खराब पोषण और स्ट्रेस आदि के कारण आज के समय में मांसपेशियों की कमजोरी होना आम बात है। कई बार तो लोगों को अधिक वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी की समस्या हो जाती है। आमतौर पर दौड़ने, वर्कआउट या व्यायाम करने के बाद होने वाली मांसपेशियों की कमजोरी या दर्द आराम करने से ठीक हो जाते हैं। लेकिन जब आपको लगातार यह समस्या होती है तो इसका मतलब है कि आपकी मांसपेशियों कमजोरी से ग्रस्त हैं। ऐसी स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या के कई कारण हो सकते हैं जिनमें शरीर में पोषक तत्वों की, अधिक तनाव लेना, नींद से जुड़ी समस्याएं, स्ट्रेन और डिहाइड्रेशन शामिल हैं। मांसपेशियों की कमजोरी की समस्या में आपको खानपान संतुलित करने और नियमित रूप से व्यायाम करने से फायदा मिलता है। कई बार शरीर में विटामिन डी की कमी से भी आपको मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या से जूझना पड़ सकता है। लगातार मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी की समस्या से बचाव के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।
मांसपेशियों में कमजोरी के लक्षण (Sign And Symptoms of Muscle Weakness)
मांसपेशियों में कमजोरी होने पर आपके शरीर में ये लक्षण और संकेत दिखाई दे सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
- मांसपेशियों में तेज दर्द
- मांसपेशियों में ऐंठन
- प्रभावित मांसपेशियों में कठोरता
- कुछ मामलों में तेज दर्द के कारण बुखार
- सिर चकराना
- सांस लेने में दिक्कत
- मांसपेशियों में लालिमा और सूजन

मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करने के घरेलू उपाय (Home Remedies To Cure Muscle Weakness)
हालांकि मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या में तुरंत चिकित्सक की सलाह के अनुसार इलाज कराना चाहिए। लेकिन अगर आपको यह समस्या हाल में ही शुरू हुई है तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से आपको मांसपेशियों के दर्द, ऐंठन और कमजोरी में फायदा मिलेगा।
1. मांसपेशियों की कमजोरी में यूकेलिप्टस ऑयल का इस्तेमाल
यूकेलिप्टस ऑयल का इस्तेमाल मांसपेशियों की कमजोरी की समस्या में बहुत फायदेमंद है। यूकेलिप्टस की पत्तियों के इस्तेमाल से निकाले गए तेल का इस्तेमाल आप घुटने, जोड़ों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्या में कर सकते हैं। मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन से निजात दिलाने में यूकेलिप्टस ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है। यूकेलिप्टस के तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो मांसपेशियों की सूजन और दर्द में आराम दिलाते हैं। यूकेलिप्टस ऑयल का मांसपेशियों की कमजोरी में इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे थोड़ी सी मात्रा में यूकेलिप्टस ऑयल लें और इसमें थोड़ा सा कोकोनट आयल मिलाकर प्रभावित मांसपेशियों पर इस्तेमाल करें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको फायदा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : शरीर में बढ़े हुए क्रिएटिनिन लेवल को कम करने के आसान घरेलू उपाय
(main image source - freepik.com)
2. एप्पल साइडर विनेगर का मांसपेशियों की कमजोरी में इस्तेमाल
एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई अध्ययन और शोध इस बात की पुष्टि करते हैं कि मांसपेशियों की समस्या में सेब के सिरके यानी एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है। एप्पल साइडर विनेगर में एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों के साथ-साथ पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। शरीर में पोटैशियम की कमी से आपको मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या हो सकती है। दर्द और सूजन को कम करने के साथ-साथ मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए बहुत फायदेमंद है। मांसपेशियों की कमजोरी की समस्या में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने के लिए आप 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लेकर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इसे एक गिलास गर्म पानी में मिलें और रोजाना 1 से 2 बार इसका सेवन करें।
