Benefits of Setu Bandhasana For Men In Hindi: खराब लाइफस्टाइल औऱ डाइट के कारण आज के समय में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के स्वास्थ्य और प्रजनन हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। खानपान की गलत आदतें और काम का बढ़ता तनाव पुरुषों के ओलरऑल हेल्थ को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। कोविड-19 के बाद से सभी लोग अपनी सेहत को लेकर थोड़े एक्टिव हो गए हैं। ऐसे में लोगों के बीच योग का महत्व भी काफी बढ़ गया है। कुछ ऐसे योगासन है, जो न सिर्फ महिलाओं के लिए बल्कि पुरुषों के सेहत (Which yoga is best for men) के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। योग एक्सपर्ट अपेक्षा पाली के अनुसार रोजाना सिर्फ 6 मिनट सेतुबंधासन करने से पुरुषों के स्वास्थ्य को काफी फायदा मिलता है। इस आसन को ब्रिज पोज (bridge pose benefits for male) भी कहा जाता है, जो पीठ को मजबूत करने और छाती को खोलने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं पुरुषों के लिए सेतुबंधासन करने के क्या फायदे हैं? (What are the benefits of Bridge Pose for men)
पुरुषों के लिए सेतुबंधासन के फायदे - Setu Bandhasana Benefits For Men in Hindi
1. पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाए
पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां ब्लैडर कंट्रोल करने, मल त्याग करने और सेक्सुअल परफॉर्मेंस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस योगासन को करने से पेल्विक फ्लोर को मजबूत करने के साथ कोर स्थिरता और सहनशक्ति में सुधार करता है, जो शारीरिक गतिविधियों और उम्र के साथ होने वाली समस्याओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इसे भी पढ़ें: पैरों को टोन बनाने के लिए रोज करें सेतुबंधासन, एक्सपर्ट से जानें फायदे और करने का तरीका
2. वीर्यपात पर नियंत्रण बढ़ाता है
इस योग के नियमित अभ्यास से पेल्विक एरिया को कंट्रोल करने, नियंत्रण बनाने, वीर्यपात में देरी और यौन संतुष्टि बढ़ाने में मदद मिलती है। यह इंटिमेट रिलेशनशिप में सहनशक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है।
3. तनाव कम करता है
पुरुषों को अक्सर काम और अन्य जिम्मेदारियों के कारण बहुत ज्यादा तनाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस मुद्रा का नियमित अभ्यास उनके पैरासिम्पेथेटिक नर्व सिस्टम को बढ़ावा देता है, जिससे तनाव कम होता है और ध्यान में सुधार होता है।
4. पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है
सेतु बंधासन का अभ्यास करने से पुरुषों में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जो प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, एनर्जी लेवल को बढ़ाता है और इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसके साथ ही यह पैल्विक अंगों को पोषण देकर एनर्जी के स्तर और ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा देता है।
इसे भी पढ़ें: इन 5 योगासनों को रोज करने से डिटॉक्स होगी बॉडी और आप रहेंगे बिल्कुल स्वस्थ, योग एक्सपर्ट से जानें तरीका
5. अस्थमा, उच्च रक्तचाप और ऑस्टियोपोरोसिस में फायदेमंद
सेतु बंधासन करने से छाती और फेफड़ों को खोलने में मदद मिलती है, जिससे सांस लेने की क्षमता और ऑक्सीजन का लेवल बेहतर होता है। इसके साथ ही, यह योग आराम को बढ़ावा देता है, जिससे ब्लड प्रेशर में तनाव से जुड़े स्पाइक्स को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इस योग का अभ्यास रीढ़ और हिप्स की हड्डियों को मजबूत करता है, जो पुरुषों की उम्र बढ़ने के साथ गतिशीलता और शारीरिक सहनशक्ति के लिए जरूरी हैं।
View this post on Instagram
निष्कर्ष
सेतु बंधासन न केवल पुरुषों के शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करता है, बल्कि उनके स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य चुनैतियों जैसे, तनाव, डिप्रेशन और उम्र बढ़ने से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। पुरुषों को दिन में सिर्फ 6 मिनट इस योगासन का अभ्यास करना है, और इससे उनके शरीर की एनर्जी बढ़ती है, और स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
Image Credit: Freepik