
Treat Yeast Infection at Home:क्या भी वेजाइनल यीस्ट इंफेक्शन के बारे में बताने से शर्माते हैं? तो इन उपायों से पाएं यीस्ट इंफेक्शन से राहत।
महिलाओं के वेजाइनल यीस्ट इंफेक्शन एक आम समस्या है। शायद जिसके बारे में वह खुलकर बात भी नहीं कर पाती हैं, लेकिन यीस्ट इंफेक्शन आपको काफी परेशान कर सकता है। यीस्ट इंफेक्शन के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें गीले कपड़े और गंदे कपड़े पहनना भी यीस्ट इंफेक्शन के कारण हो सकते हैं। ऐसा नहीं हैं कि यह महिलाओं में ही होता है, यह महिला और पुरूष दोनों में ही जननांगों में हो सकता है।
यीस्ट इंफेक्शन के सबसे आम लक्षण हैं- खुजली और जलन होना। इसके अलावा व्हाइट डिसचार्ज होता है, जिसमें नियमित रूप की तुलना में व्हाइट डिसचार्ज अधिक मोटा होता है। आप चकत्ते, लालिमा या जलन के लक्षण भी देख सकते हैं, इसके साथ ही आपको पेशाब करते समय असुविधा या दर्द हो सकता है। यह एक ऐसी समस्या है, जिसके बारे में आप बात करने से हिचकिचाते या शर्मातें हैं। ऐसे में आइए इस समस्या से निपटने के कुछ आसान घरेलू उपाय हम आपको बताते हैं।
#1. एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर आपकी त्वचा और बालों से लेकर कई और समस्याओं का इलाज कर सकता है। आप इसका उपयोग यीस्ट इंफेक्शन से निपटने के लिए भी कर सकते हैं क्योंकि यह ऐंटिफंगल है और आपकी वेजाइना के पीएच लेवल के संतुलन को बहाल करने में मदद करता है। एप्पल साइडर विनेगर यीस्ट के उत्पादन को रोकने के लिए और स्वस्थ बैक्टीरिया की वृद्धि को बढ़ाने में मदद करता है।
इसके लिए आप 1 गिलास पानी या 1 कप चाय में 1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर खाली पेट पिएं। इसके अलावा, आप एप्पल साइडर विनेगर में कॉटन डुबोकर सीधे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए रखें और फिर आप गुनगुने पानी से नहा लें।
#2. नारियल तेल
नारियल का तेल भी यीस्ट इंफेक्शन में आपको आराम दे सकता है क्योंकि इसमें इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने के लिए ऐंटिफंगल गुण होते हैं । इसके इस्तेमाल के लिए आप नारियल तेल को प्रभावित क्षेत्र पर सीधे लगा सकते हैं। वर्जिन कोकोनट ऑसल का उपयोग करें, यह बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के इसे जल्दी ठीक करेगा। आप ऐसा दिन में 2-3 बार कर सकते हैं।
इसे भी पढें: बड़े काम का है लहसुन का तेल, बालों से लेकर त्वचा तक कई समस्याओं को करता है दूर
#3. टी ट्री ऑयल
क्योंकि टी ट्री ऑयल एंटिफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर है इसलिए यह यीस्ट इंफेक्शन से लड़ने में मददगार है। इसके इस्तेमाल के लिए आप टी ट्री ऑयल की कुछ बूँदें शहद या नारियल के तेल के साथ मिलाएं और मिश्रण को इंफेक्शन वाली जगह पर लगाएं। हालांकि, टी ट्री ऑयल का सीधे का उपयोग न करें या इसे वेजाइना में न डालें क्योंकि यह थोड़ा कठोर माना जाता है और जलन पैदा कर सकता है। यदि आप पहली बार टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले अपनी त्वचा पर इसका टेस्ट कर लें।
#4. एलोवेरा
एलोवेरा में ऐसे गुण हैं, जो यीस्ट इंफेक्शन को ठीक करने और सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इससे आपके शरीर को बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है। आप एलोवेरा जूस पी सकते हैं और चाहें, तो प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं।
#5. पुदीने का तेल
यीस्ट इंफेक्शन से निपटने के लिए आप पुदीने का तेल की कुछ बूंदों के साथ नारियल तेल मिलाएं या चाहें, तो इसमें पानी की कुछ बूंद डालें। अब आप इसे संक्रमित जगह पर लगाएं। यह इंफेक्शन को ठीक करने में मदद करेगा। हालांकि यदि स्थिति गंभीर हो, तो डॉक्टर की सलाह लें।
इसे भी पढें: छोटे मोटे दर्द से छुटकारा पाने के लिए दवा छोड़ें और अपनाएं ये 5 सस्ते घरेलू उपाय
#6. ग्रीन टी
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो आपके यीस्ट इंफेक्शन से भी लड़ने में मददगार है। यीस्ट इंफेक्शन के लिए आप एक इस्तेमाल किया हुआ ग्रीन टी बैग लें और इसे ठंडा फ्रिज में रख सकते हैं। अब आप इसे इसे संक्रमित जगह पर लगाएं। इसके अलावा आप नहाने के पानी में भी ग्रीन टी की पत्तियां डाल सकते हैं ।
#7. एप्सम सॉल्ट
एप्सम सॉल्ट त्वचा पर सुखदायक प्रभाव के लिए जाना जाता है और यह भी बैक्टीरिया को मारने में मदद कर सकता है। आप अपने नहाने के पानी में एप्सम सॉल्ट डालकर नहाएं। आप बाथ टब में एप्सम सॉल्ट डाल उसमें 10 से 15 मिनट बिता सकते हैं। इसे सप्ताह में तीन बार किया जा सकता है।
#8. अजवायन का तेल
यीस्ट इंफेक्शन से निपटने के लिए अजवायन का तेल सबसे शक्तिशाली सामग्रियों में से एक है। इसमें कार्वैक्रोल और थाइमोल नामक एजेंट शामिल हैं, जो कैंडिडा कोशिकाओं को निर्जलीकरण करके बैक्टीरिया से लड़ते हैं। इस्तेमाल के लिए आप एक गिलास पानी में 2-4 बूंद अजवायन का तेल मिलाएं और इसे रोजाना पियें। एक बार जब आप स्वाद को बढ़ा सकते हैं, तो आप इस खुराक को 5-6 बूंद तक बढ़ा सकते हैं। यह न केवल यीस्ट इंफेक्शन को ठीक करता है, बल्कि दुबारा यीस्ट इंफेक्शन होने से भी रोक सकता है।
Read More Article On Home Remedies In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
- वेजाइनल यीस्ट इंफेक्शन
- वेजाइनल यीस्ट इंफेक्शन के घरेलू नुस्खे
- यीस्ट इंफेक्शन की समस्या
- यीस्ट इंफेक्शन से छुटकारा पाने के उपाय
- यीस्ट इंफेक्शन क्या होता है
- यीस्ट इंफेक्शन के लक्षण
- Types Of Vaginal Infections
- Home Remedies For Yeast Infection
- Yeast Infection
- Remedies For Vaginal Yeast Infection
- What is Yeast Infection
- How to Treat Yeast Infection at Home
- Yeast Infection Home Remedies In Hindi