Fri Sep 11, 2026 | 09:53 PM IST

Doctor Verified

चेहरे पर तिल क्यों होते हैं? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के टिप्स

What Causes Moles On Face: चेहरे और शरीर पर होने वाले तिल दरअसल शरीर की कोशिकाओं से ही बनते हैं, जानें इनके बारे में।

What Causes Moles On Face: चेहरे और शरीर पर होने वाले तिल को लेकर ज्योतिष में कई तरह की बातें कही जाती हैं। आपने भी बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि चेहरे या शरीर के अमुक भाग पर तिल होने का अमुक मतलब होता है। कुछ लोगों का मानना है कि चेहरे और हथेली पर तिल होना शुभ होता है। लेकिन विज्ञान इस चीज को अलग तरीके से देखता है। चेहरे पर होने वाले तिल (Chehre Par Til Kyo Hote Hai) आमतौर पर भूरे या काले रंग के होते हैं। आपके शरीर या चेहरे पर मौजूद तिल अकेले और समूह दोनों में होते हैं। विज्ञान के मुताबिक तिल बचपन की शुरुआत से लेकर 25 साल की उम्र तक विकसित होते हैं। वयस्क होने के बाद बहुत कम तिल निकलते हैं। इनमें से कुछ समय के साथ बदलने लगते हैं या खत्म भी हो जाते हैं। आइये इस लेख में डॉक्टर से जानते हैं कि आखिर चेहरे पर तिल क्यों होते हैं और इनसे बचाव के लिए क्या करना चाहिए।

चेहरे पर तिल क्यों होते हैं?- What Causes Moles On Face in Hindi

चेहरे और शरीर पर होने वाले तिल दरअसल शरीर की कोशिकाओं से ही बनते हैं। शरीर के रंग और कोशिकाओं के हिसाब से अलग-अलग व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तिल होते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि, "तिल दरअसल मेलानोसाइट्स का कंसंट्रेशन होते हैं। मेलानोसाइट्स एक तरह की कोशिका ही होती है, जो स्किन के रंग को निर्धारित करने का काम करती है। जब ये मेलानोसाइट्स कोशिकाएं सही तरह से शरीर के हिस्से में फैल नहीं पाती हैं, तो एक जगह इकठ्ठा होकर तिल का रूप ले लेती हैं।" ज्यादातर लोगों में तिल सूरज की रौशनी में आने की वजह से ही होते हैं। 

 What Causes Moles On Face

इसे भी पढ़ें: स्किन से तिल हटाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें?

मेलानोसाइट के बनने के पीछे अल्ट्रावॉयलेट रेडिएशन एक कैटेलिस्ट के रूप में काम करता है। उल्टावॉयलट किरणों के रेडिएशन की वजह से चेहरे और शरीर पर तिल बनते हैं। ऐसे लोग जो सूरज की रोशनी के संपर्क में सबसे ज्यादा रहते हैं, उनके शरीर में तिल ज्यादा देखने को मिलते हैं। इसके अलावा शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से भी आपके शरीर पर तिल निकल आते हैं। ज्यादातर लोगों के शरीर में हार्मोनल बदलाव युवावस्था और प्रेग्नेंसी के दौरान होता है, इसलिए तिल भी इसी समय विकसित होते हैं।

तिल से बचाव के लिए क्या करें?- How To Prevent Moles on Face in Hindi

ज्यादातर लोगों के शरीर और चेहरे पर होने वाले तिल नॉर्मल होते हैं और इनसे किसी भी तरह के नुकसान का खतरा नहीं रहता है। लेकिन अगर शरीर में अचानक बहुत ज्यादा तिल दिखने लगें तो, इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज करने की जगह डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। तिल का मेलेनोमा (Melenoma) होने पर आपको कैंसर का खतरा रहता है। इस स्थिति में व्यक्ति को जांच के बाद जरूरी इलाज लेना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: तिल और मस्से हटाने के लिए करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल, जानें तरीका

चेहरे पर मौजूद तिलों को हटाने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इसके लिए लोग एलोवेरा, हल्दी, बेसन और बेकिंग सोडा जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी चेहरे पर मौजूद तिल से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लेकर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

गर्दन पर मस्से क्यों होते हैं? जानें मस्सों को दूर करने के उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 29, 2023 20:47 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content