Is it Good to Drink Milk with Sugar in Hindi: भारतीय पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए दूध को बहुत ही फायदेमंद और पौष्टिक समझते हैं। ऐसे में वह बच्चों को दूध में चीनी मिलाकर देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि दूध में चीनी मिलाकर पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है या नहीं? दरअसल, बच्चों के लिए दूध पीना अच्छा होता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-डी, विटामिन-बी12, और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये न्यूट्रिएंट्स बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। मगर यहां सवाल ये उठता है कि चीनी और दूध का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए सही है या नहीं? इस बारे में हमें डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट सिल्की महाजन ने जानकारी दी है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या बच्चों को दूध में चीनी मिलाकर देना सही है?- Is it Good to Drink Warm Milk with Sugar in Hindi
जी नहीं, बच्चों के लिए चीनी का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। चीनी का सेवन करने से बच्चों में मोटापा बढ़ सकता है। दरअसल, मीठे खाने में कैलोरी ज्यादा होती है। इससे दांतों में सड़न हो सकती है और दांतों की इनेमल कमजोर हो सकती है। चीनी खाने से बच्चों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है और इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है। ऐसे में बच्चे को शुरुआत से ही बिना चीनी वाला दूध पिलाना चाहिए।
चीनी की जगह किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं?
अगर आपने बच्चे को चीनी वाला दूध पिलाना शुरू कर दिया है, तो आप चीनी की जगह कुछ हेल्दी ऑप्शंस ट्राई कर सकते हैं। जैसे कि आप चीनी की जगह शहद या डेट्स का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को चीनी देने से कैसे परहेज करें? डॉक्टर से जानें इसके अन्य ऑप्शन्स
बिना चीनी के दूध पीने के फायदे
View this post on Instagram
- बिना चीनी वाला दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है।
- बिना चीनी वाला दूध पीने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है। बिना चीनी वाला दूध पीने से पेट की कई समस्याओं से राहत मिलती है।
- बिना चीनी वाला दूध पीने से आप दिन भर हाइड्रेटेड रह सकते हैं। इसके साथ ही, दूध पीने से खाली पेट एनर्जी मिलती है।
- दूध में कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- बिना चीनी खाए हो गए हैं डायबिटीज के शिकार? एक्सपर्ट से जानें वजह
बता दें कि दूध में आयोडीन, पोटैशियम और विटामिन-डी भी होता है। इससे शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। आपको बच्चों को चीनी नहीं देनी चाहिए। इससे उनकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है। ऐसे में जितना हो सके बच्चे की डाइट से चीनी को दूर रखने की कोशिश कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version