रात में सोते समय पसीना आने की समस्या (Night Sweat) अक्सर कई लोगों में देखी जा सकती है। यह समस्या ज्यादातर महिलाओं में देखी जाती है। कई ऐसे कारण होते हैं जिनकी वजह से रात को सोते समय अत्यधिक पसीना आने की समस्या होती है। रजोनिवृत्ति और पेरिमेनोपॉज के समय भी बहुत सी महिलाओं को यह समस्या होती है। कई लोग तो रात में अत्यधिक पसीना आने के कारण हॉटफ्लैश भी महसूस करते हैं। अचानक गर्मी और अत्यधिक पसीने के कारण रात की नींद भी खराब होती है और इसकी वजह से कई अन्य समस्याएं हो सकती है। रात को सोते वक्त परेशानियों के कारण गर्दन, चेहरे और सीने पर सबसे ज्यादा पसीना आता है। इस समस्या में नींद से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। शरीर में हॉर्मोन परिवर्तन, मेनोपॉज, और कई अन्य समस्याओं के कारण आपको रात में सोते समय अत्यधिक पसीना आने की समस्या को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये जाते हैं इनके बारे में।
रात में सोते समय अत्यधिक पसीना आने के कारण (Nigh Sweats Causes)
(image source - freepik.com)
रात में सोते समय अत्यधिक पसीना आने के कई कारण हो सकते हैं। मेनोपॉज और शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलाव के कारण कई लोगों में यह समस्या होती है। इसके अलावा शरीर की कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण आपको यह समस्या हो सकती है। रात को सोते समय अत्यधिक पसीना ज्यादातर महिलाओं में होती है। इस समस्या के ये कारण हो सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
- शरीर में हॉर्मोन परिवर्तन के कारण।
- ब्रेस्ट कैंसर की समस्या में।
- गैस्ट्रोएसोफगियल रिफ्लक्स डिजीज के कारण।
- नींद से जुड़ी बीमारी ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया के कारण।
- कैंसर की समस्या में।
- तपेदिक यानी टीबी की समस्या में।
- थायरॉइड की समस्या में।
रात में सोते समय पसीना आने की समस्या के घरेलू नुस्खे (Natural Remedies for Night Sweats)
पसीना आना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। पसीना आने को कोई चिंता की बात नहीं मानी जाती है। खासकर गर्मी के मौसम में पसीना आना सामान्य बात है। लेकिन हर मौसम में आपको सोते समय अत्यधिक पसीना आना कई समस्याओं के कारण हो सकता है। अगर आप भी सोते समय अक्सर पसीने से भीग जाते हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
1. एंटीपर्सपिरेंट का करें इस्तेमाल
रात में सोते समय अत्यधिक पसीना होने की समस्या में आप एंटीपर्सपिरेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। पसीने की छिद्रों को ब्लाक करने के लिए एंटीपर्सपिरेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में जब आपको पसीना निकलता है तो वह स्किन की सतह तक नहीं पहुंच पाता है। इसका इस्तेमाल पसीने से आने वाली दुर्गन्ध को भी ऐल्युमिनियम क्लोराइड युक्त एंटीपर्सपिरेंट के इस्तेमाल से यह समस्या दूर हो सकती है। इसके अलावा अपने अंडरआर्म्स को साफ रख कर भी आप रात में सोते समय अत्यधिक पसीना आने से बच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : घबराहट में क्यों आता है ज्यादा पसीना? जानें ऐसे समय में पसीना रोकने के आसान तरीके
2. पसीने की समस्या में अश्वगंधा का इस्तेमाल
अश्वगंधा का सेवन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अश्वगंधा एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टेरियल गुणों से भरपूर होता है। अगर आपको सर्दियों में पसीना आ रहा है तो इसका एक कारण आपके शरीर में एस्ट्रोजन का घटता स्तर भी हो सकता है। अश्वगंधा के सेवन से ये समस्या दूर होती है। सिर दर्द और टेंशन कम करने के लिये ये बेस्ट है।
(image source - freepik.com)
3. मसालेदार भोजन और कैफीन का सेवन कम करें
