Doctor Verified

क्या नारियल का तेल त्वचा को काला करता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Will Coconut Oil Darken The Skin: नारियल तेल अपने मॉइश्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। हालांकि, इसके फायदे जानते हुए भी कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या नारियल तेल त्वचा को काला करता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नारियल का तेल त्वचा को काला करता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई


भारत में नारियल तेल का इस्तेमाल न केवल त्वचा की देखभाल में बल्कि खाना पकाने और औषधीय रूप में भी किया जाता है। यह तेल एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है, जो त्वचा को पोषण देने और उसे हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि, इसके फायदे जानते हुए भी कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या नारियल तेल त्वचा को काला करता है? खासकर गर्मी के मौसम में, जब लोग धूप में ज्यादा समय बिताते हैं और नारियल तेल का उपयोग करते हैं, तो त्वचा के काले होने (does coconut oil darken skin in sun) का भ्रम हो सकता है। इस लेख में आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानिए, क्या नारियल का तेल त्वचा को काला करता है?

क्या नारियल का तेल त्वचा को काला करता है? - Will coconut oil darken skin

डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, नारियल का तेल एक ऐसा नेचुरल तेल है, जिसका इस्तेमाल सदियों से स्किन केयर के लिए किया जाता रहा है। यह त्वचा को पोषण देने, उसे नमी प्रदान करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, कुछ लोगों का यह मानना है कि नारियल का तेल त्वचा को काला कर सकता है, लेकिन आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से यह एक मिथक है। आयुर्वेद के अनुसार, नारियल तेल त्वचा के रंग को गहरा नहीं करता है, बल्कि यह उसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। डॉक्टर श्रेय का कहना है कि नारियल का तेल त्वचा को बिलकुल भी काला नहीं करता है। दरअसल, इसका उपयोग त्वचा की नमी को बनाए रखने और उसे सॉफ्ट करने के लिए किया जाता है। यह तेल त्वचा को आराम देता है और उसे ड्राई से बचाता है। नारियल तेल का उपयोग गर्मियों में त्वचा को ठंडक प्रदान करता है, जबकि सर्दियों में यह त्वचा को रूखा होने से बचाता है।

इसे भी पढ़ें: नारियल तेल या शिया बटर: सर्दियों में स्किन के लिए क्या होता है बेस्ट? जानें स्किन टाइप के अनुसार क्या है सही

अगर सही तरीके से त्वचा के लिए नारियल तेल का उपयोग (uses of coconut oil for skin) किया जाए, तो यह त्वचा को और भी ज्यादा हेल्दी, ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाता है। यह त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए रखता है, जिससे त्वचा बेहतर होती है।

Does coconut oil darken skin

आयुर्वेद के अनुसार त्वचा के लिए नारियल तेल - What does coconut oil do for skin Ayurveda

आयुर्वेद में, नारियल तेल को एक गुणकारी माना गया है। यह त्वचा को ठंडक देने, उसे पोषण देने और इंफेक्शन से कुछ हद तक बचाने में मदद करता है। नारियल का तेल त्वचा के भीतर से उसका पोषण करता है और उसे हेल्दी बनाए रखने में सहायक होता है। आयुर्वेद में नारियल तेल को 'वर्ण्य द्रव्य' माना जाता है, जिसका मतलब है कि यह त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने वाला द्रव्य है। इसके साथ ही, कई आयुर्वेदिक औषधियों में नारियल तेल का उपयोग किया जाता है, जैसे हल्दी, बेसन, चंदन और अन्य प्राकृतिक तत्वों को मिलाकर त्वचा पर लगाए जाने वाले फेस पैक या उपचार तैयार किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या रातभर बालों पर नारियल तेल लगाकर छोड़ सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

रोज चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से क्या होता है? what happens if you put coconut oil on your face everyday

नारियल तेल त्वचा को गहरी नमी प्रदान करता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाते हैं। यह तेल त्वचा में समाहित होकर उसे अंदर से पोषण देता है। इसके अलावा, नारियल तेल में विटामिन ई और फैटी एसिड होते हैं, जो त्वचा को बेहतर बनाने और उसे जवां रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा त्वचा की जलन और सूजन को कम करने में भी नारियल तेल मदद करता है, जिससे त्वचा पर कोई दाग-धब्बे या जलन नहीं रहती।

निष्कर्ष

आयुर्वेद के अनुसार, नारियल तेल त्वचा को काला नहीं करता है, बल्कि यह उसे और ज्यादा निखारता है। यह त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट करता है और पोषण प्रदान करता है। अगर आप इसे सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

मेनोपॉज के दौरान रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय, बढ़ेगी चमक और खूबसूरती

Disclaimer