इसे भी पढ़ें : सिगरेट और तंबाकू की लत से छुटकारा पाने के लिए इन तरीकों से करें तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल
3. मांसपेशियों की कमजोरी में रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल
गुलमेहंदी या रोजमेरी का तेल मांसपेशियों की कमजोरी में बहुत फायदेमंद होता है। रोजमेरी के तेल में दर्दनिवारक यानी एनाल्जेसिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल मांसपेशियों की कमजोरी, दर्द और ऐंठन में बहुत फायदेमंद होता है। आप रोजाना इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करने के लिए और इससे जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए आप प्रभावित स्थान पर रोजमेरी एसेंशियल ऑयल को नारियल, बादाम या जैतून के तेल के साथ मिलकर मालिश करें। ऐसा दिन में दो बार करने से आपको फायदा मिलेगा।
(main image source - freepik.com)
4. मांसपेशियों की कमजोरी से बचने के लिए दूध का सेवन
सेहत के लिए दूध से फायदेमंद पोषक तत्व कोई और नहीं हो सकता है। दूध का सेवन आपके शरीर को संपूर्ण पोषण देने का काम करता है। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। आपको मांसपेशियों की कमजोरी की समस्या में दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। कई बार शरीर में पोटैशियम, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण मांसपेशियों में कमजोरी, ऐंठन और दर्द की समस्या हो सकती है। इन समस्याओं में दूध का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इन समस्याओं से बचने के लिए आप रोजाना एक गिलास गर्म दूध का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : कब आती है मांसपेशियों में कमजोरी? जानें कारण, लक्षण और उपाय
5. मांसपेशियों की कमजोरी में कलौंजी के तेल का इस्तेमाल
शरीर की कई समस्याओं में कलौंजी के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। मांसपेशियों की कमजोरी में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। कलौंजी के तेल में मौजूद दो महत्वपूर्ण कंपाउंड थाइमोक्विनोन और थायमोहाइड्रोक्विनोन दर्द, सूजन और ऐंठन की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। आप रोजाना कलौंजी के तेल को मांसपेशियों पर अच्छी तरह से मालिश करें। मालिश करने के बाद इसे लगभग एक घंटे तक उस स्थान पर लगा रहने दें और फिर पानी से धोकर साफ कर लें। ऐसा लगातार कुछ दिनों तक करने से आपको मांसपेशियों की कमजोरी में फायदा मिलेगा।
6. मांसपेशियों की कमजोरी में आंवले का सेवन
मांसपेशियों की कमजोरी के साथ-साथ शरीर की कई समस्याओं में आंवला का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आंवले में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन और आयरन जैसे फायदेमंद पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आप मांसपेशियों से जुड़ी समस्या में रोजाना आंवले का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप आंवले का मुरब्बा या अचार भी खा सकते हैं।
मांसपेशियों में कमजोरी के बचाव के अन्य उपाय ( Precautions Of Muscles Weakness)
मांसपेशियों को कमजोर होने से बचाने के लिए आप इन बातों को ध्यान में रख सकते हैं।
- एक्सरसाइज और व्यायाम करने वाले लोगों को मांसपेशियों को आराम जरूर देना चाहिए।
- हैवी एक्सरसाइज से पहले वार्म अप या स्ट्रेच जरूर करें।
- खानपान से जुड़ी अच्छी आदतों को अपनाएं।
- कमजोरी होने पर भारी सामान न उठाएं।
- रोजाना एक्सरसाइज या वॉक जरूर करें।
- कमजोर मांसपेशियों के इलाज के लिए आप डॉक्टर या फिजियोथैरेपिस्ट की मदद लें।
इसके आलावा आप मांसपेशियों को मजबूत रखने के कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों से युक्त पौष्टिक भोजन का सेवन करें। ऊपर बताये गए घरेलू नुस्खे इस समस्या में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं लेकिन इनका इस्तेमाल करने से पहले किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर लें। मांसपेशियों की कमजोरी की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आप इस समस्या में डॉक्टर से इलाज जरूर कराएं।
(main image source - freepik.com)