पीरियड्स में दाग-धब्‍बे के डर को दूर करने के लिए सैनिटरी पैड नहीं, ट्राई करें ये 5 मेंस्ट्रुअल हाइजीन प्रोडक्ट

Menstrual Hygiene Day 2020 : पीरियड्स के दिनों लड़कियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में इन 5 चीजों के साथ आप पीरियड्स को आसान बना सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स में दाग-धब्‍बे के डर को दूर करने के लिए सैनिटरी पैड नहीं, ट्राई करें ये 5 मेंस्ट्रुअल हाइजीन प्रोडक्ट

Menstrual Hygiene Products: पीरियड्स लड़कियों के जीवन का एक अहम हिस्‍सा है, जो एक तरह से उनके बड़े होने की निशानी है। लेकिन फिर भी इस विषय पर लोग बात करने में शर्म महसूस करते हैं। जिसकी वजह से ज्यादातर महिलाएं संघर्ष करती हैं। भले ही आज हम लोग कितने भी आधुनिक क्‍यों न हों, लेकिन अधिकांश महिलाएं अपने परिवार या समाज के किसी पुरुष सदस्य के साथ पीरियड्स से जुड़ी बात करने में सहज महसूस नहीं करती हैं। यही वजह है कि एक महिला हमेशा सबसे छिपते छिपाते अखबार में लिपटे सेनेटरी पैड का उपयोग करती है। आज भी सैनिटरी पैड ज्यादातर महिलाओं के लिए शर्म का कारण बन गए हैं क्योंकि यह एक ड्रग्स की तरह सबसे छिपते-छिपाते लिया, बेचा और इस्‍तेमाल किया जाता है। 

Periods Pain

पीरियड्स के प्रति इतनी शर्म और चुप्‍पी ही एक वजह है कि कम ही महिलाओं को सैनिटरी पैड्स के अलावा,  अन्‍य मेंस्ट्रुअल हाइजीन प्रोडक्ट के बारे में पता है। हालांकि, सैनिटरी नैपकिन पीरियड्स को काफी आसान बनाते हैं लेकिन फिर भी कई बार ज्‍यादा ब्‍लड फ्लो की वजह से दाग-धब्‍बे का डर और रहता है। ऐसे में कई ऐसे उत्पाद भी हैं, जिन्हें आप उन असुविधाजनक सैनिटरी पैड के अलावा उपयोग कर सकते हैं। आइए यहां जाने कुछ मेंस्ट्रुअल हाइजीन प्रोडक्ट, जो आपके पीरियड्स के दिनों को आसान बना सकते हैं। 

1. टैम्पोन (Tampons)

Tampons

टैम्पोन एक मेंस्ट्रुअल हाइजीन प्रोडक्ट है, यह मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट सैनिटरी पैड के बाद सबसे आम और आसानी से उपलब्ध होने वाले विकल्पों में से एक है। उन्हें योनि में डाला जा सकता है और यह 4 से 6 घंटे तक रह सकता है। यह खून को अवशोषित करते है और आपको आरामदायक स्थिति में रखता है। लेकिन इस्‍तेमाल में हमेशा ध्‍यान रखें कि टैम्‍पोन में मौजूद धागे वाली तरफ को बाहर की ओर रख धागे को बाहर ही रखें। इसके बाद आप टैम्‍पोन को हटाते समय धागे को धीरे-धीरे हमेशा बाहर खींच सकते हैं। इसमें रिसाव का कम जोखिम है और आप इसे पहनते समय हमेशा सहज रह सकते हैं।

इसे भी पढें: आपके पीरियड्स भी देते हैं शरीर में पल रहे रोगों का संकेत, नजरअंदाज न करें ये 5 लक्षण

2. मेंस्ट्रुअल कप (Menstrual Cup) 

Menstrual Cup

मेंस्ट्रुअल कप एक छोटा सिलिकॉन कप होता है, जिसे कि योनि में मोड़ा और डाला जा सकता है। यह मेंस्ट्रुअल कप 12 घंटे तक ब्‍लड को इकट्ठा करता है। आप इसे बाहर निकाल सकते हैं और खून को बहाकर इसे धो सकते हैं। ऐसा करने पर आप इसे फिर से उपयोग कर सकते हैं, लेकिन आपको उपयोग से पहले इसे उबाल कर स्टरलाइज़ कर लें। 

3. पीरियड्स अंडरवियर (Periods Underwear)

Periods Underwear

पीरियड्स अंडरवियर काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। यह पैंटी आपके पीरियड्स के दौरान खून को सोख लेती है और आपको इसके साथ पैड या कुछ भी नहीं पहनना पड़ता है। यह आपको एक आरामदायक स्थिति में रहने में मदद कर सकती हैं, लेकिन ये थोड़ा मंहगी होती हैं। 

4. मेंस्ट्रुअल सी स्पंज (Menstrual Sea Sponge)

Menstrual Sea Sponge

मेंस्ट्रुअल सी स्पंज, टैम्पोन की तरह ही काम करता है और इसे भी योनि में डालना होता है। यह पीरियड्स के दौरान सारा खून सोख लेता है और आमतौर पर 6 से 8 घंटे तक काम करता है। यह आपको कई रंगों के साथ विभिन्न आकारों में मिल सकता है। 

इसे भी पढें: वेजाइनल यीस्‍ट इंफेक्‍शन से निजात दिलाएंगे ये 8 आसान घरेलू उपाय

5. मेंस्ट्रुअल डिस्‍क (Menstrual Discs)

Menstrual Discs

मेंस्ट्रुअल डिस्‍क, मेंस्ट्रुअल कप की तरह काम करती है। इसे भी बाकी की तरह योनि में रखा जाता है लेकिन बस थोड़ा सा ऊपर। मेंस्ट्रुअल डिस्‍क 12 घंटे तक काम करती है और एक बार उपयोग के बाद इसे फेंकना पड़ेगा। क्‍योंकि इसका फिर से उपयोग नहीं किया जा सकता है।

Read More Article On Women's Health In Hindi

Read Next

World Schizophrenia Day 2020: प्रेग्नेंसी में ये 5 आदतें बढ़ाती हैं सिजोफ्रेनिया रोग का खतरा

Disclaimer