Doctor Verified

महिलाओं के चेहरे पर अचानक बाल क्यों निकलने लगते हैं? एक्सपर्ट से जानें कारण और बचाव के तरीके

महिलाओं के चेहरे पर कई बार अचानक बाल निकलने लगते हैं। यहां जानिए, महिलाओं के चेहरे पर निकलने वाले बालों का कारण और बचाव के तरीके।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के चेहरे पर अचानक बाल क्यों निकलने लगते हैं? एक्सपर्ट से जानें कारण और बचाव के तरीके


वर्तमान समय में बिगड़ी लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों का बुरा असर महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है, जिसके कारण हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या हो जाती है। महिलाओं के शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होने पर इसके लक्षण त्वचा पर दिखाई देने लगते हैं। कई बार महिलाओं की ठुड्डी और चेहरे पर बहुत अधिक बाल आ जाते हैं। जिसके कारण खूबसूरती कम हो जाती है। ऐसे में कई बार महिलाओं को लोगों के बीच असहज भी महसूस होता है। चेहरे पर होने वाले बालों को हटाने के लिए महिलाएं थ्रेडिंग का सहारा लेती हैं, वैक्स करवाती हैं या लेजर तकनीक की मदद से चेहरे के बालों को हटाती हैं। ये सभी उपाय इस समस्या का परमानेंट इलाज नहीं हैं। महिलाओं के चेहरे पर अचानक से निकलने वाले बालों के बारे में जानने के लिए हमने दिवा अस्पताल और आईवीएफ केंद्र की प्रसूति एवं स्त्री रोग की विशेषज्ञ, लेप्रोस्कोपिक सर्जन और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉक्टर शिखा गुप्ता (Dr shikha gupta, Laparoscopic surgeon and IVF specialist, DIVA hospital and IVF centre) से बात की है, जिन्होंने महिलाओं के चेहरे पर अचानक निकलने वाले बालों का कारण और इससे बचाव के तरीके बताए हैं।

महिलाओं के चेहरे पर अचानक बाल क्यों निकलने लगते हैं? - What Causes Increased Facial Hair Growth In Females

डॉक्टर शिखा गुप्ता ने बताया कि बीते कुछ सालों में महिलाओं में ये समस्या तेजी से बढ़ी है, जिसका प्रमुख कारण खराब लाइफस्टाइल और खानपान है। डॉक्टर ने बताया कि अगर महिलाएं अपने खानपान का ख्याल नहीं रखेंगी तो इससे शरीर में हार्मोन असंतुलित होते हैं, जिसके कारण चेहरे पर बाल निकलते हैं। डॉक्टर ने बताया कि महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन बढ़ने से चेहरे पर बाल आने लगते हैं। डॉक्टर ने बताया कि टेस्टोस्टेरोन एक पुरुष हार्मोन है, लेकिन यह महिलाओं के लिए भी जरूरी है। महिलाओं में इस हार्मोन का असंतुलन होने पर चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल बढ़ने लगते हैं। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन बढ़ने का सबसे आम कारण है।

इसे भी पढ़ें: खुश रहने के लिए जरूरी हैं ये 4 हैप्पी हार्मोन्स, जानें इन्हें बढ़ाने का तरीका

चेहरे पर बाल आने से कैसे रोके? - How To Prevent Facial Hair Growth

1. डॉक्टर ने बताया कि महिलाओं को हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या से बचने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और योग करना चाहिए। नियमित एक्सरसाइज हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है और वजन कंट्रोल रखता है।

exercise

2. तनाव के कारण भी शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या होती है, ऐसे में महिलाओं को तनाव से बचने के लिए रोजाना मेडिटेशन करना चाहिए और 7-8 घंटे नींद लेनी चाहिए। मेडिटेशन और पर्याप्त नींद से तनाव को कम किया जा सकता है, जिससे टेस्टोस्टेरोन का स्तर सही हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: हार्मोन संतुलन में रखने के लिए ट्राई करें सीड साइकिलिंग, जानें इसमें किन बीजों का करना होता है सेवन

3. अलसी के बीजों का सेवन करना भी महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं। 

4. अलसी की तरह ही मेथी के बीजों का सेवन भी महिलाओं के लिए लाभकारी होता है। डॉक्टर की सलाह पर उचित मात्रा में इसका सेवन करना हार्मोनल इंबैलेंस को सुधारने में सहायक हो सकता है, जिससे चेहरे पर बाल आने की समस्या कंट्रोल हो सकती है।

5. डॉक्टर ने बताया कि सबसे जरूरी है कि महिलाएं घर का बना हेल्दी फूड खाएं और डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करें। इसके साथ ही एक्टिव लाइफस्टाइल को अपनाएं।

6. दालचीनी में मौजूद गुण, महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं। इसके लिए आप दालचीनी की चाय पी सकती हैं।

7. डॉक्टर ने बताया कि महिलाओं को मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। ऐसे फूड्स शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं, जिससे चेहरे पर बाल आने की समस्या कम हो सकती है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या मेनोपॉज में पीरियड्स अचानक बंद हो सकते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version