अत्यधिक पसीना आने की समस्या को रोकने के लिए आप अधिक मसालेदार खाने का सेवन करने से बचें। रात को सोते समय अधिक पसीना आने की समस्या में आपको अधिक मसालेदार भोजन का सेवन और कैफीन का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। इस तरह के भोजन का सेवन न करने से आप अत्यधिक पसीने की समस्या से बच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : माइग्रेन के दर्द से राहत पाने में मददगार है अपराजिता , इन 6 तरीकों से करें इस्तेमाल
4. विटामिन ई का सेवन
रात को सोते समय अधिक पसीना आने की समस्या में विटामिन ई का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इस समस्या में ड्राईफ्रूट्स, खासकर बादाम और कई वेजिटेबल ऑयल्स जिसमें भरपूर विटामिन ई होता है, का सेवन फायदेमंद होता है। ऐसा करने से आपको अत्यधिक पसीने की समस्या और शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलाव में आराम मिलेगा।
5. अलसी के बीज का सेवन
अलसी के बीज में फाइबर और ओमेगा फैटी एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे आपको अधिक पसीना आने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। अगर किसी तरह का इंफेक्शन है तो अलसी खाने से वो ठीक हो जायेगा और ज्यादा पसीना आना बंद हो जायेगा। सुबह खाली पेट अलसी के 7-8 बीज चबाकर खा सकते हैं।
(image source - freepik.com)
इसे भी पढ़ें : आंखों के लिए इन 7 तरीकों से फायदेमंद हो सकती है फिटकरी, एक्सपर्ट से जानें प्रयोग का तरीका और सावधानियां
6. चेक करें ब्लड शुगर लेवल
शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम होने से आपको रात में सोते समय पसीना आने की समस्या हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए आपको शरीर में शुगर के स्तर की जांच करनी चाहिए। अत्यधिक शुगर की मात्रा वाले फूड्स का सेवन कम करने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
7. लाल तिपतिया घास या रेड क्लोवर का इस्तेमाल
लाल तिपतिया घास या रेड क्लोवर का इस्तेमाल रात को सोते समय अत्यधिक पसीना आने की समस्या में फायदा मिलता है। कई तरह के शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि रात को सोते समय अत्यधिक पसीना आने की समस्या में इसका इस्तेमाल करना लाभकारी होता है। लें इसका इस्तेमाल निश्चित मात्रा में डॉक्टर के परामर्श के बाद ही करना चाहिए।
रात को सोते समय पसीना आने की समस्या में रखें इन बातों का ध्यान
आपका खानपान और जीवनशैली भी शरीर में होने वाली कई समस्याओं का कारण बनता है। यही बात रात में सोते समय अत्यधिक पसीना आने की समस्या में भी लागू होती है। कई लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ स्थितियों के कारण रात में सोते समय अत्यधिक पसीना आता है लेकिन कई लोगों में इसका कारण आपका खानपान और लाइफस्टाइल हो सकता है। इस समस्या से बचाव के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- खानपान के कारण भी रात को सोते समय पसीना आने की समस्या हो सकती है, इस स्थिति में आपको जंक फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए।
- इसके अलावा निष्क्रिय जीवनशैली होने के कारण भी आपको रात में सोते समय अत्यधिक पसीना होता है, इस समस्या से बचने के लिए आपको एक्सरसाइज या योग का रोजाना अभ्यास करना चाहिए।
- हरी सब्जियां, ताजे फल और साबुत रोटी और ग्रीन टी का सेवन रात में सोते समय अधिक पसीना आने की समस्या में फायदेमंद हो सकता है।
- तलने वाली चीजों को तेल में डीप फ्रॉई करने के बजाय एयर फ्रॉयर में बनायें तो तेल का इस्तेमाल कम होगा।
इन बातों का ध्यान रखकर आप रात में सोते समय अत्यधिक पसीना आने की समस्या से बच सकते हैं। रात में सोते समय पसीना आने का कारण कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। मेनोपॉज, हॉर्मोन से जुड़े बदलाव और कई अन्य स्थितियां भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं।
(main image source - dripdrop.com)