Doctor Verified

किचन में काम करते समय जल गई है त्वचा, तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

किचन में काम करते समय बर्तन और तेल आदि से हाथ जलने की समस्या बेहद आम है। आगे जानते हैं जली हुई त्वचा को ठीक करने के आसान घरेलू उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
किचन में काम करते समय जल गई है त्वचा, तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

किचन में काम करते या खाना बनाते समय हाथ जलने की समस्या बेहद आम है। दरअसल, कई बार ध्यान न देने के चलते महिलाओं या किचन में काम करने वालों की स्किन जल जाती है। इन पर यदि ध्यान न दिया जाए तो यह घाव व जख्म बन जाते हैं। वहीं, इलाज न करने की स्थिति में इन जख्मों पर घाव पर के निशान बन सकते हैं। बर्तन या तेल आदि से हाथ जलने पर आपको जलन और फफोले की समस्या महसूस होती है। इसलिए किचन में काम करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। लेकिन, कई बार जाने-अनजाने लोगों की स्किन जल जाती है। इस समस्या में आप घरेलू उपायों को अपनाकर त्वचा में होने वाली जलन और घाव को दूर कर सकते हैं। आगे वेव केयर सेंटर के सीनियर नैचुरोपैथिस्ट डॉक्टर एसके पाठक से जानते हैं कि जलने के घाव को ठीक करने के आसान घरेलू उपायों के बारे में। 

गर्म बर्तन से जलने पर पड़ने वाले निशान को दूर करने के उपाय - Home Remedies To Get Rid Of Burn Marks On Skin In Hindi 

त्वचा को ठंडे पानी से धोएं 

किचन में काम करते समय स्किन जल जाने पर आप तुरंत स्किन को ठंडे पानी से धो लें। इससे त्वचा की जलन शांत होती है। जलने के घाव (Skin Burn) में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए आप करीब 10 से 20 मिनट तक हाथों को पानी में डूबाकर रखें। इसके अलावा, बर्फ को एक कपड़ें से कवर करके आप स्किन के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपको राहत मिलेगी। 

skin burn home remedise

एलोवेरा

बर्तन व तेल से जली स्किन पर आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल में स्किन की जलन को शांत करने के गुण होते हैं। साथ ही, यह बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है। इसके लिए आप एलोवेरा की पत्तियों से फ्रेश जेल को निकालकर उसे जलने के हिस्से पर लगा सकते हैं। इस उपाय को आप दिन में दो से तीन बार तक दोहरा सकते हैं। 

शहद का उपयोग करें 

स्किन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए सदियों से शहद का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे जलने और कटे के घाव व निशान को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि, हाल ही में आपकी स्किन बर्न हुई है, तो ऐसे में बर्फ की ठंडी सिकाई के बाद भी आप घाव पर शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी फंगल गुण होते हैं, जो स्किन के जलने के घाव को ठीक करने में मदद करते हैं। 

नारियल का तेल 

खाना बनाते समय त्वचा जलने पर आप जख्म में नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल का तेल स्किन पर होने वाली जलन और दर्द को दूर करने में सहायक होता है। इससे स्किन का जख्म तेजी से ठीक होता है और स्किन को राहत मिलती है। 

हल्दी का पेस्ट 

हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण होत हैं। साथ ही, यह घाव को तेजी से भरने के लिए भी इस्तेमाल की जाती है। हल्दी का इस्तेमाल त्वचा की समस्याओं के लिए सालों से किया जा रहा है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा के जलने का घाव तेजी से ठीक होता है और हल्दी से स्किन पर दाग बनने की संभावना को कम कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: जल गई है त्वचा, तो इसके निशान मिटाने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय

Home Remedies To Get Rid Of Burn Marks On Skin: किचन में काम करते समय महिलाओं और पुरुषों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। साथ ही, इस समस्या में आप पुदिने के पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन में जलने के घाव को ठीक करने के लिए आप ऊपर बताए उपायों का अपना सकते हैं। लेकिन, यह उपाय स्किन के मालूमी जलने के मामलों पर ही अनपाए जा सकते हैं। यदि जलने का घाव ज्यादा है तो ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।  

Read Next

स्मोकिंग की लत से हैं परेशान? ये 5 घरेलू उपाय बीड़ी-सिगरेट छोड़ने में करेंगे आपकी मदद

Disclaimer