खाने में धनिया पाउडर (dhaniya seeds powder benefits) का इस्तेमाल सभी करते हैं। पर क्या आपको पता है कि ये पेट के लिए कितना फायदेमंद है? जी हां, धनिया के बीजों को सूखा कर या भून कर बना धनिया पाउडर पेट के लिए कई तरह से फायदेमंद है। ये एंटी बैक्टीरियल है, डाइयूरेटिक है और शरीर के सभी अंगों को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। इसके अलावा ये फाइबर, विटामिन सी और विटामिन के से भरपूर है जो कि पाचनतंत्र के साथ लिवर और किडनी को भी साफ करने में मदद करता है। साथ ही इसका एंटीबैक्टीरियल और इम्यूनिटी बूस्टर गुण शरीर को मौसमी बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है। पर इन सब के अलावा भी धनिया का पाउडर पेट के लिए ( dhaniya powder benefits for stomach problems) कई तरह से काम करता है, आइए जानते हैं विस्तार से।
1. कब्ज में पिएं धनिया छाछ
कब्ज की समस्या उन लोगों में ज्यादा होती है जिनका बोवेल मूवमेंट सही नहीं होता। ऐसे में धनिया का पाउडर काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, धनिया पाउडर में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और ये मल में थोक जोड़ने का काम करता है। इससे मल मुलायम हो जाता है और पेट आसानी से साफ होता है। धनिया के पाउडर का एक और गुण ये है कि ये पानी को सोखता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आपको धनिया पाउडर को अपने छाछ में मिला कर पीना चाहिए। आपको करना ये है कि रोजाना दिन में एक बार छाछ लें और उसमें एक चम्मच धनिया पाउडर मिलाएं। इसे पिएं और आप पाएंगे कि कुछ ही घंटों बाद आपका पेट साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें : वजन घटाने के लिए अदरक का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल, तेजी से होगा फैट-बर्न
2. IBS में पिएं धनिया की चाय
इरीटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) में धनिया की चाय बहुत फायदेमंद है। दरअसल, आईबीएस की समस्या ज्यादातर महिलाओं को होती है और कई बार ये पुरुषों को भी परेशान करती है। इसमें पेट में सूजन महसूस होती है और कुछ खाने पीने का दिल नहीं करता है। ऐसे में आप अपने लिए नींबू वाली चाय या काली चाय बनाएं और उसमें आधा चम्मच धनिया का पाउडर मिला दें। फिर इसे पिएं। इसे लेते ही सबसे पहले आपका भरा-भरा महसूस होने वाला पेट कम हो जाएगा। फिर सूजन कम महसूस होगी और थोड़ी देर में आपका मूड भी बेहतर हो जाएगा। दरअसल, ये इसके एंटीइंफ्लेमेटरी और डाइजेस्टिव गुणों के कारण होता है।
3. एसिडिटी दूर करने के लिए लें धनिया पाउडर और नमक
एसिडिटी दूर करने के लिए धनिया पाउडर एक रामबाण इलाज के रूप में काम करता है। एसिडिटी होने पर 1 बड़ा चम्मच धनिया का पाउडर लें और इसमें काला नमक मिलाएं। अब इसे चबा-चबा कर खाएं। दरअसल, जब इसका अर्क आपके पेट में जाएगा तो ये पेट में एसिडिटी को कम कर सकता है। इसके अलावा एसिड रिफ्लक्स या फिर देर रात पार्टी करने के कारण अपच या खट्टी डकारें आए, तब भी धनिया पाउडर और नमक का सेवन करना फायदेमंद होता है।
4. खाना पचाने के लिए खाएं धनिया पाउडर और मिश्री
खाना पचाने के लिए खाएं धनिया पाउडर और मिश्री बहुत फायदेमंद है। आप चाहें तो इसमें सौंफ को भी मिला सकते हैं। ऐसे में ये माउथ फ्रेशनर की तरह काम करेगा। दरअसल, खाने के बाद धनिया पाउडर का सेवन करना खाना पचाने में मदद करता है। ये खाद्य विषाक्तता के प्रभाव को कम करने में भी मदद करता है और पेट को शांत करता है। दरअसल, ये लिपिड के चयापचय में बड़ी भूमिका निभाता है। साथ ही ये पूरे मेटाबोलिज्म को तेज करता है और खाना पचाकर भूख को तेज करता है।
इसे भी पढ़ें : नवजात बच्चों में खांसी की समस्या दूर करने के 6 घरेलू उपाय
5. पेट की चर्बी कम करने के लिए पिएं धनिया पानी
आपने सुना होगा कि पेट की चर्बी कम करने के लिए लोग खाली पेट धनिया पानी पीने का सुझाव देते हैं। और ये नुस्खा सही भी है। दरअसल, जब धनिया के बीज वेट लॉस में मदद करते हैं। जब सुबह खाली पेट हम धनिया पाउडर लेते हैं तो ये पूरे दिन पाचन में सुधार करता है और चयापचय को बढ़ावा देता है। इसके अलावा ये धनिया लीवर के कार्यों और मल त्याग को बढ़ावा देता है और पूरा प्रोसेस मिल कर पेट की चर्बी घटाने में मदद करता है।
बता दें कि धनिया पाउडर का सेवन कोलेस्ट्राल कम करने और ब्लड शुगर घटाने में भी मददगार है। साथ ही जिन लोगों को भूख नहीं लगती उनके लिए इसे लेना भूख बढ़ाने का काम करता है। तो, पेट से जुड़ी इन तमाम समस्याओं में आप इन तरीकों से धनिया पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
all images credit: freepik