नाखून को ठीक ढंग से न काटने के कारण इंफेक्शन हो सकता है। फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचने के लिए आपको नाखून सही ढंग से काटने आना चाहिए। नाखून के आसपास के हिस्से में मैल जमा होने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, अगर आप नाखून के साथ क्यूटिकल्स भी काट देते हैं तो आप संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। इस लेख में हम नाखून काटने का सही तरीका जानेंगे।
image source: www.thelist.com
नाखून काटने का सही तरीका क्या है? (Right way to cut nails)
1. नाखून को काटने के लिए उसे पहले हल्के तेल या पानी से गीला कर लें।
2. आपको इस बात का ध्यान रखना है कि हाथ को धोकर ही आप नाखून काटें।
3. जब नाखून नरम हो जाए तो आप उसे ठीक से काट सकेंगे।
4. आपको नाखून को अगल-बगल से काटना है जिससे त्वचा को नुकसान न पहुंचे।
5. नाखून को काटने के बाद उन्हें मॉइश्चराइज करना न भूलें।
6. नाखून काटने के बाद नाखून को धोकर आएं और उसे सूखने दें।
7. नाखून काटने के बाद आपको नाखूनों को मॉइश्चराइज करना नहीं भूलना है।
इसे भी पढ़ें- होली पर पुरुषों के लिए भी जरूरी है स्किन केयर रूटीन, जानें कैसे रखें त्वचा का ख्याल
नहाने के बाद नाखून नहीं काट सकते?
ऐसा नहीं है, कई लोग मानते हैं कि नहाने के बाद नाखून को नहीं काटना चाहिए जबकि ऐसा कोई नियम नहीं है, नाखून पानी के संपर्क में आने से मुलायम हो जाते हैं और आसानी से कट जाते हैं, अगर ज्यादा मोटे नहीं है तो आप नहाने से पहले नाखून को काट सकते हैं। आपको नाखून को इतना छोटा भी नहीं करना है कि इंग्रोन नेल की समस्या हो जाए। नाखून के ऊपर का 2 मिमी हिस्सा ही काटें। आपको इस दौरान ये ध्यान रखना है कि क्यूटिकल्स न कट जाएं। नाखून के किनारे या क्यूटिकल्स काटने पर इंफेक्शन हो सकता है।
क्यूटिकल्स को काटने से बचें (Avoid cutting cuticles)
image source: www.thelist.com
आपको इस बात का ध्यान रखना है कि क्यूटिकल्स को न काटें। हम आपको बता दें कि क्यूटिकल्स, नाखून को प्रोटेक्ट करते हैं और बैक्टीरिया को अंदर प्रवेश करने से बचाते हैं। नाखून में इंफेक्शन से बचने के लिए क्यूटिकल्स जरूरी है इसलिए इन्हें नाखून काटते समय न काटें। नाखून बड़े हो जाते हैं तो उसमें मैल जमा हो जाता है, इसलिए आपको नाखून को समय-समय पर काटने रहना चाहिए। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपके नाखून की ग्रोथ कितनी है। महीने में आप एक या दो बार नाखून को काट सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मुंहासे ज्यादा होते हैं तो चेहरे के मेकअप के लिए अपनाएं ये खास टिप्स, छिप जाएंगे दाग-धब्बे
गंदे नाखून के कारण होने वाली बीमारियां
- फंगल नेल इन्फेक्शन
- बैक्टीरियल इन्फेक्शन
- पेट दर्द की समस्या
- पेट में संक्रमण
- स्किन इंफेक्शन
- टेरी नेल्स
- नाखूनों में सोरायसिस
- पेरोनिसिया
- एक्यूट पेरोनिसिया
जंग लगा नेलकटर इस्तेमाल न करें
कभी भी जंग लगा नेल कटर इस्तेमाल न करें, आपको नाखून काटने के बाद नेल कटर को भी एंटी-बैक्टीरियल साबुन और पानी के घोल में डुबोकर साफ करना है ताकि उसमें जंग न लगे। आपको पैर और हाथ के नाखून काटने के लिए दो अलग-अलग नेल कटर का इस्तेमाल करना चाहिए। पैरों के नाखून, हाथ के बजाय ज्यादा सख्त होते हैं। मोटे क्लिप वाले नेल कटर से ही आप पैर के नाखून ठीक ढंग से काट पाएंगे।
नाखून को इधर-उधर फेंकने से बचें
आपको नाखून काटने के लिए तख्ते का प्रयोग करना चाहिए। हाथ को एक तख्ते पर टिकाकर तब नाखून काटें नहीं तो आपको चोट भी लग सकती है, कई लोग किसी भी जगह नाखून काटने लगते हैं। ये तरीका सही नहीं है। नाखून काटने के बाद आपको उसे कूड़ेदान में डालना है। नाखून को इधर-उधर काटकर फेकने के बजाय कूड़ेदान में डालें।
नाखून काटने के लिए उसे नरम होने दें फिर सावधानी से काटें और नाखून पर मॉइश्चराइजर एप्लाई करें।
main image source: www.rd.com