महिलाओं की परेशानियों दूर करे बिच्छू बूटी, जानिए इसके 8 फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

नेटल लीफ (बिच्छू बूटी) स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका-
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं की परेशानियों दूर करे बिच्छू बूटी, जानिए इसके 8 फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

बिच्छू बूटी के बारे में शायद ही आप जानते हों। बिच्छू बूटी को अंग्रेजी में नेटल लीफ कहते हैं। अधिकतर लोग बिच्छू बूटी औऱ इसके फायदों के बारे में नहीं जानते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए बिच्छू बूटी और इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। साधारण भाषा में बिच्छू बूटी को बिछुआ पत्ती भी कहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम उर्टिका डियोका (urtica dioica) है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल औषधीय को तैयार करने के लिए किया जाता है। अधिक नमी वाले स्थान पर बिच्छू बूटी उगती है। जंगलों और नदियों के आसपास आपको इसकी कई प्रजातियां आसानी से दिख सकती हैं। यह मुख्य रूप से मैक्सिको, इटली, भारत, नेपाल, चीन, रूस, नीदरलैंड, उत्तरी अमेरिका और अफ्रीका के हिस्सों में मिलता है। 

गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि बिच्छू बूटी में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, शुगर, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, जिंक, सेलेनियम, थायमिन, विटामिन बी6 जैसे कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण ही इसका इस्तेमाल दवाईयों के रूप में किया जाता है। आइए जानते हैं बिच्छू बूटी फायदे और नुकसान के बारे में- 

बिच्छू बूटी (बिछुआ पत्ती) के फायदे  (Benefits of Nettle Leaf)

बिच्छू बूटी सेहत के लिए काफी अधिक फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे-

1. लिवर और दिल को रखे स्वस्थ 

बिच्छू बूटी दिल और लिवर दोनों के लिए गुणकारी साबित हो सकते हैं। इसमें इथेनॉलिक एक्सट्रैक्ट (Ethanolic extract) होता है, जो हृदय से जुड़ी समस्या एथेरोस्क्लोरोटिक से सुरक्षित रख सकता है। एथेरोस्क्लोरोटिक एक ह्रदय की धमनियों से जुड़ी बीमारी है। इसके कारण दिल का दौरा पड़ना और अन्य दिल से संबंधित बीमारी होने का खरता बढ़ता है। इसके साथ ही यह लिवर से जुड़ी परेशानियों को ठीक करने में भी असरकारी होता है।

इसे भी पढ़ें - नाभि में नारियल तेल लगाने से सर्दियों की समस्या से मिलेगी राहत, जानिए इसके और भी फायदे

2. प्रोस्टेट के लिए है फायदे 

बिच्छू बूटी के सेवन से प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या से भी बचाव किया जा सकता है। शरीर में प्रोस्टेट बढ़ना और प्रोस्टेट कैंसर दोनों ही घातक साबित हो सकता है। प्रोस्टेट एक ग्रंथि होती है, जो पुरुष की आयु के साथ-साथ बढ़ती है। लेकिन जरूरत से अधिक प्रोस्टेट बढ़ने से कैंसर का खतरा बढ़ता है। ऐसे में इसपर ध्यान देना बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में प्रोस्टेट बढ़ने से रोकने में बिच्छू बूटी आपकी मदद कर सकता है।  

3. बुखार, दमा और एलर्जी को करे ठीक

बदलते मौसम और प्रदूषण के कारण लोगों में बुखार, अस्थमा और एलर्जी जैसी शिकायतें काफी ज्यादा बढ़ रही हैं। इस स्थिति में बिच्छु बूटी का सेवन करना अस्थमा रोगियों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। बदलते मौसम के कारण लोगों को रायनाइटिस एलर्जी और इसके कारण होने वाली समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ने लगती हैं। नाक बहना, खांसी-जुकाम, शरीर में खुजली जैसी कई अन्य समस्याओं से निजात पाने के लिए आप बिच्छू बूटी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-अस्थमैटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद है। 

4. महिलाओं की समस्या में है फायदेमंद

महिलाओं को होने वाली समस्याएं जैसे- मासिक धर्म, पीसीओडी और प्रेग्नेंसी में होने वाली समस्याओं से बचाव करने में बिच्छू बूटी मददगार साबित हो सकता है। इसमें पीरियड्स की अनियमितता को कम करने के गुण छिपे होते हैं। एक्सपर्ट की सलाहनुसार आप इसका सेवन करके अपनी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - पीपल की पत्तियों में होते हैं कई बेहतरीन औषधीय गुण, जानें इन 6 तरह की समस्याओं में कैसे करें इस्तेमाल

5. ब्लड प्रेशर को करे ठीक

बदलते लाइफस्टाइल के कारण लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत काफी ज्यादा हो रही है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लोग ढेर सारी दवाईयों का सेवन करते हैं। लेकिन यह उनके लिए नुकसानदेय हो सकता है। इसमें एंटी-हाइपरटेंसिव गुण (antihypertensive) पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्याओं को कंट्रोल करने में असरकारी साबित हो सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर की समस्याओं को ठीक करने में यह असरकारी होता है।

6. स्किन के लिए है फायदेमंद

स्किन की समस्याओं को ठीक करने के लिए बिच्छू बूटी के पत्ते फायदेमंद हो सकते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन में होने वाली जलन, रैशेज, खुजली और चुभन की समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। नेटल लीफ के इस्तेमाल से स्किन से होने वाली समस्याएं जैसे- एक्जिमा और दाद की समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। डॉक्टर की सलाह पर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन से जुड़ी परेशानी दूर हो जाएगी।  

7. सूजन और घाव को करे ठीक

आयुर्वेदिक औषधीय रूप में आप नेटल लीफ का इस्तेमाल कर सकते हैं। घावों और चोट के लिए आप बिच्छू बूटी का इस्तेमाल करें। बिच्छू बूटी में हाइड्रोअल्कोहलिक एक्सट्रैक्ट (hydroalcoholic extract) का गुण पाया जाता है, जो घावों को भरने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो घावों को भरने में असरकारी साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से स्किन में होने वाली जलन और घाव से राहत पा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - Castor Oil: त्वचा-बालों ही नहीं, सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी है अरंडी का तेल, जानें इसके फायदे और नुकसान

8. बालों के लिए है गुणकारी 

बालों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में नेटल लीफ मददगार साबित हो सकता है। प्रदूषण और लाइफस्टाइल के कारण हमारे बाल काफी ज्यादा रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इस लीफ की मदद से आप गंजेपन की परेशानी से राहत पा सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल 

बिच्छू बूटी को छूने मात्र से शरीर में सिहरन हो सकती है। ऐसे में सवाल यह है कि इसका इस्तेमाल कैसे करें? आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं आप इसका इस्तेमाल -

1. सलाद के रूप में कर सकते हैं इसका इस्तेमाल

सलाद के रूप में इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसकी पत्तियों को अच्छे से धो लें। अब इस नमक के उबलते हुए पानी में डाल दें। इसके बाद ठंडा करके इसकी पत्तियों को सलाद के साथ मिक्स करके आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

2. एक्सपर्ट की सलाहनुसार आप बिच्छु की पत्तियों से तैयार कैप्सूल का सेवन कर सकते हैं।

3. चाय के रूप में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Read more articles on Healthy-Diet in Hindi  

Read Next

इन लक्षणों से जानें आपके शरीर में असंतुलित हो रहे हैं पित्त दोष (Pitta Dosha), जानें कैसे करें सुधार

Disclaimer