Fri Sep 11, 2026 | 09:14 PM IST

तिल हटाने के लिए इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करें चूना

How to Remove Mole with Chuna: अगर आपके चेहरे, गर्दन या पीठ पर तिल हैं, तो आप चूने का इस्तेमाल करके इन्हें निकाल सकते हैं।

How to Remove Mole with Chuna in Hindi: होंठों के ऊपर या गालों पर तिल होना, आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। लेकिन जब एक ही जगह पर 2 से अधिक तिल होते हैं, तो इससे पूरा लुक बिगड़ जाता है। ऐसे में तिल को हटाने के लिए लोग तरह के क्रीम, सर्जरी या दवाइयों का सहारा लेते हैं। वहीं कुछ लोग घरेलू उपायों की मदद से तिल हटाना पसंद करते हैं। अगर आप भी घरेलू उपाय से तिल हटाना चाहते हैं, तो चूना इसके लिए बेस्ट हो सकता है। चूना लगाने से तिल धीरे-धीरे हल्का पड़ने लगता है और गायब हो जाता है।  

chuna and paan to remove mole

1. चूना और पान

अगर आपके चेहरे, गर्दन या शरीर के किसी भी हिस्से पर तिल हैं और आप उसे हटाना चाहते हैं, तो चूना और पान का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पान का पत्ता लें। इस पर चूने का पेस्ट डालें। इसके बाद इस पत्ते को तिल पर रख दें। आधे से एक घंटे बाद इसे हटाएं और कपड़े से साफ कर लें। रोजाना कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपका तिल धीरे-धीरे रिमूव होने लगेगा।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर हैं तिल, तो इन घरेलू उपायों से करें रिमूव

2. चूना और एलोवेरा

तिल हटाने के लिए आप चूना और एलोवेरा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप चूना लें और इसमें एलोवेरा जेल डाल दें। अब इन दोनों को अच्छी तरह मिलाएं और तिल पर लगा दें। एक घंटे बाद इसे साफ कर लें। दिन में 1-2 बार ऐसा करने से आपका तिल हट सकता है। आप इस घरेलू उपाय को लगातार एक हफ्ते तक ट्राई कर सकते हैं। एलोवेरा जेल तिल हटाने में असरदार हो सकता है

chuna to remove mole or til

3. चूना और पानी

अगर आप शरीर के किसी हिस्से से तिल हटाना चाहते हैं, तो सिर्फ चूना और पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 चुटकी चूना लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। अब चूने के पेस्ट को तिल पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद कॉटन के कपड़े से पोछ लें। रोजाना 2-3 बार तिल पर चूना लगाने से आपको फर्क नजर आने लगेगा। तिल धीरे-धीरे निकलने लगेगा।

इसे भी पढ़ें- मखाना, बादाम, तिल और सौंफ साथ में खाने से दूर होंगी 5 समस्याएं, दूर होगी खून की कमी

4. चूना और केले का छिलका

तिल को हटाने के लिए आप चूना और केले के छिलके का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आप थोड़ा सा चूना लें और इसमें पानी मिला लें। अब केले के छिलके पर चूने का पेस्ट डालें और इसे तिल पर रख दें। एक दिन में 2-3 बार इस घरेलू उपाय को आजमाने से आपका तिल धीरे-धीरे हल्का पड़ने लगेगा। त्वचा साफ और क्लीयर होने लगेगा।

How to Use Chuna on Moles: अगर आपकी त्वचा पर भी बहुत सारे तिल हैं और आप इन्हें हटाना चाहते हैं, तो चूने का इस्तेमाल ऊपर बताए गए तरीकों से कर सकते हैं। लेकिन चूने को सिर्फ तिल पर ही लगाना चाहिए, त्वचा पर लगाने से आपको रैशेज या जलन हो सकती है।

Read Next

स्किन और चेहरे पर नाखून के निशान हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 03, 2022 14:00 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content