
Does Drinking Hot Water Relieve Gas In Hindi: गैस की समस्या बहुत आम है। आमतौर पर कुछ खा या पी लेने की वजह से गैस की समस्या होती है। वहीं, अगर कोई लगातार स्मोकिंग यानी धूम्रपान करता है, तो उससे भी गैस की प्रॉब्लम बनी रहती है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो मुख्य रूप से अनडाइजेस्टेड फूड की वजह से पेट में गैस प्रॉब्लम होती है। अगर गैस सही तरह से निकल जाए, तो दर्द कम होता है। वहीं, अगर गैस पेट में अटक जाए, तो इससे पेट दर्द हो सकता है। कभी-कभी यह बहुत असहनीय हो जाता हे। यही कारण है कि लोग अक्सर गैस की समस्या होने पर तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। इसमें गर्म पानी पीना भी शामिल है। लेकिन, सवाल ये उठता है कि क्या वाकई गर्म पानी पीने से गैस की समस्या दूर हो सकती है? आखिर गर्म पानी गैस पर काम कैसे करता है? इस बारे में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की है।
क्या वाकई गर्म पानी पीने से गैस की समस्या दूर हो सकती है?- Kya Gas Hone Par Garam Pani Pina Chahiye
एक्सपर्ट्स की मानें, तो यह सही है कि अगर गैस की समस्या हो, तो हल्का गुनगुना पानी पी लेना चाहिए। इससे गैस की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है। दरअसल, गुनगुना या हल्का गर्म पानी पीने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल में ब्लड फ्लो बढ़ता है। इससे गैस को मूव करने और रिलीज होने की जगह मिल जाती है। लेकिन, ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा गर्म पानी पीना सेहत के लिए सही नहीं होता है। इसका आपकी पाचन क्षमता पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए, अगर गैस हो तो एक या दो गिलास ही गुनगुना पानी पिएं। इससे अधिक गुनगुना पानी पीने से बचें। अगर गैस की समस्या से लंबे समय से परेशान हैं, तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें: क्या रोज सुबह गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है? डॉक्टर से जानें
गैस की समस्या से बचने के लिए क्या करें
हर्बल चाय पिएंः गैस की समस्या से परेशान हैं, तो हर्बल चाय पी सकते हैं। इसमें कई तरह की चाय शामिल होती है। हर्बल चाय में पेपरमिंट टी, लेमन टी आदि शामिल होते हैं। इससे पेट की ब्लोटिंग भी कम होती है। साथ ही पाचन क्षमता में भी सुधार होता है।
अदकर का सेवन करेंः आपने अक्सर पाचन क्षमता में सुधार करने के लिए अदरक का सेवन किया होगा। अदरक में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो गैस की समस्या से राहत दिलाने में भी मदद करते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो सूजन को भी कम करते हैं।
वॉक करेंः गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप हल्की वॉक कर सकते हैं। वॉक करने से पेट से गैस रिलीज होती है और पेट दर्द भी दूर होता है। अगर वॉक करने से पेट दर्द बढ़ता है, तो बेहतर होगा कि आप वॉक न करें।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version