
अनियमित पीरियड्स, पेट में होने वाली ऐंठन, शरीर दर्द और मूड स्विंग जैसी समस्याएं पीरियड के दौरान काफी आम है। लेकिन कई बार पीरियड क्रैम्प्स को सहन कर पाना किसी भी महिला के लिए मुश्किल हो जाता है। पीरियड के दर्द से राहत पाने के लिए कई महिलाएं दवाओं का सेवन करती हैं, तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से दर्द से आराम पाने की कोशिश करती हैं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए एक ऐसा ही घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं, जिसकी मदद से पीरियड के दौरान होने वाले दर्द से आपको राहत मिल सकती है। डायटिशियन मनोली मेहता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके रास्पबेरी यानि रसभरी की चाय पीने की सलाह दी है। तो आइए जानते हैं पीरियड क्रैम्प्स से राहत पाने में रास्पबेरी की चाय पीना कैसे फायदेमंद है।
रास्पबेरी की चाय बनाने की रेसिपी क्या है? - How To Make Raspberry Tea Recipe For Period Pain Relief in Hindi?
सामग्री-
- रास्पबेरी- 4-5
- नींबू- 2 स्लाइस
- अदरक- 1 इंच के 4 टुकड़े
- शहद- 1 चम्मच
- गर्म पानी- 1 गिलास
चाय बनाने की विधि-
- सबसे पहले बर्तन में एक गिलास पानी गर्म कर लें।
- अब इसमें रास्पबेरी, अदरक के टुकड़ें, नींबू के टुकड़ें डाल दें।
- सभी सामग्रियों को 5 मिनट तक पानी में उबलने दें।
- अब एक गिलास में पानी को छान लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिला लें।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान
रास्पबेरी चाय पीरियड्स के लिए कैसे फायदेमंद है? - What Are The Benefits Of Raspberry Tea During Periods in Hindi
- पीरियड्स के दौरान मतली या उल्टी की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।
- रास्पबेरी का सेवन मासिक धर्म की ऐंठन से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें गर्भाशय को हल्का आराम देने वाले गुण होते हैं, जो पीरियड्स के दौरान होने वाली असुविधा को कम करने में मदद कर सकते हैं।
- पीरियड्स के दौरान यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में रास्पबेरी का सेवन यूटीआई की रोकथाम में मदद करता है। इसके सेवन से मूत्र पथ से बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जो यूटीआई के खतरे को कम कर सकता है।
- रास्पबेरी का सेवन करने से गर्भावस्था के लिए गर्भाशय को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह गर्भाशय की मांसपेशियों को टोन करने में फायदेमंद है।
- रास्पबेरी गर्भाश्य की मांसपेशियों की टोन में सुधार और संकुचन को प्रोत्साहित करके गर्भाशय को प्रसव के लिए तैयार करने में मदद करता है।
- रास्पबेरी में फ्लेवोनोइड्स और टैनिन होते हैं, जो एंटी-ऑक्सिडेंट के रूप में काम करते हैं, पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं और स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करता है।
- मेनोपॉज के दौरान पीरियड से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है और मूड स्विंग की समस्या को भी दूर करता है।
View this post on Instagram
पीरियड के दौरान होने वाले दर्द, ऐंठन और मूड स्विंग की समस्या से राहत पाने के लिए आप रास्पबेरी की चाय को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version