Expert

सर्दियों में हल्दी से बनाएं हेल्दी पंजीरी, सेहत को होंगे ढेरों फायदे

पंजीरी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ऐसे में आप हल्दी से पंजीरी बना सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर की कई समस्याओं से राहत दिलाती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में हल्दी से बनाएं हेल्दी पंजीरी, सेहत को होंगे ढेरों फायदे


सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए भारतीय घरों में पंजीरी बनाई जाती है। पंजीरी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए लाजवाब होती है। इसे खाने से शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाया जा सकता है। आजतक अपने आटे से बनी पंजीरी, तो कई बार खाई होगी। आज हम आपको हल्दी से बनी पंजीरी खाने से होने वाले फायदों के बारे में बातएंगे। हल्दी सर्दियों में सुपरफूड की तरह काम करती है। इसमें ढेरों पोषक-तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि हल्दी से पंजीरी किस तरह बनाई जा सकती है और इससे शरीर को क्या फायदे होते हैं। हमें हल्दी से बनी पंजीरी के बारे में एमडी आयुर्वेदा डॉ. नितिका कोहली ने बताया है।

हल्दी पंजीरी कैसे बनाएं?

haldi panjiri

हल्दी पंजीरी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन में घी डालना है। अब इस घी में कच्ची हल्दी को अच्छी तरह से भून लें। घी गुड़ फैट होता है, जिसमें हल्दी को भुनने से इसकी बायोअवेलेबिलिटी बढ़ जाती है। इसके बाद गेहूं के आटे को ब्राउन होने तक भून लें। अब हल्दी और भुने हुए आटे को मिला लें। इसके बाद अपने पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स को मिलाएं। आखिर में आप मिठास के लिए गुड़ डालें। इससे आपकी पंजीरी कई गुना हेल्दी बन जाएगी। आपकी कच्ची हल्दी से बनी पंजीरी तैयार है।

इसे भी पढ़ें-  सर्दियों में पंजीरी खाने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, आप भी जरूर करें सेवन

हल्दी पंजीरी खाने के फायदे

- हल्दी पंजीरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह पंजीरी सर्दियों में होने वाली सूजन की समस्या से इंसान को बचाने का काम करती है। इससे शरीर में होने वाली सूजन और दर्द को कम किया जा सकता है।  
- हल्दी पंजीरी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं। इससे शरीर को कई तरह के संक्रमण और चोटों से बचाया जा सकता है।  
- जैसा हम सभी जानते हैं कि हल्दी की तासीर गर्म होती है। ऐसे में हल्दी से बनी पंजीरी खाने से शरीर में गर्माहट आती है। इससे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत किया जा सकता है।  
- हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो लिवर की समस्याओं से बचाता है। इससे लिवर को आसानी से डिटॉक्स किया जा सकता है।  
- हल्दी पंजीरी में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे शरीर को बहुत फायदे हो सकते हैं। इससे शरीर में ताकत आती है।
- हल्दी पंजीरी में मौजूद घी गुणों की खान होता है। इसमें विटामिन-बी और ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे पेट की समस्याओं से राहत मिलती है। इससे कब्ज जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।  
- इसके अलावा, हल्दी पंजीरी में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। साथ ही, इसमें कार्बोहाइड्रेट और गुड फैट पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
-  हल्दी पंजीरी को बनाने में ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे भूख जल्दी नहीं लगती है और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

इसे भी पढ़ें- बच्चे के जन्म के बाद हर महिला को खानी चाहिए पंजीरी, सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे

हल्दी से बनी पंजीरी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इससे शरीर को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाया जा सकता है। ऐसे में आपको सर्दियों के मौसम में हल्दी से बनी हेल्दी पंजीरी का सेवन जरूर करना चाहिए।   

Read Next

पाचन और स्किन के लिए फायदेमंद होती है हुंजा चाय, जानें इसे बनाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version