Doctor Verified

पीरियड्स में क्यों नहीं खाने चाहिए ठंडी तासीर वाले फूड्स? बता रहे हैं एक्सपर्ट

Expert Explains Impact Of Cold Food On Your Body During Periods: पीरियड्स में अक्सर महिलाओं को ठंडी तासीर वाले फूड आइटम खाने से बचने की सलाह दी जाती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स में क्यों नहीं खाने चाहिए ठंडी तासीर वाले फूड्स? बता रहे हैं एक्सपर्ट


Expert Explains Impact Of Cold Food On Your Body During Periods: पीरियड्स हर महिला के जीवन का अहम हिस्सा है। 13 से 15 साल की उम्र में ज्यादातर लड़कियों को पीरियड्स शुरू हो जाते हैं और यहां से उनकी महिला बनने की शुरुआत होती है। पीरियड्स सिर्फ शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से महिलाओं को प्रभावित करता है। जब पीरियड्स (Periods) शुरू होते हैं तो हम महिलाओं को कई तरह की चीजें खाने, छूने और सोते वक्त एक पोजीशन में रहने के लिए कहा जाता है। आसान भाषा में कहें तो पीरियड्स के लिए एक लंबी नियमों की लिस्ट है, जिसे हर महिला को फॉलो करना चाहिए। पीरियड्स के नियमों में से एक प्रमुख नियम है ठंडी तासीर वाली चीजों से परहेज करना।

ऐसा कहा जाता है कि पीरियड्स में अगर ठंडी तासीर वाले फूड्स खाए जाएं, तो ये कई बीमारियों का कारण बनते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है। आज इस लेख में दिल्ली की अंजना कालिया डाइट क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. अंजना कालिया (Dr. Anjana Kalia, Ayurvedic Doctor and Nutritionist, Anjana Kalia‘s Diet Clinic, Delhi) से जानेंगे पीरियड्स में ठंडी तासीर वाली चीजें क्यों नहीं (Impact Of Cold Food On Your Body During Periods) खाना चाहिए।

आयुर्वेद में तासीर का महत्व- Importance of Taseer in Ayurveda

आयुर्वेदिक डॉ. अंजना कालिया का कहना है कि आयुर्वेद में हर खाने की चीज की एक तासीर बताई गई है। तासीर दो तरह की होती है एक गर्म तो दूसरी ठंडी। खाने की तासीर शरीर के तीन दोषों वात, पित्त और कफ पर असर डालती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या ज्यादा ट्रैवल करने से पीरियड साइकल प्रभावित होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

periods-panty-inside

पीरियड्स में ठंडी तासीर वाले फूड्स क्यों नहीं खाने चाहिए- Why should we not eat cold foods during periods?

डॉ. अंजना कालिया का कहना है कि ठंडी तासीर वाली खाने की शरीर को शीतलता यानी की ठंडक प्रदान करते हैं। यूं तो ठंडक शरीर के लिए अच्छी मानी जाती है। लेकिन कभी-कभी ठंडी तासीर वाले फूड शरीर में ब्लड फ्लो को कम कर देते हैं। इससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट संबंधी बीमारी का खतरा बढ़ता है। जब बात पीरियड्स के दौरान ठंडी तासीर वाले फूड खाने की बात आती है तो इस दौरान महिला के शरीर से ब्लीडिंग हो रही होती है। पीरियड्स में महिलाओं का पित्त और वात दोष सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में महिलाएं ठंडी तासीर वाले फूड्स खाएं तो ये हार्मोनल बदलावों पर असर डालकर भविष्य में परेशानी का कारण बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 7 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

पीरियड्स में ठंडी तासीर वाले फूड खाने के नुकसान- Side Effect of eating cold foods during periods

- ठंडी तासीर की चीजें जैसे आइसक्रीम, दही, ठंडा दूध जैसे फूड्स शरीर के अंदर का तापमान कम कर देते हैं। इसकी वजह से गर्भाशय की मांसपेशियां संकुचित हो जाती हैं। इसके कारण पीरियड फ्लो कभी कम और कभी ज्यादा हो सकता है।

