Expert

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा कैल्शियम की जरूरत क्यों होती है? जानें एक्सपर्ट से

डाइटिशियन प्रांजल कुमत के अनुसार, महिलाओं की हड्डियां आमतौर पर पुरुषों की तुलना में पतली और हल्की होती हैं। इसलिए उन्हें ज्यादा कैल्शियम की जरूरत होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा कैल्शियम की जरूरत क्यों होती है? जानें एक्सपर्ट से


कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषण तत्व है। कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर रोजाना पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का सेवन न किया जाए, तो हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक पुरुष के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा मात्रा में कैल्शियम की जरूरत होती है।इस लेख में हम जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत (Pranjal Kumat, Dietitian, Mahatma Gandhi Hospital, Jaipur) से जानेंगे महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा कैल्शियम की जरूरत क्यों होती है और कैल्शियम के सोर्स क्या-क्या हैं।

इसे भी पढ़ेः क्या कैल्शियम की गोली खाने से वाकई किडनी की पथरी हो जाती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

calcium-inside

इसे भी पढ़ेंः खून में TLC बढ़ना इन बीमारियों का हो सकता है संकेत, जानें कैसे करें बचाव

महिलाओं को अधिक कैल्शियम की जरूरत क्यों होती है? - Why do women need more calcium?

- डाइटिशियन प्रांजल कुमत के अनुसार, महिलाओं की हड्डियां आमतौर पर पुरुषों की तुलना में पतली और हल्की होती हैं। जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती हैं, उनकी हड्डियां ज्यादा कमजोर हो जाती हैं और यह हड्डियों के कमजोर होने पर ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा ज्यादा होता है।

- हर महीने महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लीडिंग (Women Periods) के कारण शरीर से आयरन और कैल्शियम की मात्रा भी निकल जाती है। इस स्थिति में कैल्शियम का पर्याप्त सेवन न किया जाए, तो यह हड्डियों और दांतों की कमजोरी का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ेंः डायबिटीज के मरीज रोज पिएं ब्राउन राइस की चाय, जानें इसके फायदे और रेसिपी

- 40 की उम्र के बाद महिलाओं में मेनोपॉज (Menopause) की समस्या देखी जाती है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी हो जाती है, जिससे शरीर में कैल्शियम का अवशोषण (Absorption) कम हो जाता है और हड्डियां तेजी से कमजोर होने लगती हैं। इस वजह से महिलाओं को ज्यादा कैल्शियम की जरूरत होती है ताकि उनकी हड्डियां लंबे समय तक मजबूत बनीं रहें।

- डाइटिशियन का कहना है कि आम वक्त के मुकाबले प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं को सबसे ज्यादा कैल्शियम की जरूरत होती है। क्योंकि यह बच्चे की हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों के विकास के लिए जरूरी होता है। अगर मां के शरीर में पर्याप्त कैल्शियम नहीं होगा, तो उसकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।  

इसे भी पढ़ेंः पीरियड्स के दौरान वजाइना से आती है तेज बदबू? गायनाकॉलॉजिस्ट से जानिए कारण और बचाव के उपाय

Foods-to-avoid-in-ovulation-period-inside

महिला को एक दिन में कितना कैल्शियम चाहिए- How much calcium does a woman need per day

डाइटिशियन के अनुसार, 19 से 40 साल की महिलाओं को रोजाना 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं का रोजाना लगभग 1200 से 1400 मिलीग्राम कैल्शियम चाहिए होता है। वहीं, जब बात पुरुषों की आती है, तो 19 से 65 साल की उम्र तक उन्हें 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की ही जरूरत होती है। उम्र के साथ महिलाओं के कैल्शियम की जरूरत बढ़ सकती है, लेकिन पुरुषों के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

इसे भी पढ़ेंः कंप्यूटर की तरह तेज काम करेगा दिमाग, आज से ही फॉलो करें एक्सपर्ट की ये 4 टिप्स

कैल्शियम की पूर्ति के लिए क्या खाएं- What to eat to fulfill calcium requirement

कई बार महिलाओं को ऐसा लगता है कि वह रोजाना 1 गिलास दूध का सेवन करें, तो उनकी रोजाना की कैल्शियम की जरूरत को पूरा किया जा सकता है। लेकिन असल में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दूध के साथ आप डाइट में नीचे बताई गई चीजों को शामिल करके कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।

  • हरी पत्तेदार सब्जियां - पालक, मेथी, सरसों का साग 
  • ड्राई नट्स -  बादाम, अंजीर, अखरोट 
  • सफेद तिल और अलसी के बीज
  • मछली और अंडे
  • सोयाबीन और सोया के प्रोडक्ट्स

इसे भी पढ़ेंः माइग्रेन के दर्द से राहत दिलाएगा रोजमेरी ऑयल, जानें इस्तेमाल का तरीका

निष्कर्ष

महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा कैल्शियम की जरूरत होती है क्योंकि उनकी हड्डियां पतली होती हैं। वहीं, पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं के शरीर से कैल्शियम निकलता है। इस स्थिति में महिलाएं ज्यादा कैल्शियम का सेवन न करें, तो यह हड्डियों और दांतों की कमजोरी का कारण बन सकती है। अगर आपके मन में कैल्शियम को लेकर कोई सवाल है, तो इस बारें में डॉक्टर और डाइटिशियन से बात करें।

Read Next

सोने से ठीक पहले मीठा खाना सेहत को कई तरीकों से पहुंचा सकता है नुकसान, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version