क्या वाकई मसाज करके चेहरे के फैट को कम किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Can We Reduce Face Fat by Doing Massage in Hindi: क्या वाकई चेहरे की मसाज करने से फैट कम होता है। आइये डॉक्टर से जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई मसाज करके चेहरे के फैट को कम किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई


Can We Reduce Face Fat by Doing Massage in Hindi: कई बार चेहरे पर फैट जमा हो जाता है, जो आपके पूरे लुक को प्रभावित कर सकता है। कुछ लोगों में ये कम होने की वजह से इतना ज्यादा पता नहीं चलता है, लेकिन कुछ लोगों में चेहरे का फैट ज्यादा होता है, जिससे चेहरे की त्वचा लटकी हुई नजर आती है। इसके पीछे हार्मोन में बदलाव होने के अलावा वजन बढ़ने से भी ऐसा होता है। कुछ लोग यह मानकर चेहरे की मसाज करते हैं कि ऐसा करने से फैट कम होता है। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? आइये डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आंचल पंथ से जानते हैं क्या वाकई चेहरे की मसाज करने से फैट कम होता है। 

क्या वाकई मसाज करने से चेहरे का फैट कम होता है? 

डॉ. पंथ के मुताबिक अगर आप चेहरे का फैट कम करने के लिए फेस मसाज कर रहे हैं तो इससे फैट पर कोई खास असर नहीं पड़ता है। ऐसा करने से त्वचा की लटकन या फैट कम नहीं होता है। एक बार अगर चेहरे पर सैगिंग यानि लटकन आ जाती है तो वह ठीक या कम होना कई बार मुश्किल साबित हो जाती है। इसके लिए आप हाई इंटेंसिटी फोकस अल्ट्रासाउंड की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा खुद से अलग-अलग तरीकों की मसाज करने से बचें। इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Aanchal Panth I Dermatologist (@dr.aanchal.md)

चेहरे पर फैट जमा होने के कारण 

  • चेहरे पर फैट जमा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। 
  • कई बार उम्र बढ़ने पर चेहरे पर फैट जमा होना आम हो जाता है। 
  • अगर आपका वजन सामान्य से ज्यादा है तो कई बार यह समस्या हो सकती है।  
  • त्वचा पर सूजन आना या सोने का पैटर्न बदलने से भी यह समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - क्या रोजाना हेड मसाज लेना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें सावधानियां

चेहरे का फैट कम करने के तरीके 

  • चेहरे का फैट हटाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। 
  • कई बार सोने का बिग़ड़ा हुआ पैटर्न भी चेहरे पर फैट का कारण बनता है। इसे ठीक करने के लिए अपनी स्लीप साइकिल सुधारें। 
  • ज्यादा सोडियम लेने से कई बार शरीर में पानी भर सकता है, जिससे चेहरे पर फैट नजर आ सकता है। इसके लिए डाइट में सोडियम को घटाएं। 

Read Next

डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए लगाएं चावल के आटे से बने ये 3 फेस पैक, मिलेगी चमकती त्वचा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version