शरीर को स्वस्थ बनाये रखने और सुचारू रूप से काम करने के लिए तमाम तरह के तत्वों की आवश्यकता होती है। शरीर में कुछ ऐसे भी तत्व पाए जाते हैं जिनका सामान्य स्तर शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन अगर उन तत्वों का स्तर बढ़ता है तो कई समस्याएं शुरू होने लगती हैं। क्रिएटिनिन भी एक ऐसा ही तत्व है जो खून और यूरिन में पाया जाता है। हमारे शरीर में मौजूद किडनी खून से क्रिएटिनिन को फिल्टर करने का काम करता है जिसके बाद इसे यूरिन के साथ बाहर निकाला जाता है। शरीर में एक संतुलित स्तर तक क्रिएटिनिन होना सामान्य बात है लेकिन जैसे ही इसका स्तर बढ़ता है तो किडनी से लेकर शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचता है। क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ने पर चिकित्सक कई तरह की दवाओं के सेवन की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे भी हैं जिनकी सहायता से शरीर में क्रिएटिनिन के स्तर को संतुलित करने में मदद मिल सकती है। आइये जानते हैं क्रिएटिनिन के स्तर को संतुलित रखने के घरेलू नुस्खे के बारे में।
क्या होता है क्रिएटिनिन? (What Is Creatinine?)
(image source - freepik.com)
तो जैसा कि हमने आपको बताया कि क्रिएटिनिन खून और यूरिन में मौजूद एक वेस्ट पदार्थ है। जब हमारे शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ता है तो इसकी वजह से किडनी के काम और उसके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल खून में मौजूद क्रिएटिनिन को किडनी ही फिल्टर करने के बाद यूरिन में भेजती है। और फिर यह यूरिन के साथ शरीर से बाहर निकल जाता है। हाई क्रिएटिनिन लेवल होने की वजह से शरीर में कई समस्याएं शुरू हो सकती हैं। शरीर में क्रिएटिनिन के स्तर का पता लगाने के लिए क्रिएटिनिन टेस्ट किया जाता है। जब हम किसी भी चीज का सेवन करते हैं तो उसके पचने के बाद अलग-अलग तत्व निकलते हैं। भोजन के पचने पर क्रिएटिनिन का भी निर्माण होता है जो खून में मिलता है और फिर इसे फिल्टर करने का काम किडनी द्वारा किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: तुलसी की पत्तियों से बना लेप इन 5 समस्याओं से दिलाता है छुटकारा, एक्सपर्ट से जानें फायदे
क्रिएटिनिन लेवल बढ़ने के कारण (What Factors Affect Creatinine Levels?)
शरीर में खून और यूरिन में पाया जाने वाला क्रिएटिनिन मेटाबोलिज्म प्रक्रिया द्वारा भोजन को ऊर्जा में बदलने के दौरान बनता है। कई बार जब हम भोजन में प्रोटीन का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो उसकी वजह से भी क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ जाता है। जब शरीर में खाद्य पदार्थ एनर्जी के रूप में परिवर्तित होते हैं तो उस समय क्रिएटिनिन का भी निर्माण होता है। आमतौर पर हमारी किडनी इसे फिल्टर कर बाहर निकालने का काम करती है लेकिन कुछ स्वास्थ्य से जुड़े कारणों और खानपान की वजह से जब ये बाहर नहीं निकल पाते हैं या इनका निर्माण अधिक मात्रा में होता है तो इसका लेवल हाई हो जाता है। क्रिएटिनिन लेवल हाई होने से किडनी और लिवर को अधिक नुकसान होता है और इसके अलावा कई और समस्याएं भी होती हैं। शरीर में क्रिएटिनिन लेवल बढ़ने के पीछे इन कारणों को जिम्मेदार माना जाता है।
- किडनी से जुड़ी पुरानी बीमारी की स्थिति में।
- किडनी का सही ढंग से काम न कर पाने की स्थिति में।
- डिहाइड्रेशन होने के कारण।
- अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने से।
- कुछ दवाओं के सेवन से।
- बहुत अधिक एक्सरसाइज करने के कारण।
- डाइट में पके हुए मीट की मात्रा अधिक होने पर।
- अधिक मात्रा में सोडियम का सेवन करने से।
- थायरॉइड ग्लैंड में गड़बड़ी के कारण।
(image source - freepik.com)
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान सामान्य से कम ब्लीडिंग होने पर अपनाएं ये 6 घरेलू नुस्खे, नॉर्मल हो जाएगा ब्लड फ्लो
क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ने से होने वाले नुकसान (What Are The Effects of High Creatinine Levels?)
शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ने की वजह से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। जब हमारे शरीर में क्रिएटिनिन की मात्रा बढ़ती है तो इसके कारण ब्लड में विषाक्त पदार्थों की मौजूदगी भी बढ़ जाती है। इसकी वजह से आपको ब्लड इंफेक्शन भी हो सकता है। क्रिएटिनिन लेवल बढ़ने का सबसे बड़ा असर आपकी किडनी पर होता है। इसकी वजह से आपकी किडनी के काम करने की क्षमता पर भी प्रभाव पड़ता है और किडनी से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में क्रिएटिनिन लेवल बढ़ने पर ये समस्याएं होती हैं।
- ब्लड इंफेक्शन
- किडनी से जुड़ी समस्याएं
- मतली और उल्टी
- सीने में दर्द
- मांसपेशियों में ऐंठन
- पेशाब से जुड़ी दिक्कतें
- हाई ब्लड प्रेशर
- शरीर में सूजन
क्रिएटिनिन लेवल कम करने के आसन घरेलू उपाय (Home Remedies to Manage High Creatinine Levels)
शरीर में हाई क्रिएटिनिन लेवल को संतुलित करने के लिए अक्सर लोग तमाम तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। आप शरीर में बढ़े हुए क्रिएटिनिन को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपचार का सहारा ले सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।
1. क्रिएटिनिन लेवल को कम करने के लिए हर्बल टी का इस्तेमाल
हर्बल टी क्रिएटिनिन लेवल को कम करने में बहुत फायदेमंद मानी जाती है। आप नियमित रूप से हर्बल टी का सेवन कर इसे संतुलित कर सकते हैं। हर्बल टी का सेवन करने से आपके ब्लड में मौजूद क्रिएटिनिन को फिल्टर करने में सहायता मिलती है और इसके सेवन से आपको पेशाब भी ज्यादा होता है। इससे किडनी आसानी से क्रिएटिनिन को फिल्टर कर पेशाब तक भेज देती है। आप तुलसी के पत्ते, पुदीना, शहद और अदरक को मिलकर आसानी से हर्बल टी बना सकते हैं। रोजाना चाय की तरह इसका सेवन करने से फायदा मिलता है।
(image source - freepik.com)
2. क्रिएटिनिन का स्तर कम करने के लिए सैल्विया का इस्तेमाल
सैल्विया (Salvia) एक प्रकार की जड़ी बूटी है जो शरीर में बढ़े हुए क्रिएटिनिन लेवल को कम करने का काम करती है। सैल्विया का सेवन करने से शरीर में ग्लोगेरुलर फिल्ट्रेशन रेट बढ़ता है जिससे क्रिएटिनिन को फिल्टर करने में फायदा मिलता है। सैल्विया में पाया जाने वाला लिथेस्पर्मेट-बी नामक तत्व शरीर से क्रिएटिनिन को बाहर निकालने में बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: खून की गंदगी साफ करने के लिए आजमाएं Luke coutinho के बताए ये 10 टिप्स, नैचुरल तरीके से होगा ब्लड डिटॉक्स
(image source - bio botanica)
3. सिंहपर्णी जड़ से करें क्रिएटिनिन के स्तर को मेन्टेन
सिंहपर्णी जड़ जिसे अंग्रेजी में Dandelion Root कहते हैं का इस्तेमाल क्रिएटिनिन लेवल को कम करने में बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल पेशाब से जुड़ी कई समस्याओं में भी किया जाता है। सिंहपर्णी जड़ का इस्तेमाल लोग प्राकृतिक मूत्रवर्धक के रूप में भी करते हैं। क्रिएटिनिन के बढ़े हुए स्तर से छुटकारा पाने के लिए आप सिंहपर्णी जड़ की चाय का रोजाना एक हफ्ते तक तीन से चार बार सेवन करें। ऐसा करने के बाद शरीर में मौजूद क्रिएटिनिन का पता लगाने के लिए क्रिएटिनिन लेवल की जांच कराएं।
4. नेट्ल लीफ (बिच्छु बुटी) से करें क्रिएटिनिन लेवल को संतुलित
नेटल लीफ का इस्तेमाल भी शरीर में क्रिएटिनिन के स्तर को संतुलित रखने में बहुत फायदेमंद होता है। इसे चाय या सप्लीमेंट के रूप में ले सकते हैं। इसमें मौजूद हिस्टामिन किडनी में जाकर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता है और शरीर का रेनल एक्सक्रीशन बढ़ाने का काम करता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर से अतिरिक्त क्रिएटिनिन बाहर निकल जाता है।
इसे भी पढ़ें: शरीर की अंदरूनी सूजन दूर करने के लिए आजमाएं ये 10 जड़ी-बूटियां और मसाले
शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ने से ब्लड इंफेक्शन से लेकर किडनी से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। अत्यधिक व्यायाम और प्रोटीन के अधिक सेवन के अलावा किडनी और स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ स्थितियां जिम्मेदार होती हैं। इसका स्तर बढ़ने पर आप चिकित्सक या एक्सपर्ट की सहायता से ऊपर बताये गए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
(main image source - freepik.com)