Expert

हल्दी का पूरा फायदा पाने के लिए इसे कैसे इस्तेमाल करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें 6 तरीके

हल्दी पोषक-तत्वों से भरपूर होती है। इससे शरीर को कई गंभीर समस्याओं से बचाया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप हल्दी का किन असरदार तरीकों से सेवन कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
हल्दी का पूरा फायदा पाने के लिए इसे कैसे इस्तेमाल करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें 6 तरीके


हल्दी में आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-बी6, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक-तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, हल्दी में करक्यूमिन नाम का कंपाउंड, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाया जा सकता है। हालांकि, अगर आप इस सुपरफूड का सही तरह से इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो कुछ हेल्दी चीजों के साथ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। आज के सेक्स आर्टिकल में हम उन 6 चीजों के बारे में जानेंगे, जिनके साथ मिलाकर आप हल्दी का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि हल्दी के फायदे और इसे सेवन के लिए असरदार तरीकों के बारे में हमें न्यूट्रिशनिस्ट ईशा लाल ने बताया है। आइए जानते हैं, ये तरीके कौन-से हैं।

हल्दी का सेवन फायदेमंद क्यों है?-  What are the benefits of eating turmeric in Hindi  

turmeric

- हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल तत्व होते हैं। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इससे आप सर्दियों में होने वाली मौसमी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।

- हल्दी का इस्तेमाल कई पुरानी बीमारियों को दूर करने में किया जा सकता है। इसमें अच्छी मात्रा के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो पुरानी बीमारियों से आपको बचाने का काम करते हैं।

- हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इससे आप बॉडी में हो रही किसी भी सूजन को कम कर सकते हैं।

- हल्दी के सेवन से पेट और पाचन को फायदा होता है। इससे अपच और सूजन की समस्या को दूर किया जा सकता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

हल्दी को किन चीजों के साथ खाना चाहिए?- What is a good combination with turmeric in hindi

अदरक के साथ करें सेवन

अगर आप हल्दी में मौजूद पोषक-तत्वों को सही तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसका सेवन अदरक के साथ कर सकते हैं। बता दें कि अदरक अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी और डाइजेस्टिव गुणों के लिए मशहूर है। हल्दी के साथ अदरक का सेवन करने से आप वेट लॉस, इम्यूनिटी बूस्ट और पाचन-तंत्र में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए आप हर्बल चाय या सूप में हल्दी और अदरक को साथ में मिला सकते हैं।

आंवला के साथ करें सेवन

आंवले में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो हल्दी के एंटी-ऑक्सीडेंट प्रभाव को बढ़ाता है। इससे लिवर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। ऐसे में आप आंवले और हल्दी का साथ में सेवन कर सकते हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है, आंखों को फायदा होता है और हार्ट हेल्थ को फायदा हो सकता है। इसके लिए आप हल्दी को ताजे आंवले के रस में मिलाकर पी सकते हैं।

प्रोबायोटिक्स के साथ करें सेवन

हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण प्रोबायोटिक्स के साथ मिलकर बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इससे गट हेल्थ को फायदा हो सकता है। ऐसे में आप हल्दी को दही, केफिर या कांजी जैसे फर्मेंटेड फूड के साथ ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या हल्दी वाली कॉफी पीने से वजन घटता है? जानें एक्सपर्ट से

शहद के साथ करें सेवन

शहद शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इस हल्दी के साथ खाते हैं, तो सर्दी से जुड़ी मौसमी समस्याओं से बचा जा सकता है। इसके साथ ही, यह वजन कम करने, जोड़ों के दर्द से राहत और तनाव को कम करने में मदद करता है। ऐसे में आप हल्दी को कच्चे शहद के साथ गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

दालचीनी के साथ करें सेवन

आप दालचीनी और हल्दी का साथ में सेवन कर सकते हैं। इनके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है, ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और पाचन-तंत्र भी मजबूत होता है। ऐसे में आप दालचीनी और हल्दी मिलाकर चाय बना सकते हैं।  

मुलेठी के साथ करें सेवन

आप मुलेठी और हल्दी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इस काढ़े को पीने से सर्दी-ज़ुकाम, गले में खराश और बुखार जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह कॉम्बिनेशन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें- फैटी लिवर से बचाएगी कच्ची हल्दी से बनी यह डिटॉक्स ड्रिंक, सेहत के लिए है फायदेमंद

अगर आप हल्दी का अच्छी तरह से इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसे ऊपर बताई चीजों के साथ खा सकते हैं। इससे आपको डबल फायदे मिल सकते है और आप अपनी ओवरऑल हेल्थ का भी ख्याल रख सकते हैं।  

Read Next

सर्दियों में हार्ट के मरीजों को नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को होता है नुकसान

Disclaimer