Food To Avoid During Periods: पीरियड्स के दौरान डाइट का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। दरअसल, ज्यादा ब्लीडिंग के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। ऐसे में अगर पोषण पर ध्यान न दिया जाए, तो शरीर में कमजोरी आ सकती है। इसके कारण कई लड़कियों को चक्कर आना या ज्यादा रहने जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इसलिए पीरियड्स के दौरान भी बैलेंस डाइट लेना जरूरी होता है। पीरियड्स में उन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए, जिनके सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहे। वहीं ऐसे में कुछ चीजों का सेवन करना सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए पीरियड्स में खानपान की कुछ चीजों को अवॉइड करने की सलाह दी जाती है। इस बारे में जानकारी देते हुए डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट मंजू मलिक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। तो आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन चीजों के बारे में।
पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन- Foods You Should Avoid During Periods
बहुत ज्यादा कैफीन लेना- Consumption of Caffeine
अगर आपको चाय-कॉफी पीने की ज्यादा आदत है, तो यह पीरियड्स क्रैम्प्स का कारण बन सकती है। शरीर में कैफीन बढ़ने से हार्मोन का प्रोडक्शन रूक जाता है। इसके कारण यूट्रस में मौजूद ब्लड वेसल्स में ब्लड फ्लो रूक जाता है। साथ ही पीरियड्स ब्लोटिंग और पीरियड्स क्रैम्प्स जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए पीरियड्स में चाय-कॉफी अवॉइड करें। इसकी जगह आप हर्बल चाय और सूप ले सकती हैं।
तीखा खाना- Spicy Food
ज्यादा तीखा खाने से आपको एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है। ज्यादा एसिडिटी की वजह से यूट्रस में भी जलन हो सकती है। इसके कारण आपको पीरियड्स में ब्लोटिंग या ज्यादा क्रैम्प्स हो सकते है। इसलिए पीरियड्स में कम मसालों वाली चीजों का सेवन करें, खासकर बाहर के खाने के अवॉइड करें।
इसे भी पढ़ें- बीमारियों का कारण बन सकती हैं पीरियड्स के दौरान ये 5 गलतियां? एक्सपर्ट से जानें कारण
दूध से बनी चीजें- Dairy Products
कुछ महिलाओं को दूध से बनी चीजों से भी परेशानी होती है। खासकर ठंडे डेरी प्रोडक्ट्स जैसे कि ठंडा दूध या दही, शेक और स्मूदीज। क्योंकि इन चीजों से सेवन से ब्लड वेसल्स पर जोर पड़ सकता है, जिससे पीरियड्स क्रैम्प्स भी बढ़ सकते हैं।
रिफाइंड फूड्स- Refined Food
पीरियड्स के दौरान रिफाइंड से बनी चीजें खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसमें कैलोरी और प्रिजर्वेटिव्स ज्यादा होते हैं, जो अपच, एसिडिटी या कब्ज जैसी समस्या कर सकते हैं। इसके कारण बार-बार ब्लोटिंग भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स में दाग-धब्बे के डर को दूर करने के लिए सैनिटरी पैड नहीं, ट्राई करें ये 5 मेंस्ट्रुअल हाइजीन प्रोडक्ट
चीनी से बनी चीजें- Sugary Food
पीरियड्स के दौरान मीठे की क्रेविंग होना आम बात है। क्योंकि ऐसे में शरीर को यूट्रस पर बनी टॉक्सिन्स की लेयर को हटाना होता है। इसके लिए शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है इसलिए हमें चीनी की क्रेविंग होने लगती है। लेकिन ऐसे में अगर आप चीनी से बनी चीजें ज्यादा खाते हैं, तो आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी जगह आप नेचुरल स्वीटनर इस्तेमाल कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version