महिलाओं में दिनभर थकान की हो सकती हैं ये 5 वजह, समय पर कराएं इलाज

Tiredness in Women : महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक थकान महसूस होती है। आइए जानते हैं इसकी क्या है वजह?  
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में दिनभर थकान की हो सकती हैं ये 5 वजह, समय पर कराएं इलाज


Tiredness in Women : अक्सर देखा जाता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को थकान काफी ज्यादा महसूस होती है। इस थकान का कारण घर और बाहर का कामकाज और बिजी लाइफस्टाइल हो सकता है। इसके अलावा सही खानपान और आराम न करने की वजह से भी महिलाओं को थकान अधिक होती है, लेकिन इनके अलावा कई गंभीर परेशानियां भी महिलाओं में थकान का कारण हो सकता है। आज हम इस लेख में महिलाओं में थकान के क्या कारण होते हैं के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं महिलाओं में थकान के क्या कारण हैं? 

महिलाओं में थकान के 5 कारण 

1. एनीमिया की वजह से होती है थकान

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को एनीमिया की शिकायत अधिक होती है। एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को अधिक थकान होता है। इसकी वजह से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगती है, जिसके कारण थकान काफी ज्यादा महसूस होता है। 

एनीमिया के कारण थकान काफी ज्यादा होता है। इसके अलावा नींद में कमी, सिर दर्द, छाती में दर्द, सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलना जैसे लक्षण दिख सकते हैं। 

2. थायरॉयड हो सकती है थकान की वजह

आधुनिक समय में अधिकतर महिलाएं थायराइड से ग्रसित हो रही हैं। थायराइड हार्मोन असंतुलित होने पर शरीर में काफी ज्यादा कमजोरी और थकान महसूस होती है। इसके अलावा थायराइड के कारण वजन बढ़ना या कम होना, प्यास अधिक लगना, बुखार रहना, दिल की धड़कनें तेज होना जैसे लक्षण दिखते हैं। 

इसे भी पढ़ें - आपका एनर्जी लेवल तेजी से डाउन करती हैं ये 5 आदतें, बदलें इन्हें

3. डायबिटीज भी है थकान की वजह

डायबिटीज की समस्या आधुनिक समय में काफी ज्यादा बढ़ रही है। अगर आपको डायबिटीज है, तो काफी ज्यादा थकान महूस हो सकता है। इसके साथ ही इस समस्या से ग्रसित महिलाओं को प्यास अधिक लगना, पेशाब लगना, वजन कम होना, शरीर में खुजली होना जैसे लक्षण दिखते हैं। 

4. डिप्रेशन के कारण हो सकती है थकान

आधुनिक समय में कई लोग डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। डिप्रेशन की वजह से थकान काफी ज्यादा रहती है। इसके अलावा डिप्रेशन के कारण मरीजों को कम भूख, नींद न आना जैसी समस्या भी हो सकती है। 

5. अर्थराइटिस के कारण होती है थकान

अर्थराईटिस से ग्रसित मरीजों को भी जोड़ों में दर्द के साथ-साथ काफी ज्यादा थकान होती है। इसके अलावा अर्थराइटिस से ग्रसित महिलाओं को काफी ज्यादा कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस होती है।

महिलाओं को अर्थराइटिस, डिप्रेशन, डायबिटीज जैसी बीमारियों की वजह से काफी ज्यादा थकान महसूस होती है। इसके अलावा थकान के कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको काफी ज्यादा थकान महसूस हो रही है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

 

Read Next

दांतों में इन्फेक्शन क्यों होता है? जानें इससे कैसे करें बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version