निगलने में परेशानी होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम और दूर होगी समस्या

भोजन करते या निगलते समय गले में दर्द या परेशानी की समस्या अक्सर इंफेक्शन के कारण होती है, जानें इस समस्या से बचने के लिए घरेलू उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
निगलने में परेशानी होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम और दूर होगी समस्या

खाना या पानी निगलते समय गले में दर्द होने की समस्या आप सभी को हुई होगी। दरअसल यह समस्या गले में होने वाली कुछ दिक्कतों के कारण होती है। मेडिकल की भाषा में भोजन को निगलने और पानी पीते समय गले और कान के आसपास दर्द होने की समस्या को फैरिन्जाइटिस (Pharyngitis) कहते हैं। यह समस्या ज्यादातर सर्दी और जुकाम के कारण लोगों में होती है। इस स्थिति में साधारण सर्दी जुकाम में भी खाना खाने या पानी पीते समय गले में गंभीर दर्द और भोजन को निगलने में दिक्कत होती है। ग्रासनली में समस्या होने के कारण यह समस्या और बढ़ जाती है। इस समस्या के कई कारण होते हैं। कुछ मामलों में गले में संक्रमण भी इसके लिए जिम्मेदार होता है। भोजन करते समय या पानी पीते समय दिक्कत होने पर आपको गंभीर दर्द का सामना करना पड़ सकता है। आइये जानते हैं इस समस्या से निजात पाने के घरेलू उपाय के बारे में।

निगलने में परेशानी होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय (Home Remedies For Difficulty In Swallowing)

Home-remedies-difficulty-in-swallowing

(image source - freepik.com)

मौसम में हो रहे बदलाव और कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से लोगों में गले के इन्फेक्शन और दर्द (Throat Pain and Infection) के मामले ज्यादातर देखे जा रहे हैं। खांसी, जुखाम और बुखार की वजह से भी गले में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। कई बार वायरस की वजह से फैरिन्जाइटिस की समस्या हो जाती है इसके अलावा बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण भी लोगों में यह समस्या होती है। भोजन करते समय निगलने में परेशानी और दर्द की समस्या कई बार सेकंड हैंड स्मोक और साइनस इंफेक्शन के कारण भी लोगों में होती है। बदलते मौसम और संक्रमण की वजह से गले में दर्द और निगलने में परेशानी होने पर आप इन घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : मांसपेशियों की कमजोरी दूर करने के आसान घरेलू उपाय

1. गुनगुने पानी का गरारा

गले में दर्द और भोजन को निगलने समय या पानी पीते समय दर्द होने पर आपको गुनगुने पानी का गरारा करना चाहिए। ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा। इस समस्या में हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलकर दिन में दो से तीन बार गरारा करें।

Home-remedies-difficulty-in-swallowing

(image source - freepik.com)

2. नींबू का इस्तेमाल

भोजन करते समय गले में दर्द और निगलने में परेशानी होने पर नींबू का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। नींबू में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं जो इंफेक्शन की समस्या में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। गले में निगलते समय दर्द और परेशानी होने पर आप हल्के गर्म पानी में नींबू की कुछ बूंदे डालकर इसका सेवन करें या इसमें शहद मिलकर इसका सेवन करें।

इसे भी पढ़ें : सूजन कम करने के लिए इन 6 तरीकों से करें हल्दी का प्रयोग, जानें एक दिन में कितनी मात्रा में ले सकते हैं हल्दी 

3. अदरक का इस्तेमाल 

गले में खराश, दर्द और इंफेक्शन की समस्या में अदरक का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप भोजन करते समय निगलने में परेशानी और दर्द होने पर अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल इंफेक्शन के कारण अक्सर लोगों को यह समस्या हो जाती है। इस समस्या में आप अदरक के टुकड़े को मुहं में लेकर कुछ देर चूसते रहें या फिर अदरक को पानी में अच्छे से उबालकर इसका सेवन करें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से यह समस्या बिलकुल खत्म हो जायेगी।

इसे भी पढ़ें : गठिया के कारण सूजन से हैं परेशान तो आजमाएं ये 6 घरेलू उपचार

Home-remedies-difficulty-in-swallowing

(image source - freepik.com)

4. दालचीनी का इस्तेमाल

गले के इन्फेक्शन और दर्द आदि की समस्या में दालचीनी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप गले में खराश, भोजन करते या पाने पीते समय निगलने में दर्द होने पर दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप दालचीनी और मुलहठी को एक साथ थोड़ी मात्रा में मुहं में रखकर कुछ देर तक चूसते रहें। इसके अलावा आप इसे गर्म पानी में उबालने के बाद या चाय में इसे मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

5. लहसुन का इस्तेमाल

गले में दर्द और इन्फेक्शन की समस्या में कच्चे लहसुन का सेवन भी किया जा सकता है। कच्चे लहसुन को चबाने से गले से जुड़ी तमाम समस्याओं में फायदा मिलता है। लहसुन में मौजूद ऐलीसिन नामक तत्व इन्फेक्शन फैलाने वाले जीवाणुओं को खत्म करने में सहायक होता है। दिन में दो बार एक या दो लहसुन की कली का सेवन इन समस्याओं में फायदा जरूर देगा। 

इसे भी पढ़ें : आई बैग्स को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

इन आसान घरेलू उपचार का प्रयोग कर आप गले के दर्द, संक्रमण और खराश जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। भोजन करते समय या पानी पीते समय निगलने में दिक्कत होने पर या गले से जुड़ी समस्याओं में इन घरेलू उपचार का सहारा ले सकते हैं। किसी गंभीर बीमारी या समस्या से ग्रसित होने पर इनका इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

(main image source - freepik.com)

 

Read Next

आंखों के लिए इन 7 तरीकों से फायदेमंद हो सकती है फिटकरी, एक्सपर्ट से जानें प्रयोग का तरीका और सावधानियां

Disclaimer