Coconut Oil To Remove Old Injury Marks: त्वचा के लिए नारियल तेल लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और विटामिन-ई जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। स्किन पर नारियल तेल कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। इसे फेस मास्क, फेस स्क्रब और मसाज ऑयल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्किन को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। कई बार शरीर पर पुरानी चोट के निशान रह जाते हैं, ऐसे में नारियल तेल काफी फायदेमंद हो सकता है। अगर आप नारियल तेल में कुछ चीजें मिलाकर लगाते हैं, तो आपको पुराने निशान से जल्द राहत मिल सकती है। आइये इस लेख में जानें पुराने निशान मिटाने के लिए नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाएं।
पुराने निशान मिटाने के लिए नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाएं- How To Use Coconut Oil To Remove Old Injury Marks
नारियल तेल और कपूर- Coconut Oil and Camphor
त्वचा से पुराने निशान हटाने के लिए यह सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन माना जाता है। इन दोनों में ही एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा की समस्याओं को खत्म करने में मदद करते हैं। इस कॉम्बिनेशन से पुराने से पुराना निशान हट जाता है। इस नुस्खें के लिए, नारियल तेल को हल्का गर्म करके इसमें 2 कपूर मिलाएं। इस मिक्सचर को आप कई महीनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
नारियल तेल और हल्दी- Coconut Oil and Turmeric
आप नारियल तेल में हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पुराने निशान को कम करने में मदद कर सकता है। इस नुस्खे के लिए आपको आधी कटोरी नारियल तेल में एक चम्मच हल्दी मिलानी है। इस मिक्सचर को रोज निशान पर लगाएं, इससे धीरे-धीरे निशान कम होने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें- Stitches Marks on Body: 'टांकों के निशान' को दूर करने में प्याज का रस है मददगार, जानें ऐसे ही 10 घरेलू उपाय
नारियल तेल और एलोवेरा- Coconut Oil and Aloe vera
नारियल तेल और एलोवेरा एक अच्छा कॉम्बिनेशन है। इनके इस्तेमाल से मुंहासों को निशान कम होते हैं और स्किन ग्लोइंग बनती है। इस नुस्खे के लिए आपको दो चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाना है। रोज रात को सोने से पहले इसे जरूर इस्तेमाल करें।
नारियल तेल और ऑलिव ऑयल- Coconut Oil and Olive Oil
नारियल तेल और ऑलिव ऑयल दोनों ही त्वचा के लिए फायदेमंद हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ विटामिन-ई और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। यह कॉम्बिनेशन शरीर के निशान कम कर सकता है। इससे स्ट्रेच मार्क्स और दाग-धब्बे की समस्या भी कम होती है। इसे बनाने के लिए आपको दो चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाना है। इस तेल को हल्का गर्म करें और रोज सोने से पहले इस्तेमाल करें।
नारियल तेल और कैस्टर ऑयल- Coconut Oil and Castor Oil
कैस्टर ऑयल काफी गाढ़ा तेल होता है, इसलिए इसे कम मात्रा में इस्तेमाल करें। इसके नियमित इस्तेमाल से पुराने निशान कम होने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें- त्वचा के पुराने दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 10 आसान घरेलू नुस्खे
अगर आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो इसे एक्सपर्ट की सलाह पर ही इस्तेमाल करें। अगर आपके निशान लंबे समय से बने हुए है, तो एक बार डॉक्टर से भी संपर्क करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version