Fri Sep 11, 2026 | 09:08 PM IST

स्किन और चेहरे पर नाखून के निशान हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

नाखून के निशान आपकी स्किन की खूबसूरती को खराब कर सकते हैं। इस निशान को कम करने के लिए आप तरह-तरह के उपायों को फॉलो कर सकते हैं।  

Home Remedies for Nail Marks on Face: नाखून लंबे और खूबसूरत कई लोगों को पसंद होते हैं, लेकिन अगर यही लंबे और खूबसूरत नाखून आपके चेहरे या स्किन पर लगा जाए, तो आपकी खूबसूरती खराब हो सकती है। वहीं, नाखून के निशान काफी जिद्दी होते हैं, इसे हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आपके चेहरे पर किसी कारण से नाखून के निशान हो गए हैं, तो इसे हटाने के लिए आप आसान से घरेलू उपाय अपना सकते हैं। जी हां, कुछ ऐसे आसान से घरेलू उपाय हैं, जिसकी मदद से चेहरे पर मौजूद जिद्दी नाखूनों के निशान को हटाया जा सकता है। आज हम इस लेख में आपको इस विषय पर जानकारी देंगे। आइए जानते हैं चेहरे और स्किन पर मौजूद नाखून के जिद्दी दाग को कैसे हटाएं? 

चेहरे पर नाखून के निशान हटाने का आसान सा तरीका

1. एलोवेरा की पत्तियों का इस्तेमाल

चेहरे और स्किन पर नाखून के निशान हटाने के लिए एलोवेरा की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा की ताजी पत्तियों को काट लें। अब इसे बीच से दो हिस्सों में काटें। इसके बाद इससे जेल निकाल लें। इसके बाद इस जेल को फ्रिज में थोड़ा सा ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब जेल ठंडा हो जाए, तो इसे अपने निशान पर लगाएं। दिन में दो बार इस जेल को अपने चेहरे पर लगाने से नाखून के निशान कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें - नाखून में अंदरूनी चोट लगने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, एक्सपर्ट से जानें इसका सही इलाज

2. गुलाबजल और लोबान का तेल

चेहरे से निशान को हटाने के लिए गुलाजल और लोबान के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए गुलाबजल और लोबान के तेल को बराबर मात्रा में मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर मालिश करें। इसके बाद इसे करीब 45 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके  बाद इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। दिन में दो बार इस प्रक्रिया को दोहराने से निशान कम हो जाएंगे। 

3. विटामिन ई ऑयल 

स्किन से नाखून के निशान को हटाने के लिए विटामिन ई ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। इस तेल को लगाने के लिए बस आपको 1 विटामिन ई ऑयल कैप्सूल की जरूरत है। अब इस कैप्सूल से ऑयल निकाल लें। इसके बाद इसे अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद करीब 10 मिनट के लिए इस तेल को लगाकर प्रभावित हिस्से की मालिश करें। दिन में तीन बार इस प्रक्रिया को दोहराने से नाखून के निशान कम होंगे। 

4. सेब का सिरका

नाखून के निशान को कम करने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 कटोरी में 2 चम्मच सेब का सिरका लें। अब इसमें 4 चम्मच पानी मिक्स कर लें। इसके बाद इसे कॉटन बॉल की मदद से अपने चेहरे या फिर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। अब इसे थोड़ी देर के लिए सूखने दें। रोजाना इस तरह निशान पर सेब का सिरका लगाने से कुछ ही दिनों में नाखून के निशान की परेशानी कम हो जाएगी। 

5. ऑलिव ऑयल और लैवेंडर तेल

स्किन से जिद्दी निशान को हटाने के लिए ऑलिव ऑयल और लैवेंडर तेल लगाने से आपको काफी फायदे हो सकते हैं। इसके लिए दोनों तेल को बराबर मात्रा में मिक्स कर लें। अब इसे अपने निशान वाले हिस्से पर लगाकर कुछ देर के लिए मालिश करें। करीब 30 मिनट तक इस तेल को लगा हुआ रहने दें। इसके बाद गर्म पानी से चेहरे को साफ कर लें। इस तरह की प्रक्रिया दोहराने से स्किन के निशान दूर हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - नाखून काटने का सही तरीका क्‍या है? जानें गंदे नाखूनों के कारण होने वाली बीमारियां और इंफेक्शन

स्किन से नाखून के निशान हटाने के लिए आप इन घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। लेकिन अगर आपको गहरी चोट लगी है, तो इन उपायों के बजाय डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Read Next

आवाज फटने या गला बैठने पर अपनाएं ये 7 घरेलू नुस्खे, मिलेगा जल्द आराम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priya Mishra

Priya Mishra

Sub-Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रही प्रिया मिश्रा को पत्रकारिता और लेखन में 2 सालों से ज्यादा का अनुभव है। इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली है। वहीं, इन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा भी किया है। प्रिया को हेल्‍थ और लाइफस्टाइल के साथ-साथ एजुकेशन, करेंट अफेयर्स और पॉलिटिकल लेख लिखने का अनुभव है। कुकिंग की शौकीन प्रिया अपने लेखों के जरिए अपने पाठकों से जुड़ने की चाह रखती हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 10, 2022 00:00 IST

    Published By : Priya Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content