- डॉ. अंजना कालिया का कहना है कि जब अपान वायु (वात का उपप्रकार जो नीचे की ओर संचालित होता है) अवरुद्ध होती है तो ये पीरियड्स को प्रभावित करती है। इससे पीरियड्स लंबे समय तक और कई बार असामान्य तरीके से चल सकते हैं।

- पीरियड्स के दौरान ठंडी तासीर वाले फूड इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इससे इंफेक्शन और वायरल संक्रमण का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है।

- ठंडी तासीर वाली चीजें गर्भाशय संकुचन को बढ़ाता है। इससे पेट में मरोड़, दर्द और ऐंठन की परेशानी होती है।

- आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि ठंडी तासीर वाले फूड को पचाने के लिए शरीर को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, इससे गैस, अपच और पेट फूला हुआ महसूस होता है।

- पीरियड्स में ठंडी चीजों खाने से शरीर का वात-कफ को बढ़ाकर हार्मोन बैलेंस को बिगाड़ सकता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या नाभि खिसकने से पीरियड्स डिस्टर्ब होता है? बता रहे हैं डॉक्टर

ठंडी तासीर वाले फूड आइटम- Food items with a cold effect

  • दही
  • आइसक्रीम
  • ठंडा दूध
  • नारियल पानी
  • खीरा, तरबूज
  • फ्रिज में रखा ठंडा खाना
  • बर्फ वाला पानी

 

Detergent-powder-and-chemicals-found-in-ice-cream-in-Bengaluru-inside

पीरियड्स में क्या खाना चाहिए- what to eat during periods

 

आयुर्वेद के अनुसार, पीरियड्स में विभिन्न प्रकार के फूड खाने चाहिए

  • गर्म पानी या हर्बल टी
  • दाल और सब्जी का सूप
  • तिल के लड्डू
  • दलिया
  • गुड़ और सौंफ वाला दूध

 

इसे भी पढ़ेंः रुके हुए पीरियड्स को जल्द लाने में मदद करेगा ये हर्बल काढ़ा, न्यूट्रिश्निस्ट से जानें रेसिपी

निष्कर्ष 

पीरियड्स के दौरान ठंडी तासीर वाली चीजों की खाने की क्रेविंग हो सकती है। लेकिन इस दौरान ठंडी चीजों को खाने से शरीर का पित्त, वात और कफ का संतुलन बिगड़ जाता है। इसलिए, पीरियड्स में शरीर को सहारा देने के लिए गर्म, पचने में आसान और पोषण से भरपूर खाने को शामिल करें। 

FAQ

  • पीरियड में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

    पीरियड्स में महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन बदलावों के कारण पीरियड्स में खिचड़ी, मूंग दाल का सूप, गुड़-सौंठ, तिल के लड्डू, अदरक वाली चाय और गुनगुना पानी जैसी चीजें खाना व पानी चाहिए। ये फूड आइटम गर्म, हल्का और आसानी से पचने वाले हैं। पीरियड्स में इस तरह के फूड आइटम खाने से दर्द और ऐंठन में राहत मिलती है।
  • पीरियड में कौन-कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?

    पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों के कारण कुछ चीजों को खाने की मनाही होती है। पीरियड्स में ठंडी तासीर वाली चीजें जैसे दही, आइसक्रीम, ठंडा दूध, खीरा, तरबूज, फ्रिज रखा हुआ नहीं खाना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, पीरियड्स में ठंडी तासीर वाली चीजें खाने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है।
  • पीरियड में क्या परहेज करना चाहिए?

    पीरियड्स में अक्सर महिलाएं ये पूछती हैं कि उन्हें किन चीजों से परहेज करना चाहिए। इसका जवाब है पीरियड्स में ठंडी, तली-भुनी और मुश्किल से पचनी वाली चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। इसके साथ ही, पीरियड्स में ज्यादा शारीरिक मेहनत वाला काम भी करने से बचना चाहिए।

 

 

 

Read Next

क्या गर्भवती होने पर लैपटॉप को पेट पर रखना सुरक्षित है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer