
Garlic Oil Benefits: लहसुन का तेल आपके बालों से लेकर त्वचा और अन्य कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है।
लहसुन न केवल खाने को एक स्वादिष्ट स्वाद देता है, बल्कि इसके और भी बहुत फायदे हैं। लहसुन के मजबूत और तीखे स्वाद की वजह से दुनिया भर में इसके प्रशंसक हैं। यह अपने स्वास्थ्य लाभों के जानी जाती है- जिसमें कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण, हृदय स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा को बढ़ावा, पाचन, और ब्लड प्रेशर कंट्रोल शामिल हैं। लहसुन में मौजूद घटक एलिसिन और डायली सल्फाइड को इसके फायदों का श्रेय जाता है, जिसमें औषधीय गुण होते हैं।
लहसुन का न केवल सेवन किया जा सकता है, बल्कि इसे लहसुन के तेल के रूप में भी इस्तेमाल कर शरीर पर लगाया जा सकता है। यह कई रोजमर्रा की समस्याओं को कम करने में मददगार है।
1. मुँहासे के इलाज में मदद
लहसुन का तेल मुंहासों के इलाज का एक बेहतरीन घरेलू उपायों में से एक है। यह आपको पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। क्योंकि लहसुन में सेलेनियम, एलिसिन, विटामिन सी, तांबा और जस्ता होता है, जो सभी आपकी त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। यह आपकी त्वचा में सीबम उत्पादन को नियंत्रित करता है, जो कि मुँहासों का सबसे बड़ा कारण है। लहसुन में मौजूद एंटी इंफ्लामेटरी गुण आपकी त्वचा को आराम देते हैं। मुंहासों के लिए आपको लहसुन के तेल की कुछ बूंदों को मड फेस पैक के साथ मिलाकर लगाना है। आप इसे 10 मिनट के लिए रखें और फिर चेहरे को धो लें।
2. कान के इंफेक्शन को दूर करने में सहायक
यइि आपके कान में दर्द महसूस होता है या कान में इंफेक्श हो जाता है, तो ऐसे समय में लहसुन का तेल आपकी मदद कर सकता है। लहसुन के एंटी इंफ्लामेटरी और एंटीसेप्टिक गुण बैक्टीरिया से लड़ते हैं और इंफेक्शन के कारण होने वाले दर्द को कम करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप लहसुन के तेल के साथ जैतून या सरसों के तेल को मिलाएं और इसे हल्का गर्म करें। ठंडा होने के बाद आप इसे खन में थोड़ा-थोड़ा कर कुछ बूंदे डालें। आप चाहें, तो रूई में कुछ बूंदे तेल की डालकर उन्हें कानों में कुछ देर लगा रहने के बाद हटा दें। यह दर्द को कम करने में मदद करेगा।
इसे भी पढें: लिवर को दुरूस्त और ब्लड शुगर कंट्रोल करता है लहसुन का अचार, जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे
3. डैंड्रफ और बालों के झड़ने को रोके
क्योंकि लहसुन में सल्फर, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन बी 6 और विटामिन बी 1 होता है, इस कारण यह आपके बालों को झड़ने से रोकता है। इतना ही नहीं लहसुन के तेल से आपके बालों की जड़ों और रोम को मजबूत करने और बालों के ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलती है। लहसुन के तेल से बालों की मसाज करने से रूसी और स्कैल्प में होने वाली खुजली को दूर किया जा सकता है। यह आपके स्कैल्प में रक्त परिसंचरण में सुधार करता है। इसलिए आप लहसुन के तेल से अपने स्कैल्प की अच्छी तरह से मालिश करें। इसे रात भर छोड़ दें और अगले दिन शैम्पू कर ठंडे पानी से बालों को धो लें।
4. दांत दर्द का अचूक इलाज
दांत दर्द कई बार काफी असहनीय होता है। जिसमें आप कुछ भी नहीं खा सकते हैं और न दर्द के कारण शांति से बैठ पाते हैं। लेकिन दांत दर्द से राहत पाने के लिए लहसुन का तेल आपकी मदद कर सकता है। इसमें सक्रिय यौगिक एलिसिन दांत के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है और साथ ही बैक्टीरिया की गतिविधि से भी दांतों की सड़न को रोकता है। आप कॉटन बाल में लहसुन के तेल की कुछ बूँदें छिड़कें और इसे प्रभावित दांत पर लगाएं। लगभग 15-20 मिनट तक दबाएं रखें, यह दर्द को कम कर देगा।
इसे भी पढें: छोटे मोटे दर्द से छुटकारा पाने के लिए दवा छोड़ें और अपनाएं ये 5 सस्ते घरेलू उपाय
लहसुन का तेल बनाने का तरीका
- लहसुन का तेल बनाने के लिए आप सबसे पहले 1 लौंग, लहसुन, और 1/4 कप जैतून के तेल लें।
- अब आप लहसुन की लौंग छीलें और इसे दरदरा पीस लें।
- इसके बाद एक पैन में कूटा हुआ लहसुन और लौंग डालें और उसमें जैतून का तेल भी डालें।
- अब तेल को थोड़ा गर्म करें, सुनिश्चित करें कि आप तेल को ज़्यादा गरम नहीं करें। क्योंकि ऐसा करने से आप इसे जला देंगे।
- अब आप इस तेल को एक कंटेनर में इकट्ठा करें। तेल के साथ कूटा हुआ लहसुन भी रहने दें।
Read More Article On Home Remedies In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
- लहसुन के फायदे
- लहसुन का तेल
- लहसुन के तेल के फायदे
- बालों के लिए लहसुन का तेल
- लहसुन का अचार खाने के फायदे
- लहसुन का तेल बनाने का तरीका
- ब्लड प्रेशर के लिए लहसुन
- ब्लड शुगर के लिए लहसुन
- हेल्दी टिप्स
- लहसुन के तेल के फायदे
- Health Benefits of Garlic Oil
- Benefits Of Garlic Oil For Health
- Benefits of Garlic Oil
- garlic benefits Oil for womens
- Benefits Of Lahsun oil
- Garlic Oil Benefits
- Garlic Oil For Hair Loss
- Garlic Oil For Dandruff
- Garlic Oil For Pain
- How to make Garlic Oil
- Lehsun Achar
- Benefits of Garlic
- Garlic Tea Benefits
- Health Tips
- Blood Sugar Control
- Healthy Liver In Hindi