बीमारियों का कारण बन सकती हैं पीरियड्स के दौरान ये 5 गलतियां? एक्सपर्ट से जानें कारण

पीरियड्स के दौरान हाइजीन से जुड़ी कुछ गलतियां स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती है। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बीमारियों का कारण बन सकती हैं पीरियड्स के दौरान ये 5 गलतियां? एक्सपर्ट से जानें कारण

Menstrual Hygiene: मेंस्ट्रुअल साइकिल हर महिला की जिंदगी का अहम हिस्सा  होती है। पीरियड्स शुरू होने के लेकर मेनोपॉज तक महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स और इससे जुड़ी समस्याएं हर महिला के लिए अलग-अलग हो सकती है।  लेकिन पीरियड्स में साफ- सफाई का ध्यान रखना हर महिला के लिए जरूरी होता है। पीरियड्स के दौरान हाइजीन न रखने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसके कारण बैक्टीरिया वजाइना के जरिये शरीर में प्रवेश कर लेते हैं, जो इंफेक्शन होने का कारण बनता है। इसलिए जरूरी है पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। आइये आज इस विषय पर बात करते हुए जानते हैं कि किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। 

periods hygiene

पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां - Periods Hygiene Tips

पीरियड्स ट्रैक न करना

अधिकतर महिलाएं पीरियड्स ट्रैक करना भूल जाती हैं। ऐसे ही अचानक से पीरियड्स शुरू होने से काफी परेशानियां हो सकती है। पीरियड्स की तारीख याद रखने के साथ मेंस्ट्रुअल साइकिल की अवधि और फ्लो पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है। इससे आपको पीरियड्स पहले से प्लेन करने और खुद को तैयार करने का मौका मिल पाएगा। 

इसे भी पढ़े- पीरियड्स के दौरान लें ये 6 सप्लीमेंट, मिलेंगे शानदार फायदे

प्रोडक्ट टाइम पर न बदलना

एक्सपर्ट के मुताबिक हर 4 घण्टे में पैड बदलना जरूरी होता है, जिससे सही हाइजीन मेंटेन की जा सके। इसके साथ ही अगर आप टैम्पोन या मेंस्ट्रुअल कप इस्तेमाल भी कर रहे हैं, तो भी हर 4 से 6 घण्टे में बदलना जरूरी है। पीरियड्स में समय पर प्रोडक्ट ने बदलना यूटीआई और कई गंभीर संक्रमणों का कारण बन सकता है। 

खुशबू वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करना

कई महिलाओं को खुशबू वाले पीरियड्स प्रोडक्टस इस्तेमाल करना पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खुशबू वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करना इंफेक्शन और इरिटेशन का कारण भी बन सकता है। दरअसल, पीरियड्स प्रोडक्ट में खुशबू बनाए रखने के लिए कई केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो वजाइना के पीएच को नुकसान कर सकता है। 

कम पानी पीना

कई महिलाएं पीरियड्स में कम पानी पीती हैं, जिससे उन्हें बार-बार यूरिनेट के लिए जाना नहीं पड़े। लेकिन पीरियड्स के दौरान कम पानी पीने से वजाइनल ड्राईनेस और अनकंफर्ट की समस्या हो सकती है। इसलिए पीरियड्स में भी खुद को पर्याप्त हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। 

इसे भी पढ़े- पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग और परेशानी के क्या कारण हो सकते हैं? जानें बचाव के उपाय

पर्सनल हाइजीन को नजरअंदाज करना

पीरियड्स में पर्सनल हाइजीन को नजरअंदाज करना वजाइनल ड्राईनेस, खुजली और जलन जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए पीरियड्स में हर छोटी चीज का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जैसे- समय पर प्रोडक्ट बदलना, पैड इस्तेमाल करने से पहले और बाद में हाथ धोना, वजाइना को क्लीन रखना आदि। 

Read Next

प्रेग्नेंसी के दौरान पेट में गैस बनने पर अपनाएं ये 4 उपाय, जल्द मिलेगा आराम

Disclaimer