई


Can We Remove Mole From Face In Hindi: हमारी बॉडी में तिल होना एक आम बात है। कुछ लोगों के शरीर में जन्म से ही तिल होते हैं, तो कुछ लोगों को बढ़ी उम्र में होते हैं। वैसे तो तिल होना पूरी तरह सामान्य है और इसकी वजह से स्वास्थ्य पर किसी तरह का नेगेटिव असर भी नहीं पड़ता है। इसके बावजूद, आपने देखा होगा कि जिनके चेहरे पर तिल होता है, वे उसे रिमूव करवा देते हैं। यह सोचकर कि चेहरे की ब्यूटी खराब होती है। कई लोग तो तिल को रिमूव करने के लिए रिस्की तरीके भी अपनाते हैं। ऐसे में हम सभी के लिए यह जानना आवश्यक है कि क्या वाकई चेहरे के तिल को रिमूव किया जा सकता है? आइए, जानते हैं इस बारे में राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा क्या बताते हैं। (Kya Chehre Se Til Hataye Ja Sakte Hain)-

क्या चेहरे से तिल हटाए जा सकते हैं?

can we remove mole from face in hindi 1 (5)

यह सच है कि लोग चेहरे से तिल को हटाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, जबकि हकीकत यह है कि किसी भी तरह का देसी नुस्खे की मदद से तिल को रिमूव नहीं किया जा सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, "चेहरे से मस्सनों को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए कोई भी सिद्ध प्राकृतिक या घरेलू तरीका नहीं है।" इसी रिपोर्ट में आगे बताया गया है, "कई लोग चेहर से तिल को हटाने के लिए सेब के सिरके, लहसुन या एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं। अगर आप गलत तरीके से इनका इस्तेमाल करता है, तो इसकी वजह से संक्रमण हो सकता है, निशान हो सकता है या कोई पर्मानेंट नुकसान होस कता है।" कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि अगर आप चेहरे के तिल को हटाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप प्रोफेशनल की मदद लें।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर हैं तिल, तो इन घरेलू उपायों से करें रिमूव

घर में तिल रिमूव करने के नुकसान

स्किन कैंसर का रिस्क

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, वैसे तो तिल किसी तरह के जोखिम कारकों से संबंधित नहीं होता है। इसके बावजूद, कई बार तिल का आकार और साइज बदल जाता है। ऐसे में अगर आप जबरन घर में तिल निकालने की कोशिश करते हैं, तो यह सही नहीं है। इससे कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है।

संक्रमण का जोखिम

तिल हटाने का कोई भी जोखिम भरा तरीका सही नहीं है। इसकी वजह से संक्रमण हो सकता है। ध्यान रखें कि संक्रमण अपने आपमें कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। इसमें दर्द, सूजन, पस बनना आदि समस्याएं शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: तिल अगर ज्‍यादा हों तो बिगाड़ सकते हैं आपकी खूबसूरती और ऐसे में आप अपना सकते हैं आसान घरेलू उपाय

तिल रिमूव करने से पहले किन बातों का रखें ध्यान

  1. कभी भी खुद से तिल रिमूव करने की कोशिश न करें। इसे हटाना ही है, तो एक बार डॉक्टर से बात करें। वे आपको एग्जामिन करेंगे और बताएंगे कि तिल या मस्सा कैंसर तो नहीं है।
  2. तिल या मस्सा हटाने के लिए वही तरीका अपनाएं, जिसके लिए डॉक्टर ने सलाह दी हो।
  3. तिल या मस्सा हटवाने के लिए सिर्फ और सिर्फ प्रोफेशनल की मदद लें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • चेहरे से तिल हमेशा के लिए कैसे हटाए?

    चेहरे से तिल हमेशा के लिए हटाना है, तो इस बारे में डॉक्टर से संपर्क करें। वे आपको सही तरीका बताएंगे।
  • क्या तिल को घर पर हटाया जा सकता है?

    कई लोग यह दावा करते हैं कि तिल को घर पर हटाया जा सकता है, लेकिन यह तरीका सही नहीं है। तिल रिमूव करने के लिए सर्जिकल एक्सीजन, इलेक्ट्रोडेसिकेशन और लेजर मोल रिमूवल प्रक्रिया कारगर तरीके से काम करते हैं। हालांकि, इस संबंध में एक्सपर्ट आपको सही सलाह दे सकते हैं।
  • चेहरे पर ज्यादा तिल होने का क्या कारण है?

    चेहरे पर तिल होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे आनुवंशिकी, सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आना और हार्मोनल परिवर्तन हैं।

 

 

 

Read Next

क्या आपके कंधे पर भी हैं स्ट्रेच मार्क्स? जानें इसके कारण और छुटकारा पाने के टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 15, 2025 16:42 IST

    Published By : मीरा टैगोर

TAGS